Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫 🚨 पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। ❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे? बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। 📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा
Mahaveer Jain
स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫 🚨 पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। ❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे? बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। 📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🙏 आदिनाथ मंदिर पोरसा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जैन धर्म के ध्वज के साथ फहराया तिरंगा 🙏🇮🇳 🇮🇳 पोरसा। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर पोरसा में आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 भट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्या श्री 105 आर्यका विप्रा श्री माताजी के चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्म के ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 🇮🇳 देश में सुख, शांति, चैन, अमन और भाईचारा बना रहे, इसी मंगल भावना के साथ जैन समाज के लोगों द्वारा जाप किया गया। समारोह में देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जय जिनेंद्र 🙏 | वंदे मातरम् 🇮🇳1
- अम्बाह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका चौराहा एवं नेहरू पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। *अम्बाह में कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, विधायक ने किया ध्वजारोहण* आदित्य सारवान संवाददाता अंबाह अम्बाह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अम्बाह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका चौराहा एवं नेहरू पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अम्बाह विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के वीरों को नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।1
- गणतंत्र दिवस पर भी समय से नंही खुला विद्यालय ना ही मध्य भोजन की रसोईयां करती रही भोजन व्यवस्था का इंतजार अंबाह। जहां देश एक ओर देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना कर हर्षोल्लास और देशभक्ति संगीत मय माहौल में अपने देश प्रेम का परिचय दे रहा है और ऐसे में हर शासकीय विभाग , कार्यालय , संस्था प्रभारी, का यह दायित्व बनता है कि आज के दिन निर्धारित समय सीमा में ध्वजारोहण करें। लेकिन इसके विपरीत अंबाह ब्लॉक के लेपा में प्राथमिक विद्यालय लगभग 8:30 बजे तक नहीं खुला वहां पर मौजूद खाना बनाने वाली महिलाएं भोजन व्यवस्था के लिए इंतजार करती नजर आईं युवाओं ने इसको जब देखा तो आक्रोश दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जताया और सिस्टम में व्याप्त गैर जिम्मेदार रवैया के प्रति गुस्सा जाहिर किया।1
- बैंड-बाजों और फूलों की बारिश के बीच निकली जैन समाज की भव्य रथ यात्रा अंबाह। जैन समाज द्वारा सुरेश राठी, धर्मपत्नी शारदा राठी एवं पुत्र गिरीश राठी के अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं और बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रथ यात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। रथ यात्रा में सजे-धजे रथ के साथ समाज के श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं और समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का अभिनंदन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय नजर आया। बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक जयकारों से नगर के मुख्य मार्ग गूंज उठे। रथ यात्रा में महिलाएं, पुरुष और समाज के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु अनुशासन के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। रथ यात्रा अंबाह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों पर कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागिता की। रथ यात्रा का मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद जैन बगीची में पहुंचकर समापन हुआ। यहां समाजजनों द्वारा धार्मिक आयोजन एवं पूजा-अर्चना की गई। आयोजन के दौरान जैन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता रही। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक भावना मजबूत होती है। रथ यात्रा के सफल आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।1
- स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫 🚨 पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। ❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे? बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। 📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा2
- इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में1
- बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई अंबाह। अंबाह क्षेत्र के ग्राम बगियापुरा मौज बिचौला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय रामस्वरूप सखवार ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:45 से 10:30 बजे के बीच उसने रस्सी का फंदा बनाकर छत में लगे कुंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे रामस्वरूप सखवार को तत्काल अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार रामस्वरूप का पत्नी अनीता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह कभी-कभार घर आती और एक-दो दिन रुकने के बाद पैसे व मोबाइल लेकर वापस चली जाती थी। घर के सोने-चांदी के सामान को मायके ले जाने को लेकर भी विवाद और मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। रामस्वरूप के दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले उसने बच्चों को खाना खिलाया और स्कूल भेजा था। इसके कुछ समय बाद ही उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनीपुरा में टमटम की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, मर्ग कायम गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी लवकुश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को कनीपुरा में टमटम नंबर एमपी 07 जेडटी 4438 के चालक ने लापरवाही से टमटम चलाते हुए 3 वर्षीय बच्चा निखिल कुशवाह में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को 10 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।1