logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई अंबाह। अंबाह क्षेत्र के ग्राम बगियापुरा मौज बिचौला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय रामस्वरूप सखवार ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:45 से 10:30 बजे के बीच उसने रस्सी का फंदा बनाकर छत में लगे कुंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे रामस्वरूप सखवार को तत्काल अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार रामस्वरूप का पत्नी अनीता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह कभी-कभार घर आती और एक-दो दिन रुकने के बाद पैसे व मोबाइल लेकर वापस चली जाती थी। घर के सोने-चांदी के सामान को मायके ले जाने को लेकर भी विवाद और मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। रामस्वरूप के दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले उसने बच्चों को खाना खिलाया और स्कूल भेजा था। इसके कुछ समय बाद ही उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

23 hrs ago
user_Aditya Sarwan
Aditya Sarwan
Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई बगियापुरा में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात सामने आई अंबाह। अंबाह क्षेत्र के ग्राम बगियापुरा मौज बिचौला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय रामस्वरूप सखवार ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:45 से 10:30 बजे के बीच उसने रस्सी का फंदा बनाकर छत में लगे कुंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे रामस्वरूप सखवार को तत्काल अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार रामस्वरूप का पत्नी अनीता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह कभी-कभार घर आती और एक-दो दिन रुकने के बाद पैसे व मोबाइल लेकर वापस चली जाती थी। घर के सोने-चांदी के सामान को मायके ले जाने को लेकर भी विवाद और मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। रामस्वरूप के दो छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले उसने बच्चों को खाना खिलाया और स्कूल भेजा था। इसके कुछ समय बाद ही उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर बस स्टैंड पर रामबाबू बाथम की चाय की दुकान में सिलेंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। सिलेंडर फटने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #Facebookfriend #Facebookvideo #nonfollowers #viralpost #facebookfriends
    1
    विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख
विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख
विजयपुर बस स्टैंड पर रामबाबू बाथम की चाय की दुकान में सिलेंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। सिलेंडर फटने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।
दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#Facebookfriend #Facebookvideo #nonfollowers #viralpost #facebookfriends
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫 🚨 पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं। ❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे? बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है। 📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा
    2
    स्कूल बना भैंसों का तबेला! बच्चों के स्कूल में बंध रहीं भैंसें, बन रहे गोबर के कंडे 🐃🏫
🚨
पोरसा। जनपद पंचायत पोरसा की ग्राम पंचायत कीचोल के किशोरे का पूरा माजरा स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय की बदहाल तस्वीर सामने आई है।
विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं होने का आरोप है, जिसका फायदा उठाकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में अतिक्रमण किए जाने की बात बच्चों के पालकों ने कही है। आरोप है कि स्कूल की जमीन पर भैंसें बांधी जा रही हैं और गोबर के कंडे बनाए जा रहे हैं।
❓ सवाल यह है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां पशु बांधने और अतिक्रमण की इजाजत आखिर कैसे?
बच्चों के पालकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने की मांग की है।
📍 किशोरे का पूरा माजरा, पोरसा
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा पीड़ित।किसानों ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद; किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो आज शनिवार 3 बजे राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। लेकिन 4 महीने पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है। सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है। सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।" राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा पीड़ित।किसानों ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद; किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो आज शनिवार 3 बजे राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। लेकिन 4 महीने पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है। सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है। सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।"
    1
    राजाखेड़ा धौलपुर

राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान
गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा  पीड़ित।किसानों ने   थाने में रिपोर्ट देकर  मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद;
 किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो
आज शनिवार 3 बजे  राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य 
राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और  लाखों  रुपए लेकर फरार हो गया।
 किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। 
लेकिन 4 महीने  पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है।
सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी  के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है।
  
 सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा 
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।"
राजाखेड़ा धौलपुर
राजाखेड़ा में किसानों से धोखा, अनाज लेकर लाखों रुपए लेकर भागा व्यापारी अशोक जैन, गाढ़ी कमाई डूबने से किसान परेशान
गेहूं और सरसों बेचने के बाद नहीं दिया भुगतान; 8 से ज्यादा  पीड़ित।किसानों ने   थाने में रिपोर्ट देकर  मामला दर्ज कराया ,व्यापारी का दुकान और घर बंद;
किसानों की मांग - गिरफ्तारी और वसूली हो
आज शनिवार 3 बजे  राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह और si सुरेश चंद की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य 
राजाखेड़ा में एक व्यापारी द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। *अशोक जैन* नामक अनाज व्यापारी पर आरोप है कि उसने 30 से अधिक किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर भुगतान नहीं किया और  लाखों  रुपए लेकर फरार हो गया।
किसानों के अनुसार अशोक जैन की राजाखेड़ा नाहिला में अनाज की दुकान है। पिछले 12 बर्ष में उसने भरोसा जीतकर किसानों से गेहूं, सरसों और बाजरा खरीदा। वजन कराने के बाद कहा "2 दिन में RTGS कर दूंगा"। 
लेकिन 4 महीने  पहले दुकान और घर में ताला लगाकर व्यापारी परिवार सहित गायब हो गया। फोन बंद है।
सरसों बेची थी। उसके जीजा प्रवीण ने कहा मंडी में नाम है, पैसा डूबेगा नहीं। उसी  के भरोसे दिया। अब दुकान पर ताला लटका है।
सौदान सिंह गांव बसई घीया राम सहित सभी पीड़ित किसानों ने राजाखेड़ा थाने में थानाधिकारी *वीर सिंह* को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी वीर सिंह ने कहा 
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।"
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे। इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    3
    जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया 
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे।
इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।
शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    50 min ago
  • सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CM Rise School, सबलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्याआयोजितर्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में तिरंगे के रंगों से सजा हुआ माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। सबलगढ़ के CM Rise School में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳
    2
    सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया
सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CM Rise School, सबलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्याआयोजितर्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में तिरंगे के रंगों से सजा हुआ माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
सबलगढ़ के CM Rise School में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳
    user_Avadhesh Duve
    Avadhesh Duve
    Student union मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता की जय
    1
    फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता की जय
    user_Surendar Sharma
    Surendar Sharma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण अम्बाह / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बाह की ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर मुरैना लोकेश कुमार जांगिड़ के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन सौंपे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए कई जनसमस्याओं का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निराकरण किया। जिन जटिल समस्याओं का निराकरण तुरंत संभव नहीं हो सका, उनके लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समाधान तत्काल प्रभाव से समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर का संदेश: "शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, यही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है।" भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के सफल समापन के बाद ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगी इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर मुरैना स्वयं शामिल हुए। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव में देशभक्ति का संदेश दिया#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage
    1
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: लल्लू बसई में आयोजित हुआ वृहद शिविर, कलेक्टर ने मौके पर किया जनसमस्याओं का निराकरण
अम्बाह / 
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बाह की ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर मुरैना लोकेश कुमार जांगिड़ के साथ-साथ जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन सौंपे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए कई जनसमस्याओं का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निराकरण किया।
जिन जटिल समस्याओं का निराकरण तुरंत संभव नहीं हो सका, उनके लिए कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समाधान तत्काल प्रभाव से समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर का संदेश: "शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, यही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है।"
भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुआ शिविर का समापन
शिविर के सफल समापन के बाद ग्राम पंचायत लल्लू बसई में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में रंगी इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर मुरैना स्वयं शामिल हुए। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव में देशभक्ति का संदेश दिया#nonfollowers #follower #followerseveryone
#friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo  #FacebookPage
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता को जय
    1
    फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता को जय
    user_Surendar Sharma
    Surendar Sharma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। ‌तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
    4
    राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब      
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन  ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। ‌तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.