logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे। इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

1 hr ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
1 hr ago

जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित

5ede1752-aa81-4b4c-8756-be72b5fff8b8

किया गया। सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे। इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम

b018f006-6dda-404f-8a64-0b367543e7f8

शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे। इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    3
    जिला स्तरीय समारोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया 
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
धौलपुर। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में राजस्थान पुलिस, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, एनसीसी एवं स्काउट की टुकड़ियों ने परेड कमांडर के नेतृत्व में अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कदमताल के साथ निकली विभिन्न टुकड़ियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम ने आमजन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश भी दिया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में कोषाधिकारी सतीश बैसला, उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी धौलपुर ब्लॉक डॉ. दीपक शर्मा, सीडीपीओ बसेड़ी रतनेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी राजाखेड़ा प्रथम देवेंद्र सिंह परमार, बीपीओ विजय कुमार, आरपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिव मूरत मीणा, आरपी रिसोर्स पर्सन सोबरन सिंह शाक्य, व्याख्याता राउमावि विडार राजाखेड़ा राजेश कुमार, कार्मिक अधिकारी अंकित मार्टिन, शारीरिक शिक्षक पीएम श्री राउमावि रहल बाड़ी विक्रम सिंह, व्याख्याता पीएम श्री राउमावि सरमथुरा रणजीत सिंह, व्याख्याता राउमावि कांकौली रणवीर सिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय धौलपुर डॉ. बृजभूषण शर्मा, उप प्राचार्य पीएम श्री एमजीजीएस बाड़ा हैदर शाह लोकेन्द्र कुमार श्रोतिय, प्रशासनिक अधिकारी सीबीईओ सैंपऊ बालकिशन यादव, ऑफिस कानूनगो तहसील धौलपुर मनोरमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पप्पूराम, अध्यापक राउमावि उलावटी रवि कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक संपर्क अनुभाग जिला कलेक्ट्रेट अनुपमा दीक्षित, पशुधन निरीक्षक राजेश, परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, सहायक प्रोग्रामर डीओआईटी अखिल श्रीवास्तव, एएनएम पीएचसी झिरी नेहा बंसल, स्वयंसेवक प्रमोद कुमार, कुक पुलिस लाइन सुरेश चंद, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र योगेश कुमार शर्मा, महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ सैंपऊ सरस्वती देवी, टीजीटी सामाजिक विज्ञान नीरज दिनकर, पीजीटी इतिहास शिवराज मीणा, सूचना सहायक परिवहन कार्यालय वकील सहित अन्य शामिल रहे।
इसके अलावा छात्रा चाहत चौधरी पुत्री जगन सिंह, छात्र प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, दिव्यांश पुत्र श्रीकांत, कुलदीप सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र रघुवीर सिंह, नायरा बानो पुत्री इसरार खान, तुलसी पुत्री वासुदेव एवं रामकेश पुत्र महेशचंद तथा इंडियन डेजर्ट बैंड के आशीष सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने जिले के शहीदों की वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी फहराया तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजकुमार मीणा, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार तथा सामान्य चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।
शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक एवं प्रारंभिक सहित जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में संस्था प्रधानों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। ‌तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
    4
    राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब      
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन  ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। ‌तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • होमगार्ड का जवानों ने हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया। होमगार्ड का जवानों ने हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया।
    2
    होमगार्ड का जवानों ने
हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस 

धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया।
होमगार्ड का जवानों ने
हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस 
धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कोलुआ गांव में पानी से सड़क स्कूल के पास में आने वाले लोगों को भी बहुत
    2
    कोलुआ गांव में पानी से  सड़क स्कूल के पास में आने वाले लोगों को भी बहुत
    user_सलमान खान  बॉडी  धौलपुर
    सलमान खान बॉडी धौलपुर
    Voice of people बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CM Rise School, सबलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्याआयोजितर्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में तिरंगे के रंगों से सजा हुआ माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। सबलगढ़ के CM Rise School में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳
    2
    सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया
सबलगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CM Rise School, सबलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्याआयोजितर्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय परिसर में तिरंगे के रंगों से सजा हुआ माहौल देखने को मिला। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
सबलगढ़ के CM Rise School में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति और प्रेरणा से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳
    user_Avadhesh Duve
    Avadhesh Duve
    Student union मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में, बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में, एसडीएम अमित वर्मा ने किया ध्वजारोहण, सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर छात्रों के साथ 44 कार्मिकों का मंच से सम्मान, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन, स्कूली छात्रों की परेड ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली छात्र रहे कार्यक्रम में मौजूद, एडीजे सहित अन्य कोर्टो मे न्यायिक अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मना देश की आन,बान और शान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस।
    4
    बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में,
बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में,
एसडीएम अमित वर्मा ने किया ध्वजारोहण,
सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं,
बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर छात्रों के साथ 44 कार्मिकों का मंच से सम्मान,
सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन,
स्कूली छात्रों की परेड ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी,
विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली छात्र रहे कार्यक्रम में मौजूद,
एडीजे सहित अन्य कोर्टो मे न्यायिक अधिकारियों  ने किया ध्वजारोहण,
धूमधाम से मना देश की आन,बान और शान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर भव्य ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा 🇮🇳 ग्वालियर आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीर सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर मध्य प्रदेश के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राम अवतार सिंह परमार जी के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, सम्मानित सदस्यगण, सर्वोदय स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों, समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जनरल श्री राधेश्याम शर्मा जी एवं सेवानिवृत्त कर्नल श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, सोल्जर बोर्ड अधिकारी ग्वालियर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। 🇮🇳 ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयघोष के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त होकर आए सैनिक साथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन भी किया गया। 🎖️ सेवानिवृत्त जनरल श्री राधेश्याम शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पूर्व सैनिक हैं। हमारे बीच जात-पात का कोई भेद नहीं है—हमारी पहचान केवल पूर्व सैनिक की है। जरूरत पड़ने पर हम सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। 🎖️ सेवानिवृत्त कर्नल श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने संगठन के अध्यक्ष श्री राम अवतार सिंह परमार जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने सकारात्मक सोच के साथ एक सराहनीय पहल की है और सैनिकों के हित में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन इसी प्रकार प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सैनिकों के हक, अधिकार एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। अंत में संगठन के अध्यक्ष श्री राम अवतार सिंह परमार जी ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं नन्हे बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए संगठन की ओर से सभी को बहुत-बहुत साधुवाद, धन्यवाद एवं आभार। 🙏 🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। 🎖️ सैनिक एकता जिंदाबाद! 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    3
    🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर भव्य ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा 🇮🇳

ग्वालियर 
आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीर सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर मध्य प्रदेश के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राम अवतार सिंह परमार जी के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, सम्मानित सदस्यगण, सर्वोदय स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों, समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य ध्वजारोहण एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जनरल श्री राधेश्याम शर्मा जी एवं सेवानिवृत्त कर्नल श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, सोल्जर बोर्ड अधिकारी ग्वालियर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
🇮🇳 ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयघोष के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त होकर आए सैनिक साथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन भी किया गया।
🎖️ सेवानिवृत्त जनरल श्री राधेश्याम शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पूर्व सैनिक हैं। हमारे बीच जात-पात का कोई भेद नहीं है—हमारी पहचान केवल पूर्व सैनिक की है। जरूरत पड़ने पर हम सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।
🎖️ सेवानिवृत्त कर्नल श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने संगठन के अध्यक्ष श्री राम अवतार सिंह परमार जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने सकारात्मक सोच के साथ एक सराहनीय पहल की है और सैनिकों के हित में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन इसी प्रकार प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सैनिकों के हक, अधिकार एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
अंत में संगठन के अध्यक्ष श्री राम अवतार सिंह परमार जी ने सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं नन्हे बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए संगठन की ओर से सभी को बहुत-बहुत साधुवाद, धन्यवाद एवं आभार। 🙏
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
🎖️ सैनिक एकता जिंदाबाद!
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_Avdhesh  Tomar patrakar THARA
    Avdhesh Tomar patrakar THARA
    Teacher अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर परिसर में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को सामग्री वितरित धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एडीआर परिसर धौलपुर में समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा, नागरिक कर्तव्यों तथा विधि के शासन का पालन करने का संदेश दिया गया। इसके बाद एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, गौरव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों की समानता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति निष्ठा तथा विधि के शासन का पालन करने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, सामाजिक सद्भाव, महिला सम्मान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में निहित है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वच्छता अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के अंत में जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की गई।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर परिसर में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एडीआर परिसर धौलपुर में समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
समारोह में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा, नागरिक कर्तव्यों तथा विधि के शासन का पालन करने का संदेश दिया गया। इसके बाद एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, गौरव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों की समानता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति निष्ठा तथा विधि के शासन का पालन करने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, सामाजिक सद्भाव, महिला सम्मान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में निहित है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वच्छता अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के अंत में जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की गई।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.