स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर परिसर में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को सामग्री वितरित धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एडीआर परिसर धौलपुर में समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा, नागरिक कर्तव्यों तथा विधि के शासन का पालन करने का संदेश दिया गया। इसके बाद एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, गौरव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों की समानता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति निष्ठा तथा विधि के शासन का पालन करने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, सामाजिक सद्भाव, महिला सम्मान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में निहित है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वच्छता अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के अंत में जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर परिसर में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को सामग्री वितरित धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एडीआर परिसर धौलपुर में समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा, नागरिक कर्तव्यों तथा विधि के शासन का पालन करने का संदेश दिया गया। इसके बाद एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, गौरव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों की समानता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति निष्ठा तथा विधि के शासन का पालन करने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, सामाजिक सद्भाव, महिला सम्मान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में निहित है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वच्छता अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के अंत में जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की गई।
- राजाखेड़ा में ABVP ने निकाली 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजाखेड़ा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 171 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक रघुराज परमार ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए देश को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। भाग संयोजक पतंजलि ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। नगर मंत्री अनिल तथा नगर अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नीरजा अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा यात्रा के आयोजन की सराहना की। पूर्व सैनिक निरंजन ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। देश की सीमाओं पर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी भावना को समाज और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत न्यू इंडियन विद्यालय से लेकर के पुलिस चौकी होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बच्छेकी धाम पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगीत एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।4
- स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर परिसर में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को सामग्री वितरित धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एडीआर परिसर धौलपुर में समारोह आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा, नागरिक कर्तव्यों तथा विधि के शासन का पालन करने का संदेश दिया गया। इसके बाद एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कहा गया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, गौरव, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों की समानता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति निष्ठा तथा विधि के शासन का पालन करने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, सामाजिक सद्भाव, महिला सम्मान, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में निहित है। प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वच्छता अपनाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के अंत में जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की गई।1
- होमगार्ड का जवानों ने हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया। होमगार्ड का जवानों ने हर्षौल्लास क साथ मनाया स्वाधीनता दिवस धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होमगार्ड कार्यालय धौलपुर द्वारा स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से धौलपुर कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इसी उत्सव के दौरान राष्ट्रीयता की भावना को सफल करने के लिए हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के महत्व व आवश्यकता को दर्शाया जो की मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी भी है। साथ ही उत्सव की निरंतरता में कचहरी परिसर में होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई की गई। जिसमें कमांडेंट डॉ. भानु शर्मा द्वारा अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता के महत्व को समझाया क्योंकि मक्खियों द्वारा गन्दी व अपशिष्ट पदार्थों से लाकर कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डिफेनरी, टाइफाइड को साफ सफाई से रोका जा सकता है साथ ही बरसात के मौसम में पानी को अपने आसपास नहीं ठहरने के महत्व को भी समझाया जिस कारण मच्छर द्वारा होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू व चिनगुनिया पर रोकथाम लग सके सावधानियां से स्वयं व अपने परिवार को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में अधिकारी व समस्त होमगार्ड द्वारा बड़े हर्षोल्लाह से भाग लिया गया।2
- बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में, बाड़ी धूमधाम से मना देश का 80 वां स्वाधीनता दिवस, मुख्य समारोह हुआ शहर के किला स्कूल में, एसडीएम अमित वर्मा ने किया ध्वजारोहण, सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर छात्रों के साथ 44 कार्मिकों का मंच से सम्मान, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन, स्कूली छात्रों की परेड ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूली छात्र रहे कार्यक्रम में मौजूद, एडीजे सहित अन्य कोर्टो मे न्यायिक अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मना देश की आन,बान और शान का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस।4
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM सुशीला मीणा ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से गूंजा मैदान , पुलिस परेड, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र; शहीदों को दी श्रद्धांजलि; अधिकारी-कर्मचारी और आमजन हुए शामिल; ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की झलक राष्ट्रभक्ति और गर्व के साथ राजाखेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह राजाखेड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि SDM सुशीला मीणा ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान *तहसीलदार दीप्ति देव, थानाधिकारी वीर सिंह EO नगर पालिका और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजाखेड़ा थाना पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने शानदार परेड कर सलामी दी। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘ए वतन’ पर तालियां गूंजीं। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दयाल सिंह jen कांस्टेबल कुलदीप सिंह देवी सिंह योगेश कुमार राम मोहन पप्पू सिंह गुर्जर विजय सिंह सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया SDM ने अपने संबोधन में कहा, "आजादी की कीमत को समझें। भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त और स्वच्छ राजाखेड़ा बनाना हमारा संकल्प हो। बेटियों की शिक्षा, जल संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सहयोग करें। प्रशासन जनता के साथ मिलकर विकास के नए आयाम गढ़ेगा। आगामी चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे जिससे लोकतंत्र का पर्व मनाया थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमें देश को आगे ले जाने का प्रण लेना है। स्वच्छता, कानून का पालन ,हर घर तिरंगा’ की झलक समारोह में सरकारी भवनों के साथ-साथ आम घरों पर भी तिरंगा लहराता दिखा। इस मौके पर कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन भी हुआ समारोह को लेकर पुलिस का चाक-चौबंद इंतजाम रहा। थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।, कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह जादोन अध्यक्ष।, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, महावीर प्रसाद योगेंद्र कुमार इंद्र कुमार मनीष मीणा विजेंद्र मीणा सचिन यादव संजय सिंह पप्पू गुर्जर विजय सिंह थाना राजाखेड़ा से si सुरेश चंद , विजय सिंह हेड कांस्टेबल ,श्याम बाबू ,जोरमाल पूरन सिंह, विनोद कुमार, राम मोहन ,सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जनप्रतिनिधि, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, शिक्षक, सामाजिक संगठन, एनसीसी, स्काउट गाइड और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर व्यवस्थाएं अविवस्थित रही बच्चों के लिए बैठने तक की व्यवस्थाएं प्रशासन उपलब्ध नहीं कर सका जिनमें सभी बच्चों के ऊपर टेंट व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं थी प्रशासन ने छोटा सा टेंट लगाकर फॉर्मेलिटी पूरी की इसी कारण से मंच संचालन के समय ही सभी बच्चे मैदान छोड़कर जा चुके थे ऐसी अवस्थाएं पहले कभी नहीं देखी गई जबकि टेंट और व्यवस्था के के नाम पर लाखों रुपए का खर्चा दिखाया जाएगा राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM सुशीला मीणा ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से गूंजा मैदान , पुलिस परेड, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र; शहीदों को दी श्रद्धांजलि; अधिकारी-कर्मचारी और आमजन हुए शामिल; ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की झलक राष्ट्रभक्ति और गर्व के साथ राजाखेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह राजाखेड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि SDM सुशीला मीणा ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान *तहसीलदार दीप्ति देव, थानाधिकारी वीर सिंह EO नगर पालिका और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजाखेड़ा थाना पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने शानदार परेड कर सलामी दी। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘ए वतन’ पर तालियां गूंजीं। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षा, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दयाल सिंह jen कांस्टेबल कुलदीप सिंह देवी सिंह योगेश कुमार राम मोहन पप्पू सिंह गुर्जर विजय सिंह सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया SDM ने अपने संबोधन में कहा, "आजादी की कीमत को समझें। भ्रष्टाचार मुक्त, नशा मुक्त और स्वच्छ राजाखेड़ा बनाना हमारा संकल्प हो। बेटियों की शिक्षा, जल संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सहयोग करें। प्रशासन जनता के साथ मिलकर विकास के नए आयाम गढ़ेगा। आगामी चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे जिससे लोकतंत्र का पर्व मनाया थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमें देश को आगे ले जाने का प्रण लेना है। स्वच्छता, कानून का पालन ,हर घर तिरंगा’ की झलक समारोह में सरकारी भवनों के साथ-साथ आम घरों पर भी तिरंगा लहराता दिखा। इस मौके पर कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन भी हुआ समारोह को लेकर पुलिस का चाक-चौबंद इंतजाम रहा। थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।, कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह जादोन अध्यक्ष।, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, महावीर प्रसाद योगेंद्र कुमार इंद्र कुमार मनीष मीणा विजेंद्र मीणा सचिन यादव संजय सिंह पप्पू गुर्जर विजय सिंह थाना राजाखेड़ा से si सुरेश चंद , विजय सिंह हेड कांस्टेबल ,श्याम बाबू ,जोरमाल पूरन सिंह, विनोद कुमार, राम मोहन ,सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जनप्रतिनिधि, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, शिक्षक, सामाजिक संगठन, एनसीसी, स्काउट गाइड और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर व्यवस्थाएं अविवस्थित रही बच्चों के लिए बैठने तक की व्यवस्थाएं प्रशासन उपलब्ध नहीं कर सका जिनमें सभी बच्चों के ऊपर टेंट व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं थी प्रशासन ने छोटा सा टेंट लगाकर फॉर्मेलिटी पूरी की इसी कारण से मंच संचालन के समय ही सभी बच्चे मैदान छोड़कर जा चुके थे ऐसी अवस्थाएं पहले कभी नहीं देखी गई जबकि टेंट और व्यवस्था के के नाम पर लाखों रुपए का खर्चा दिखाया जाएगा1
- गणतंत्र दिवस पर भी समय से नंही खुला विद्यालय ना ही मध्य भोजन की रसोईयां करती रही भोजन व्यवस्था का इंतजार अंबाह। जहां देश एक ओर देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना कर हर्षोल्लास और देशभक्ति संगीत मय माहौल में अपने देश प्रेम का परिचय दे रहा है और ऐसे में हर शासकीय विभाग , कार्यालय , संस्था प्रभारी, का यह दायित्व बनता है कि आज के दिन निर्धारित समय सीमा में ध्वजारोहण करें। लेकिन इसके विपरीत अंबाह ब्लॉक के लेपा में प्राथमिक विद्यालय लगभग 8:30 बजे तक नहीं खुला वहां पर मौजूद खाना बनाने वाली महिलाएं भोजन व्यवस्था के लिए इंतजार करती नजर आईं युवाओं ने इसको जब देखा तो आक्रोश दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जताया और सिस्टम में व्याप्त गैर जिम्मेदार रवैया के प्रति गुस्सा जाहिर किया।1
- राष्ट्रभक्ति की भावना से सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं- राजवीर सिंह राजावत धौलपुर । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या जिले में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जो की एक सांकेतिक रूप में निकाली गई है धौलपुर में हुई बड़ी दुर्घटनाओं के कारण जिसमें छह लोगों की दर्दनाक हादसे मे मृत्यु हो गई थी इस कारण तिरंगा यात्रा का रूप छोटा रखा गया था और निर्धारित मार्ग से पहले ही यात्रा का समापन किया गया और दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रखकर मोदी तिराहे पर समाप्त किया गया।कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा की शुरुआत गंगावाई की बगीची पुराना शहर से की गई । मोतीलाल मीणा ने यात्रा के समापन कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्र भावना जागृत करना है, राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि 15 अगस्त पर हमें अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना है और सरल ऐप पर सेल्फी अपलोड करना है् इस दौरान राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, विवेक बौहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम के सहयोग डॉक्टर मनोज शर्मा, सहसंयोजक राहुल राणा ने सभी का धन्यवाद दिया, यात्रा का जगह-जगह पुष्प कर स्वागत किया गयाl3
- इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में1