Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनीपुरा में टमटम की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, मर्ग कायम गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी लवकुश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को कनीपुरा में टमटम नंबर एमपी 07 जेडटी 4438 के चालक ने लापरवाही से टमटम चलाते हुए 3 वर्षीय बच्चा निखिल कुशवाह में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को 10 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
Devendra jain
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनीपुरा में टमटम की टक्कर से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, मर्ग कायम गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी लवकुश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को कनीपुरा में टमटम नंबर एमपी 07 जेडटी 4438 के चालक ने लापरवाही से टमटम चलाते हुए 3 वर्षीय बच्चा निखिल कुशवाह में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को 10 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का सम्मान भिण्ड। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को डीआरपी लाइन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वही कलेक्टर ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर शांति और हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मान मोह लिया1
- *80वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक कार्यालय में हुआ गरिमामय ध्वजारोहण समारोह* ग्वालियर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिवाकर शर्मा जी रहे, जिनके करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रदेश महामंत्री श्री बिद्याकांत मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक एवं श्रमिक हितों के लिए सदैव समर्पित परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संघ के संस्थापक स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई। मुख्य अतिथि श्री दिवाकर शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिवाकर शर्मा जी का संघ की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरेश शर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर.के. कौशिक जी, प्रदेश महामंत्री श्री बिद्याकांत मिश्रा जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रतीक द्विवेदी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बिंदु को समाचार/प्रेस विज्ञप्ति में इस प्रकार प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है: कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर के कौशिक जी ने मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिवाकर शर्मा जी से संघ के संरक्षक एवं संयोजक का दायित्व स्वीकार करने हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री दिवाकर शर्मा जी ने संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे सदैव संगठन को अपना उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों को हर संभव संरक्षण एवं सहयोग देते रहेंगे। श्री शर्मा जी के इस आश्वासन का उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने तथा श्रमिक हितों के संघर्ष को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होने की भावना उपस्थित सदस्यों ने व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं, उनके अधिकारों तथा समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरेश शर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर.के. कौशिक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री के.के. शर्मा जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रतीक द्विवेदी जी एवं ग्वालियर शाखा अध्यक्ष श्री रामबाबू बंसकार जी ने संघ के संस्थापक स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी के संघर्ष एवं श्रमिक हितों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रमिक एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक श्रमिक को सम्मानजनक रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल एवं न्यायपूर्ण अधिकार प्राप्त होना भी आवश्यक है। श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह राजपूत जी, प्रदेश मंत्री श्री आशीष शुक्ला जी, अंबाह शाखा अध्यक्ष श्री शैलेष कुचया जी, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष श्री रामबाबू जी, ग्वालियर शाखा उपाध्यक्ष श्री रणवीर शुक्ला जी, श्री रफीक खान जी, श्री आर.के.बड़ोनिया जी, श्री रामवीर शर्मा जी, श्री अवधेश राणा जी, श्री रवि प्रकाश गुप्ता जी, श्री शिवानंद पांडेय जी, श्री सुशील कुमार मिश्रा जी, श्री भूपेंद्र पनिका जी, श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री मनोज मिश्रा जी सहित सैकड़ों विद्युत कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों को संघ की ओर से कोटिशः आभार ज्ञापित करता हूं। संघ आशा करता है कि इसी तरह सभी सदस्यों का सहयोग , संघ के प्रति समर्पण श्रमिक हित में मिलता रहेगा । जय हिंद! जय श्रमिक एकता! वंदे मातरम्! बिद्याकांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक *80वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक कार्यालय में हुआ गरिमामय ध्वजारोहण समारोह* ग्वालियर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के कार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिवाकर शर्मा जी रहे, जिनके करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रदेश महामंत्री श्री बिद्याकांत मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक एवं श्रमिक हितों के लिए सदैव समर्पित परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संघ के संस्थापक स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई। मुख्य अतिथि श्री दिवाकर शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिवाकर शर्मा जी का संघ की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरेश शर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर.के. कौशिक जी, प्रदेश महामंत्री श्री बिद्याकांत मिश्रा जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रतीक द्विवेदी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बिंदु को समाचार/प्रेस विज्ञप्ति में इस प्रकार प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है: कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर के कौशिक जी ने मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिवाकर शर्मा जी से संघ के संरक्षक एवं संयोजक का दायित्व स्वीकार करने हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री दिवाकर शर्मा जी ने संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे सदैव संगठन को अपना उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों को हर संभव संरक्षण एवं सहयोग देते रहेंगे। श्री शर्मा जी के इस आश्वासन का उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। उनके मार्गदर्शन एवं संरक्षण से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने तथा श्रमिक हितों के संघर्ष को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होने की भावना उपस्थित सदस्यों ने व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने श्रमिकों की वर्तमान समस्याओं, उनके अधिकारों तथा समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरेश शर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री आर.के. कौशिक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री के.के. शर्मा जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रतीक द्विवेदी जी एवं ग्वालियर शाखा अध्यक्ष श्री रामबाबू बंसकार जी ने संघ के संस्थापक स्वर्गीय श्री एल.के. दुबे जी के संघर्ष एवं श्रमिक हितों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रमिक एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक श्रमिक को सम्मानजनक रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल एवं न्यायपूर्ण अधिकार प्राप्त होना भी आवश्यक है। श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह राजपूत जी, प्रदेश मंत्री श्री आशीष शुक्ला जी, अंबाह शाखा अध्यक्ष श्री शैलेष कुचया जी, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष श्री रामबाबू जी, ग्वालियर शाखा उपाध्यक्ष श्री रणवीर शुक्ला जी, श्री रफीक खान जी, श्री आर.के.बड़ोनिया जी, श्री रामवीर शर्मा जी, श्री अवधेश राणा जी, श्री रवि प्रकाश गुप्ता जी, श्री शिवानंद पांडेय जी, श्री सुशील कुमार मिश्रा जी, श्री भूपेंद्र पनिका जी, श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री मनोज मिश्रा जी सहित सैकड़ों विद्युत कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों को संघ की ओर से कोटिशः आभार ज्ञापित करता हूं। संघ आशा करता है कि इसी तरह सभी सदस्यों का सहयोग , संघ के प्रति समर्पण श्रमिक हित में मिलता रहेगा । जय हिंद! जय श्रमिक एकता! वंदे मातरम्! बिद्याकांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक1
- gram khurd ka pura post gopalpura1
- बैंड-बाजों और फूलों की बारिश के बीच निकली जैन समाज की भव्य रथ यात्रा अंबाह। जैन समाज द्वारा सुरेश राठी, धर्मपत्नी शारदा राठी एवं पुत्र गिरीश राठी के अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं और बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रथ यात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। रथ यात्रा में सजे-धजे रथ के साथ समाज के श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं और समाजजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने रथ यात्रा का अभिनंदन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय नजर आया। बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक जयकारों से नगर के मुख्य मार्ग गूंज उठे। रथ यात्रा में महिलाएं, पुरुष और समाज के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु अनुशासन के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। रथ यात्रा अंबाह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों पर कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागिता की। रथ यात्रा का मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद जैन बगीची में पहुंचकर समापन हुआ। यहां समाजजनों द्वारा धार्मिक आयोजन एवं पूजा-अर्चना की गई। आयोजन के दौरान जैन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता रही। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक भावना मजबूत होती है। रथ यात्रा के सफल आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।1
- विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर -चाय की दुकान में ‘आग का तांडव’! सिलेंडर फटने से होटल चंद मिनटों में राख विजयपुर बस स्टैंड पर रामबाबू बाथम की चाय की दुकान में सिलेंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। सिलेंडर फटने से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #Facebookfriend #Facebookvideo #nonfollowers #viralpost #facebookfriends1
- मौ नगर परिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ, जिला भिण्ड। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मौ नगर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों को मिलकर कार्य करना चाहिए। स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित मौ नगर का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षदों एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और नगरहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर परिषद परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रीय पर्व का उत्साह मनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।1
- 15 अगस्त 15 अगस्त की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं4
- पुरानी रंजिश के चलते दो दो गुटों में विवाद लाठी डंडो से कि जमकर जमकर मारपीट,दो लोग घायल भिंड... देहात थाना क्षेत्र के डिडी कलां गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर विवाद होगया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले को संज्ञान में लेकर जाँचपड़ताल शुरू कर दी है।2
- इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में इतना निर्दय हो सकता है बाप यह आपको वीडियो में लाइव देखने को मिल रहा है अपनी 11 माह की बच्ची को सेल्फी के बहाने फेंका यमुना नदी में अपनी पत्नी को भी धकेलना चाह रहा था पर अचानक वहां भीड एकत्रित होने से अपनी पत्नी को धकेल नहीं पाया नदी में1