Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का सम्मान भिण्ड। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को डीआरपी लाइन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वही कलेक्टर ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर शांति और हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मान मोह लिया
Praveen parihar
हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का सम्मान भिण्ड। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को डीआरपी लाइन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वही कलेक्टर ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर शांति और हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मान मोह लिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाने में घुसा कबरबिज्जू, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा भिंड। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह फूफ थाने में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान थाने में सन्नाटा देख एक जंगली जानवर कबरबिज्जू थाने परिसर में घुस आया।करीब दोपहर 1 बजे थाने में मौजूद दीवान राकेश वर्मा की नजर कबरबिज्जू पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े जग्गू परिहार को मौके पर भेजा। जग्गू परिहार अपने साथ मयंक भदौरिया को लेकर फूफ थाने पहुंचे। जहां मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि थाने परिसर में कबरबिज्जू मौजूद था। काफी मशक्कत के बाद जग्गू परिहार ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में कबरबिज्जू को पाकड़ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन्यजीव के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।1
- gram khurd ka pura post gopalpura1
- 15 अगस्त 15 अगस्त की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं4
- स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुनि श्री भाव सागर जी महाराज जसवंतनगर। चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में घर बैठे सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुनि श्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्र को स्थान दिया। भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक वीरों के बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उनके त्याग और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। वर्तमान समय में देश को स्वच्छ और पवित्र वातावरण की आवश्यकता है। संत और सैनिक राष्ट्र की सच्ची सेवा कर रहे हैं। सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं, जबकि संत समाज को सदाचार, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश देते हुए कहा कि भगवानों ने मोह रूपी शत्रु पर विजय प्राप्त कर सच्ची स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया है। मनुष्य भी अपने मोह, आसक्ति और विकारों को समाप्त कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चले, तभी वास्तविक स्वतंत्रता की अनुभूति संभव है।1
- चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, ▶️ कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया शत-प्रतिशत (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026), 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद । इटावा।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।दिनांक 15.08.2026 को वादी जीतपाल सिंह पुत्र राकेश बाबू निवासी लोहिया नगर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को मेरे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.08.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति टिर्री में सवार होकर महेबा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की ओर आ रहे है। सूचना पर तत्काल थाना बकेवर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी, तभी 01 टिरीं आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। टिर्री सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त नईमुद्दीन के दांये पैर में तथा संदीप के बांये पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अशोक को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हाई लाल जो घनी झांड़ियो में छिपते हुये भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस पूछताछः- पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 03 अवैध तमन्वे 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपेड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया, 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद। बरामद लोहे के सरिया के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ायी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को लोहिया नगर थाना बकेवर हीरो एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी किया था।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, एवं मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. संदीप पुत्र कल्लू पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर भरथना रोड थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 32 वर्ष । 2. नईमुद्दीन उर्फ नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी आजाद नगर नई बस्ती थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष 3. अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष । आपराधिक इतिहासः- संदीप उर्फ कल्लू पुत्र रोशनलाल 1. मु0अ0सं0 153/2018 धारा 302/34/398 भादवि थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 2. मु0अ0सं0 154/2018 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधि०, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 3. मु0अ0सं0 160/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 4. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 5. मु0अ0सं0 563/2017 धारा 392/411 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 6. मु0अ0सं0 571/2017 धारा 307/401 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 7. मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 8. मु0अ0सं0 081/2089 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 9. मु0अ0सं0 061/2016 धारा 401 भादवि, थाना-चित्राहाट, जनपद- कमिश्नरेट आगरा 10. मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा। 11. मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा । पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा। बरामदगीः- 1. 03 अवैध तमन्चे 315 बोर 2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 04 खोखा कारतूस 315 बोर 4. 02 एण्ड्राइड फोन 5. 01 कीपैड फोन 6. 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026) 7. 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) पुलिस टीमः - थानाध्यक्ष श्री विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम।2
- जसवंतनगर में शिक्षण संस्थानों, नगर पालिका में नशामुक्ति शपथ: उपजिलाधिकारी की पहल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने ली जसवंतनगर में शिक्षण संस्थानों, नगर पालिका में नशामुक्ति शपथ: उपजिलाधिकारी की पहल पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने ली जसवंतनगर में शनिवार को नशामुक्ति शपथ अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह की पहल पर तहसील परिसर, नगर पालिका और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इससे बचाने का संकल्प लिया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। एक नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत, मोहल्ला कैस्त स्थित ब्राईटेंड एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक सुरेंद्र धनगर ने विद्यार्थियों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसी क्रम में, नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने कर्मचारियों को नशा न करने का संकल्प दिलाया। लुधपुरा स्थित बीके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। ग्राम कैस्त के राम जानकी विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य अभिषेक शुक्ला ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शपथ दिलाई। अरिस टोटल वर्ल्ड स्कूल में भी नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस व्यापक अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, अपने आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प दोहराया।1
- हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का सम्मान भिण्ड। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को डीआरपी लाइन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों तथा कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वही कलेक्टर ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर शांति और हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मान मोह लिया1
- पुरानी रंजिश के चलते दो दो गुटों में विवाद लाठी डंडो से कि जमकर जमकर मारपीट,दो लोग घायल भिंड... देहात थाना क्षेत्र के डिडी कलां गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर विवाद होगया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लाठी डंडो से जमकर मारपीट कर दी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले को संज्ञान में लेकर जाँचपड़ताल शुरू कर दी है।2