logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Diamond Montessori school में मदर्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीता दिल, माताओं की भावुक प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र -- डायमंड मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन -- पांच दिवसीय समर कैंप व निशुल्क नामांकन की घोषणा मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है: लक्ष्मी मेहता  -- हजारीबाग। शहर के एसपी कोठी के समीप बीएम कॉम्प्लेक्स स्थित डायमंड मोंटेसरी स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के आकर्षक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की माताओं ने भी भावुक अंदाज में कार्यक्रम में भागीदारी निभाकर मां और बच्चों के अटूट रिश्ते की अहमियत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। विद्यालय की निदेशिका लक्ष्मी मेहता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्ले टू फाइव तक सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में निशुल्क नामांकन किया जा रहा है। साथ ही समर वेकेशन के अवसर पर पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर समर कैंप एवं निशुल्क नामांकन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं मानसी, श्रेया, खुशबू, सावित्री देवी, प्रियंका आचार्या, पूजा कुमारी, सलोनी एक्का एवं रीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों एवं बच्चों की माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

4 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
4 hrs ago

Diamond Montessori school में मदर्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीता दिल, माताओं की भावुक प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र -- डायमंड मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन -- पांच दिवसीय समर कैंप व निशुल्क नामांकन की घोषणा मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है: लक्ष्मी मेहता  -- हजारीबाग। शहर के एसपी कोठी के समीप बीएम कॉम्प्लेक्स स्थित डायमंड मोंटेसरी स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के आकर्षक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की माताओं ने भी भावुक अंदाज में कार्यक्रम में भागीदारी निभाकर मां और बच्चों के अटूट रिश्ते की अहमियत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। विद्यालय की निदेशिका लक्ष्मी मेहता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्ले टू फाइव तक सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में निशुल्क नामांकन किया जा रहा है। साथ ही समर वेकेशन के अवसर पर पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर समर कैंप एवं निशुल्क नामांकन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं मानसी, श्रेया, खुशबू, सावित्री देवी, प्रियंका आचार्या, पूजा कुमारी, सलोनी एक्का एवं रीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों एवं बच्चों की माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Diamond Montessori school में मदर्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीता दिल, माताओं की भावुक प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र -- डायमंड मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन -- पांच दिवसीय समर कैंप व निशुल्क नामांकन की घोषणा मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है: लक्ष्मी मेहता  -- हजारीबाग। शहर के एसपी कोठी के समीप बीएम कॉम्प्लेक्स स्थित डायमंड मोंटेसरी स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के आकर्षक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की माताओं ने भी भावुक अंदाज में कार्यक्रम में भागीदारी निभाकर मां और बच्चों के अटूट रिश्ते की अहमियत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। विद्यालय की निदेशिका लक्ष्मी मेहता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्ले टू फाइव तक सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में निशुल्क नामांकन किया जा रहा है। साथ ही समर वेकेशन के अवसर पर पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर समर कैंप एवं निशुल्क नामांकन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं मानसी, श्रेया, खुशबू, सावित्री देवी, प्रियंका आचार्या, पूजा कुमारी, सलोनी एक्का एवं रीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों एवं बच्चों की माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    Diamond Montessori school में मदर्स डे पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीता दिल, माताओं की भावुक प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
-- डायमंड मोंटेसरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
-- पांच दिवसीय समर कैंप व निशुल्क नामांकन की घोषणा
मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है: लक्ष्मी मेहता 
--
हजारीबाग। शहर के एसपी कोठी के समीप बीएम कॉम्प्लेक्स स्थित डायमंड मोंटेसरी स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
मदर्स डे के इस विशेष अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के आकर्षक नृत्य, गीत एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की माताओं ने भी भावुक अंदाज में कार्यक्रम में भागीदारी निभाकर मां और बच्चों के अटूट रिश्ते की अहमियत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।
विद्यालय की निदेशिका लक्ष्मी मेहता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास होता है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्ले टू फाइव तक सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में निशुल्क नामांकन किया जा रहा है। साथ ही समर वेकेशन के अवसर पर पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभिभावक स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर समर कैंप एवं निशुल्क नामांकन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं मानसी, श्रेया, खुशबू, सावित्री देवी, प्रियंका आचार्या, पूजा कुमारी, सलोनी एक्का एवं रीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों एवं बच्चों की माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • --- पानी-बिजली के लिए सड़क पर भाजपा उपायुक्त को सौंपा गया चेतावनी भरा ज्ञापन खबर मन्त्र संवाददाता  हजारीबाग: हजारीबाग में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर जनता की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे, जिन्होंने पानी दो, बिजली दो के नारों से माहौल गरमा दिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई। धरने में पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार को आड़े हाथों लिया.
    1
    ---
पानी-बिजली के लिए सड़क पर भाजपा
उपायुक्त को सौंपा गया चेतावनी भरा ज्ञापन
खबर मन्त्र संवाददाता 
हजारीबाग: हजारीबाग में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर जनता की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे, जिन्होंने पानी दो, बिजली दो के नारों से माहौल गरमा दिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की गई। धरने में पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार को आड़े हाथों लिया.
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *हजारीबाग: जिला प्रशासन की नाक के नीचे पुराना बस स्टैंड बना जुए का अड्डा, पुलिस बनी मूकदर्शक* हजारीबाग शहर के बीचों-बीच स्थित पुराना बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों की सुविधा के बजाय जुआरियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में तब्दील हो गया है। हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन और स्थानीय थाना सब कुछ जानकर भी मूकदर्शक बने हुए हैं। आलम यह है कि यहाँ प्रतिदिन लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा है, जिससे न केवल सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि अपराध बढ़ने की भी प्रबल आशंका बनी हुई है। वर्दी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुराना बस स्टैंड में जुए का खेल किसी गुप्त तरीके से नहीं, बल्कि खुलेआम संचालित हो रहा है। इसके बावजूद वर्दीधारियों की खामोशी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं है, या फिर यह सब किसी 'मौन सहमति' के तहत चल रहा है? कलमकारों की पैनी नजर हजारीबाग के सजग पत्रकारों (कलमकारों) ने अब इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को आईना दिखाने का मन बना लिया है। शहर के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध कारोबार से आम जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले समय में यह स्थान बड़े अपराधों का केंद्र बन सकता है। मुख्य बिंदु: • पुराना बस स्टैंड में रोजाना सज रही जुए की महफिल। • लाखों के वारे-न्यारे, फिर भी प्रशासन सुस्त। • स्थानीय थाना की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल। • आम नागरिकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
    1
    *हजारीबाग: जिला प्रशासन की नाक के नीचे पुराना बस स्टैंड बना जुए का अड्डा, पुलिस बनी मूकदर्शक*
हजारीबाग  शहर के बीचों-बीच स्थित पुराना बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों की सुविधा के बजाय जुआरियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में तब्दील हो गया है। हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन और स्थानीय थाना सब कुछ जानकर भी मूकदर्शक बने हुए हैं। आलम यह है कि यहाँ प्रतिदिन लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा है, जिससे न केवल सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि अपराध बढ़ने की भी प्रबल आशंका बनी हुई है।
वर्दी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुराना बस स्टैंड में जुए का खेल किसी गुप्त तरीके से नहीं, बल्कि खुलेआम संचालित हो रहा है। इसके बावजूद वर्दीधारियों की खामोशी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं है, या फिर यह सब किसी 'मौन सहमति' के तहत चल रहा है?
कलमकारों की पैनी नजर
हजारीबाग के सजग पत्रकारों (कलमकारों) ने अब इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन को आईना दिखाने का मन बना लिया है। शहर के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध कारोबार से आम जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले समय में यह स्थान बड़े अपराधों का केंद्र बन सकता है।
मुख्य बिंदु:
• पुराना बस स्टैंड में रोजाना सज रही जुए की महफिल।
• लाखों के वारे-न्यारे, फिर भी प्रशासन सुस्त।
• स्थानीय थाना की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल।
• आम नागरिकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग स्थित पुराने बस स्टैंड के मुन्ना कॉफी शॉप में खुलेआम लाखों का जुआ चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर 'मूक दर्शक' बने रहने का आरोप है, जिससे उनकी मिलीभगत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    झारखंड के हजारीबाग स्थित पुराने बस स्टैंड के मुन्ना कॉफी शॉप में खुलेआम लाखों का जुआ चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर 'मूक दर्शक' बने रहने का आरोप है, जिससे उनकी मिलीभगत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने पत्रकारों को कैमरे के साथ लाठी और सुरक्षा के लिए रिवाल्वर लाइसेंस रखने का बयान दिया, जिससे विवाद गहरा गया है। इस घटना के बाद पत्रकार संगठन दोषियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने पत्रकारों को कैमरे के साथ लाठी और सुरक्षा के लिए रिवाल्वर लाइसेंस रखने का बयान दिया, जिससे विवाद गहरा गया है। इस घटना के बाद पत्रकार संगठन दोषियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। इस फैसले के विरोध में देशभर के व्यापारी आक्रोशित हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
    1
    केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। इस फैसले के विरोध में देशभर के व्यापारी आक्रोशित हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा ने सक्रिय RTI कार्यकर्ता चितरंजन प्रसाद गुत्ता को सम्मानित किया। मेयर ने उनसे जनहित में नगर क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते रहने का आग्रह किया।
    1
    हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा ने सक्रिय RTI कार्यकर्ता चितरंजन प्रसाद गुत्ता को सम्मानित किया। मेयर ने उनसे जनहित में नगर क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते रहने का आग्रह किया।
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 92 नए पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों को शामिल किया गया है। यह बड़ा कदम जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    1
    झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 92 नए पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों को शामिल किया गया है। यह बड़ा कदम जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.