Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदाबाद के प्रवक्ता बिजेन्दर नेहरा ने कहा मुख्यमंत्री जी घी सा घाल दिया फरीदाबाद के प्रवक्ता बिजेन्दर नेहरा ने कहा मुख्यमंत्री जी घी सा घाल दिया हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने वित्त मंत्री के रूप में 2,23,658 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश करके लट्ठ गाड़ दिया है।
Vikrambhardwaj Faridabad
फरीदाबाद के प्रवक्ता बिजेन्दर नेहरा ने कहा मुख्यमंत्री जी घी सा घाल दिया फरीदाबाद के प्रवक्ता बिजेन्दर नेहरा ने कहा मुख्यमंत्री जी घी सा घाल दिया हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने वित्त मंत्री के रूप में 2,23,658 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश करके लट्ठ गाड़ दिया है।
More news from New Delhi and nearby areas
- Post by Kishanveer Rajput1
- सफाई कर्मियों के चरण पखारकर पार्षद जसवंत पवार सैनी ने किया सम्मान होली के पावन अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी ने चंदावली स्थित अपने कार्यालय में सफाई कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सफाई साथियों को आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्षद ने सफाई कर्मियों के चरण पखारकर उन्हें सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान को सराहा। पार्षद जसवंत पवार सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर समाज को स्वच्छता सैनिकों के प्रति आदर का संदेश दिया, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। नगर निगम के कर्मचारी हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, जिसके कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। इस अवसर पर पार्षद ने सभी सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप भेंट भी प्रदान की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से होली का पर्व स्वच्छता, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- होली पर्व से पहले दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला पुलिस ने विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात 4.0" चलाकर सैकड़ों अपराधियों पर शिकंजा कसा यह अभियान हर महीने नियमित रूप से चलाया जा रहा है होली सेलिब्रेशन को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है, साउदर्न रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ड्रंकन ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं से जबरन रंग लगाने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है हजारों पुलिसकर्मी और आउटर फोर्स साउदर्न रेंज में मुस्तैद रहेंगे दिल्ली से सटे बॉर्डर क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रही हैं अधिकारियों ने आम लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की है जॉइंट सीपी साउदर्न रेंज संजय कुमार जैन ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।2
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील दिल्लीवासी महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के बीच द्विपक्षीय बातचीत, मोदी बोले हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया, तेलंगाना में राहुल की कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाकात, बंगाल के इस्लामपुर को ईश्वरपुर बनाने के लिए बीजेपी का संकल्प, योगीजी की होलिका पूजा.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Raftar Media सच के साथ1
- Post by Harshikesh Raj1
- मोहना में बिना नंबर प्लेट की जुगाड़ गाड़ियां बनीं खतरा, हादसे की आशंका फरीदाबाद जिले के मोहना क्षेत्र में इन दिनों बिना नंबर प्लेट की जुगाड़ गाड़ियां बेधड़क सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये अस्थायी रूप से तैयार किए गए वाहन न केवल नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जुगाड़ वाहनों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मोहना निवासी मुकेश अत्री ने बताया कि बिना नंबर प्लेट और बिना किसी सुरक्षा मानकों के चल रहे ये वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। जुगाड़ वाहनों में अक्सर क्षमता से अधिक समान होता हैं और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है। वहीं छांयसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर चेक पोस्ट लगाए जाते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।1
- Post by Kishanveer Rajput1
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील दिल्लीवासी महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के बीच द्विपक्षीय बातचीत, मोदी बोले हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया, तेलंगाना में राहुल की कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाकात, बंगाल के इस्लामपुर को ईश्वरपुर बनाने के लिए बीजेपी का संकल्प, योगीजी की होलिका पूजा.... देखिए छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1