मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आष्टा में नगर की जीवनदायिनी मां पार्वती नदी के तट पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। वे धाम सरकार के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद इंदौर जा रहे थे, तभी मार्ग में आष्टा रुके। वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद वे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में सीधे नदी तट पर पहुंचे। घाट पर स्थित प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां पार्वती का पूजन संपन्न कराया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक मां पार्वती को चुनरी अर्पित की और हाथ में आरती की थाल लेकर मां की आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। पूजन के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री ने पार्वती नदी पर बने नवनिर्मित सुंदर घाट का बारीकी से अवलोकन किया। घाट की भव्यता, स्वच्छता और व्यवस्थित निर्माण को देखकर उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि इससे धार्मिक स्थलों की गरिमा व पर्यटन की संभावनाएं बढ़ती हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु जैन, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, जिला सहकार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, राजकुमार मालवीय, अरशद अली, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, युवा पत्रकार एडव्होकेट अक्षत पाठक, आनंद जैन, देवकरण पहलवान, कमलेश विश्वकर्मा, अभिराज पटाड़ा और दीपक मारूति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आष्टा में नगर की जीवनदायिनी मां पार्वती नदी के तट पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। वे धाम सरकार के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद इंदौर जा रहे थे, तभी मार्ग में आष्टा रुके। वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद वे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में सीधे नदी तट पर पहुंचे। घाट पर स्थित प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां पार्वती का पूजन संपन्न कराया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक मां पार्वती को चुनरी अर्पित की और हाथ में आरती की थाल लेकर मां की आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना
की। पूजन के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री ने पार्वती नदी पर बने नवनिर्मित सुंदर घाट का बारीकी से अवलोकन किया। घाट की भव्यता, स्वच्छता और व्यवस्थित निर्माण को देखकर उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि इससे धार्मिक स्थलों की गरिमा व पर्यटन की संभावनाएं बढ़ती हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु जैन, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, जिला सहकार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, राजकुमार मालवीय, अरशद अली, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, युवा पत्रकार एडव्होकेट अक्षत पाठक, आनंद जैन, देवकरण पहलवान, कमलेश विश्वकर्मा, अभिराज पटाड़ा और दीपक मारूति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- देवास शहर और जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए प्रशासन ने स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित होने वाली बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू की दुकानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी दुकानों को चिन्हित कर उन्हें सील किया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रावधानों के तहत अमल में लाई जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं और उल्लंघन पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील भी की है कि वे शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद न बेचें और नियमों का पालन करें ताकि विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके।4
- मध्य प्रदेश के कालापीपल के नांदनी गांव में 10 वर्षीय प्रियांश मेवाड़ा की निर्मम हत्या से पूरा इलाका स्तब्ध है। गुरुवार शाम से लापता मासूम का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और शुक्रवार को उसका शव बिजली विभाग के एक खंडहर भवन में मिला। इस दर्दनाक वारदात के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस खौफनाक हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और प्रियांश को न्याय दिलाने के लिए #JusticeForPriyansh की मांग उठ रही है।1
- मध्य प्रदेश को दूध की कैपिटल बनाने, दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 'दूध समृद्धि संपर्क अभियान' चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। विभाग के प्रमुख सचिव और जिला कलेक्टर के निर्देश व पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला सीहोर के उप संचालक के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जमीनी स्तर पर पशुपालकों से संपर्क साधा जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सीहोर जिले के रहमतपुर क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा रसूलपुर में तीन से चार पशु रखने वाले पशुपालकों से सीधा संपर्क किया गया। इसका निरीक्षण करने के लिए भोपाल से आईं सीहोर जिला प्रभारी डॉक्टर वाणी पांडे और पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीहोर के उप संचालक डॉक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने खुद गांवों का दौरा कर घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार के लिए विभाग द्वारा तैयार किए गए 'गोरस ऐप' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप की मदद से सभी पशुपालक अपने प्रत्येक पशु की आवश्यकता के अनुसार संतुलित आहार की सही मात्रा की गणना कर सकते हैं। इस अवसर पर अहमदपुर के पशु चिकित्सक डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी, श्री एस गौर और स्थानीय पशुपालक भागीरथ डांगी, रवि मीणा व रूपेंद्र डांगी से भी अभियान को लेकर चर्चा की गई।2
- शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय छात्र प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार शाम से लापता चौथी कक्षा के इस मासूम छात्र का शव शुक्रवार सुबह बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास स्थित एक खंडहरनुमा भवन से बरामद किया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है और संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक प्रियांशु किसान सुरेश मेवाड़ा का बेटा था और गांव के ही आकाश पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वह अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रियांशु घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने कालापीपल थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात करीब 8 बजे से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले किसी व्यक्ति ने प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया था। पुलिस इस बिंदु को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर आगे बढ़ रही है। प्रियांशु को आखिरी बार पावर ग्रिड के पास वाले मैदान में खेलते देखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह पुलिस ने तलाशी के दौरान पास के खंडहर से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एफएसएल और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी और एसडीओपी निमिष देशमुख के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।1
- देवास जिला प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क जेईई (JEE) और नीट (NEET) की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान 'फिजिक्स वाला फाउंडेशन' के साथ सहयोग किया है। खेडापति होटल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में ऐसे 136 मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्टडी मटेरियल का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ नियमित ऑनलाइन लाइव क्लासेस और रिकॉर्डेड लेक्चर्स की सुविधा दी जाएगी, ताकि वे अपनी सुविधानुसार कठिन विषयों का रिवीजन कर सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संसाधनों की कमी के कारण जिले की प्रतिभाओं को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए सचेत करते हुए प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे सेल्फ स्टडी करने और अगले 2 साल के लिए सोशल नेटवर्क से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 5000 रैंक में आने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया ताकि छात्र देश के शीर्ष आईआईटी और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पा सकें। उन्होंने छात्रों को रणनीति बताते हुए कहा कि कोचिंग में पढ़ाए जाने वाले चैप्टर को पहले खुद 10 से 20 प्रतिशत समझ लें, जिससे कोचिंग के दौरान चीजें तुरंत समझ में आ जाएंगी। कलेक्टर ने 'फिजिक्स वाला' के शिक्षकों को भी लगन से पढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि वे स्वयं हर महीने बच्चों की प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित 'फिजिक्स वाला' संस्थान के प्रतिनिधि श्री रचित त्रिपाठी ने छात्रों को लाइव क्लासेस, टेस्ट और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल लर्निंग के ढांचे की पूरी ट्रेनिंग दी। इसके बाद जिले की होनहार छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान पाने वाली उत्कृष्ट विद्यालय देवास की छात्रा पलक नामदेव और खातेगांव उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा ऊषा जायसवाल ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। दोनों छात्राओं ने कहा कि आर्थिक दिक्कतों के कारण हर बच्चा बड़ी कोचिंग की फीस नहीं दे सकता, ऐसे में घर बैठे मिली यह नि:शुल्क कोचिंग उनके सपनों को पूरा करने में बड़ी मददगार साबित होगी। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सूर्यवंशी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।4
- देवास जिले के सतवास (कन्नौद) में स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म, महंगी किताबें, जूते और अन्य जरूरी सामान एक ही जगह से मिलने की प्राइवेट स्कूलों की मोनोपली (मनमानी) के खिलाफ अभिभावकों और चौथे स्तंभ (मीडिया) ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। लगातार शिकायतों के बाद भी जब जिला सरकार और राजनेताओं की सांठगांठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ितों ने गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन का रास्ता चुना। इस बड़े और एकजुट विरोध प्रदर्शन से आखिरकार प्रशासन को घुटने टेकने पड़े। यह पूरा मामला निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मुनाफाखोरी और खुली लूट से जुड़ा है, जहां अभिभावक महंगी फीस, महंगी ड्रेस और महंगे जूते-किताबों के भारी खर्च से बेहद त्रस्त थे। जब धारदार कलम के माध्यम से जिला सरकार तक लगाई गई गुहार का कोई नतीजा नहीं निकला, तब अभिभावकों और चौथे स्तंभ ने मिलकर सड़क पर उतरने का फैसला किया। इस गांधीवादी विरोध प्रदर्शन के मैदान में आते ही सोई हुई जिला सरकार अचानक जाग गई और प्रशासनिक अफसर पुलिस के साये में भागते हुए सतवास पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की और समस्या की सत्यता पर मुहर लगा दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों की मोनोपली को धूल चटाई गई और मुनाफाखोरों को कानूनी शिकंजे में लेकर उनकी दुकानें सील कर दी गईं। अब देखना यह होगा कि जिला सरकार इस गंभीर समस्या पर आगे कैसा कानूनी शिकंजा कसती है और समूचे जिले के प्राइवेट स्कूलों की इस मनमानी को पूरी तरह से खत्म कर पाती है या नहीं।4
- मध्य प्रदेश के कालापीपल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का चुनावी मंत्र देते हुए आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं। कालापीपल से दिए गए इस बड़े चुनावी संदेश के दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।1
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शुक्रवार दोपहर इटावा SOG टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी अंकित और सुमित यादव मारे गए हैं। संबलपुर एक्सप्रेस से उतरकर भाग रहे बदमाशों ने SOG टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने एक बच्चे को बंधक बनाकर धमकी भी दी थी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। दोनों घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1