logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमराई गांव में दिनदहाड़े काटा गया हरा शीशम का पेड़, वन विभाग ने शुरू कराई जांच बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर वन रेंज क्षेत्र के अमराई गांव में एक कीमती हरे शीशम के पेड़ की अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार की नजर पेड़ पर पड़ने के बाद दिनदहाड़े उसे काटकर धराशाई कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि शीशम का यह पेड़ काफी पुराना और बहुमूल्य था। दिनदहाड़े पेड़ काटे जाने की घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में यदि समय रहते निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो हरे पेड़ों की अवैध कटान लगातार जारी रह सकती है।मामले की सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी आकाशदीप ने बताया कि पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पेड़ की अवैध कटान की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

6 hrs ago
user_अमित कुमार पत्रकार
अमित कुमार पत्रकार
Actor रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
27fc0336-4947-47d4-b143-746d570d4a57

अमराई गांव में दिनदहाड़े काटा गया हरा शीशम का पेड़, वन विभाग ने शुरू कराई जांच बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर वन रेंज क्षेत्र के अमराई गांव में एक कीमती हरे शीशम के पेड़ की अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार की नजर पेड़ पर पड़ने के बाद दिनदहाड़े उसे काटकर धराशाई कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि शीशम का यह पेड़ काफी पुराना और बहुमूल्य था। दिनदहाड़े पेड़ काटे जाने की घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में यदि समय रहते

6dca81fd-82d5-4337-b2b7-9f85eed96274

निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो हरे पेड़ों की अवैध कटान लगातार जारी रह सकती है।मामले की सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी आकाशदीप ने बताया कि पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पेड़ की अवैध कटान की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    1
    त्रिलोकपुर बाराबंकी । 
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन  पतंग उड़ा रहा था कि तभी  पतंग  नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर  कहासुनी होते हुए  देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Sarwan kumar
    1
    Post by Sarwan kumar
    user_Sarwan kumar
    Sarwan kumar
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 
निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं।
लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर*
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    दिनांक 09.03.2026 को अपर जिलाधिकारी बाराबंकी  निरंकार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में आगामी उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन परीक्षा के दौरान सुनिश्चित किये जाने तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी श्री हर्षित चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया। नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया। रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    1
    बाराबंकी के निदूरा ब्लॉक के रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। इसमें नारद मोह, ताड़का वध, मारीच सभा और राम बारात जैसी प्रमुख लीलाओं का ग्रामीण कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया।
नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस लीला में कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद नारद को हुए अहंकार को श्री हरि विष्णु द्वारा एक नगर बसाकर दूर करने और उन्हें अहंकार से मुक्त करने का प्रसंग दर्शाया गया।
रीवा सिवा में श्री गोला पीर बाबा मेले की राम बारात धूमधाम से निकाली गई। यह बारात रीवा सिवा चौराहे से होकर रीवा सिवा गांव और गौशापुर के सभी लोगों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बारात में श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बारात पर पुष्प वर्षा की।
इसके बाद राम जन्म की लीला और ताड़का वध का मंचन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित भगवान श्रीराम की लीला देखने पहुंचे। मंचन में ऋषि विश्वामित्र राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने गए।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.