“भाजपा में बौखलाहट का माहौल, निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर की जा रही अनर्गल बातें” मुंडावर विधायक ललित यादव ने देर रात जारी किया बड़ा बयान खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव ने निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बयान जारी किया। विधायक ने कहा कि रामधन को लेकर की जा रही बातें बेबुनियाद और अनर्गल है। विधायक ने आगे दावा किया कि चार-पांच पार्षद गायब हैं और उनके परिजनों ने उनसे मिलकर पार्षदों के कथित अपहरण की बात कही है। सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर ललित यादव ने दावा किया कि खैरथल में परिणाम अप्रत्याशित होगा और 30:15 के अंतर से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिला मुख्यालय के मुद्दे को लेकर मतदान किया है और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ भी मत दिया है। विधायक ने भाजपा से नैतिकता के आधार पर चुनाव परिणाम को स्वीकार करने की बात कही।
“भाजपा में बौखलाहट का माहौल, निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर की जा रही अनर्गल बातें” मुंडावर विधायक ललित यादव ने देर रात जारी किया बड़ा बयान खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव ने निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बयान जारी किया। विधायक ने कहा कि रामधन को लेकर की जा रही बातें बेबुनियाद और अनर्गल है। विधायक ने आगे दावा किया कि चार-पांच पार्षद गायब हैं और उनके परिजनों ने उनसे मिलकर पार्षदों के कथित अपहरण की बात कही है। सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर ललित यादव ने दावा किया कि खैरथल में परिणाम अप्रत्याशित होगा और 30:15 के अंतर से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिला मुख्यालय के मुद्दे को लेकर मतदान किया है और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ भी मत दिया है। विधायक ने भाजपा से नैतिकता के आधार पर चुनाव परिणाम को स्वीकार करने की बात कही।
- “भाजपा में बौखलाहट का माहौल, निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर की जा रही अनर्गल बातें” मुंडावर विधायक ललित यादव ने देर रात जारी किया बड़ा बयान खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव ने निर्वाचित पार्षद रामधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बयान जारी किया। विधायक ने कहा कि रामधन को लेकर की जा रही बातें बेबुनियाद और अनर्गल है। विधायक ने आगे दावा किया कि चार-पांच पार्षद गायब हैं और उनके परिजनों ने उनसे मिलकर पार्षदों के कथित अपहरण की बात कही है। सभापति चुनाव के परिणाम को लेकर ललित यादव ने दावा किया कि खैरथल में परिणाम अप्रत्याशित होगा और 30:15 के अंतर से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिला मुख्यालय के मुद्दे को लेकर मतदान किया है और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के खिलाफ भी मत दिया है। विधायक ने भाजपा से नैतिकता के आधार पर चुनाव परिणाम को स्वीकार करने की बात कही।1
- पिपलासन माता का विशाल मेला व देशी घी का भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पिपलासन माता का विशाल मेला व देशी घी का भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मुण्डावर (खैरथल-तिजारा): क्षेत्र के ग्राम मंडा स्थित ऐतिहासिक रामतालाब पर गुरुवार (भादवा शुक्लपक्ष छठी) को पिपलासन माता का वार्षिक मेला एवं देशी घी का भंडारा पूरी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ शुरू हुआ मेले को लेकर सुबह से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का तांता लगा रहा जिससे पूरे मेला परिसर में भारी भीड़ और उत्सव का माहौल रहा ऐतिहासिक मान्यता और चमत्कार: ग्राम मंडा के इस ऐतिहासिक मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ मान्यता है कि यदि किसी मनुष्य या पशु-पक्षी को कोई काला सर्प डस ले, तो मंडा गांव के निवासी के नाम की यहाँ डोरी डाली जाती है, जिससे पीड़ित पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। इसी अटूट आस्था के चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दरबार में पहुंचते हैं। भव्य रागनी कॉम्पटीशन: मेले के मुख्य आकर्षण के तहत प्रातः 11:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकारों—नूरदेव बेनीवाल, सुरेन्द्र बेनीवाल, मनोज चौधरी, पूजा राव और संजना चौधरी डांसर द्वारा शानदार सांस्कृतिक व रागनी प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें सुनने और देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। निःशुल्क चिकित्सा शिविर: मेले में पधारे श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखते हुए सोनी देवी हॉस्पिटल (नीमराना) की ओर से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का वितरण किया गया, जिसका ग्रामीण ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। माता का आशीर्वाद और विशाल भंडारा: माता के दरबार में शीश झुकाकर मन्नतें मांगने और देशी घी के विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मेले में हर वर्ष की भाँति इस बार भी गजब का हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह देखने को मिला, जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- तिजारा में विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी ने कहा समाज ने घोषित किया भाजपा प्रत्याशी, भाजपा ने रेखा देवी को बदलकर सुभाष सैनी को भाजपा प्रत्याशी किया घोषित। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- 🚨 सीकरी नगरपालिका में बड़ा सियासी उलटफेर! चंचल कक्कड़ निर्विरोध चेयरमैन बनीं, वहीं राम खंडेलवाल के BJP में शामिल होने से कांग्रेस के सियासी समीकरण बिगड़े। 🔥 पूरी खबर पढ़ें और शेयर करें।1
- कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।2
- महंगाई को लेकर तावडू में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में महंगाई के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस नेत्री रजिया बानो पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से महिलाओं का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। रजिया बानो ने चेतावनी दी कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।1
- *॥ जय श्री श्याम ॥* *श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण* आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है *॥ जय श्री श्याम ॥* *श्याम बाबा का ग्यारहवाँ विशाल जागरण* आप सभी श्याम प्रेमियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि *रेवाड़ी* में श्याम बाबा का *ग्यारहवाँ विशाल जागरण* होने जा रहा है। *जागरण की तिथि: 19 तारीख* *भंडारे की तिथि: 20 तारीख* आप सभी भक्तजन सपरिवार पधार कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। *स्थान: रेवाड़ी* *निवेदक: समस्त श्याम प्रेमी मंडल, रेवाड़ी* *॥ हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा ॥*1
- पार्षद के अपहरण की एफआईआर से खैरथल में सियासी उबाल, कांग्रेस प्रत्याशी समेत 4 पर केस पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 140(3) में दर्ज किया मामला; विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत, अब कार्रवाई नहीं चाहता परिवार इसकी एप्लीकेशन थाने में दी’, थाना प्रभारी ने कहा—ऐसी कोई एप्लिकेशन नहीं दी शिकायत कर्ता ने खैरथल। नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले खैरथल की सियासत में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब वार्ड नंबर 3 के कांग्रेस पार्षद रामधन के कथित अपहरण के आरोप में कांग्रेस से सभापति प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा सहित चार लोगों के खिलाफ खैरथल थाने में मामला दर्ज हो गया। पार्षद के पिता यादराम जाटव की रिपोर्ट पर पुलिस ने ओमप्रकाश रोघा, मनोहर लाल, सुमित रोघा और पंकज रोघा के खिलाफ अपहरण की धारा 140(3) में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यादराम पुत्र मंगतूराम, निवासी नागल संतोकडा, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 14 सितंबर को घर लौटते समय रास्ते से ओमप्रकाश, मनोहर लाल, सुमित और पंकज रोघा उसके बेटे रामधन को अपने साथ ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। FIR के बाद व्यापारियों में आक्रोश, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आते ही खैरथल के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बिना निष्पक्ष जांच के किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध करेंगे। विधायक बोले—‘गलतफहमी में दी थी शिकायत’, थाना प्रभारी का दावा—ऐसी अर्जी नहीं मिली मामले में मुंडावर विधायक ललित यादव ने दावा किया कि रामधन के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद नागल संतोकडा के ग्रामीण उसके पिता यादराम से मिले। विधायक के अनुसार, बातचीत में सामने आया कि रामधन रिश्तेदारी में गया हुआ है और कुछ समय बाद लौट आएगा। इसके बाद यादराम ने थाने में आवेदन देकर कथित तौर पर बताया कि गलतफहमी में मामला दर्ज कराया गया था और अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि, इस दावे पर खैरथल थाना प्रभारी रामकिशन यादव का अलग बयान सामने आया है। उनका कहना है कि परिजनों की ओर से ऐसी कोई अर्जी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, अपहरण का मामला दर्ज है और जांच जारी है। विधायक का आरोप—सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग मुंडावर विधायक ललित यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को धमकाकर पुलिस में मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। विधायक ने पार्षदों के घर जाकर धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले, खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है। विधायक के मुताबिक कांग्रेस के पास 28 पार्षदों का समर्थन है और भाजपा बौखलाहट में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। ओमप्रकाश रोघा बोले—‘रामधन को जानता तक नहीं’ कांग्रेस से नगर परिषद सभापति पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा ने आरोपों को लेकर कहा कि वह रामधन या उसके परिवार को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि नागल संतोकडा के ग्रामीणों को जब रामधन के रिश्तेदारी में जाने की जानका एक शिकायत, दो दावे और गरमाई नगर परिषद की सियासत मामले में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या अपहरण की शिकायत गलतफहमी में दी गई थी या फिर राजनीतिक दबाव के बीच FIR दर्ज हुई? एक तरफ विधायक परिजनों की ओर से कार्रवाई नहीं चाहने का दावा कर रहे हैं, वहीं थाना प्रभारी ऐसी किसी अर्जी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ होगी। फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद खैरथल नगर परिषद के चुनावी माहौल में सियासी तापमान और बढ़ गया है।1