Shuru
Apke Nagar Ki App…
माधव दुबे जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं आज माधव दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें और जीवन में निरंतर सफलता के नए अवसर प्राप्त हों। जन्मदिन का यह शुभ दिन उनके जीवन में खुशियां, उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी शुभचिंतकों ने माधव दुबे जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
सूर्य प्रकाश पाण्डेय
माधव दुबे जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं आज माधव दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें और जीवन में निरंतर सफलता के नए अवसर प्राप्त हों। जन्मदिन का यह शुभ दिन उनके जीवन में खुशियां, उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी शुभचिंतकों ने माधव दुबे जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- माधव दुबे जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं आज माधव दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें और जीवन में निरंतर सफलता के नए अवसर प्राप्त हों। जन्मदिन का यह शुभ दिन उनके जीवन में खुशियां, उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी शुभचिंतकों ने माधव दुबे जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी1
- परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने भेजा मां वैष्णो देवी का प्रसाद संग्रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित की गई प्रसाद सामग्री, 40 देवी मंदिरों के लिए भेजा गया प्रसाद अमेठी। परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर अमेठी क्षेत्र के लिए मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजा है। मंगलवार को विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय स्थित सभागार में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी की ओर से अमेठी क्षेत्र के 40 प्रमुख देवी मंदिरों के लिए प्रसाद सामग्री भेजी गई है। इसी क्रम में प्रसिद्ध मां कालिका मंदिर क्षेत्र के शक्ति केंद्र भवसिंहपुर में संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने हाथों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने बताया कि दीदी स्मृति ईरानी की ओर से अमेठी के 40 प्रमुख देवी मंदिरों के लिए मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजा गया है। इसी क्रम में संग्रामपुर क्षेत्र में भी प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्मृति ईरानी अमेठी की जनता के परिवारों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजकर लोगों के सुखमय जीवन की कामना की है।2
- *जनपद में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए गये निर्देश।* *अपर जिलाधिकारी ने जलभराव, बिजली आपूर्ति और जनसुरक्षा को लेकर विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* *आमजन कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित कंट्रोल रूम नं.-05368-298052 व 05368-244355 पर सूचना करायें उपलब्ध।* *अमेठी।* अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ज्योति सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 28 अक्टूबर 2026 व 30 अक्टूबर 2026 को जनपद में संभावित मध्यम से तीव्रगति से वर्षा/ऑरेन्ज अलर्ट, कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं, जो 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही विभिन्न स्तर पर तैयारियॉ/व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए तथा जनसामान्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, जिसके तहत प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में तहसील स्तर पर आपदाओं की सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु 24x7 कंट्रोल रूम संचालित किया जाए एवं जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी/राजस्व निरीक्षक/लेखपाल को सर्तक रहने तथा पुलिस, विकास, नगर निकाय एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर निरन्तर निगरानी की जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई और अन्य द्वारा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को असुविधा और नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति पर निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखने व संभावित जलभराव की स्थिति में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त राहत एवं बचाव की तैयारी की जाय। उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति संबंधित सूचनाओं के निराकरण हेतु 24x7 कंट्रोल रूम संचालित करने, तेज हवा एवं वज्रपात के कारण विद्युत पोल, तार अथवा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु समय से कार्यवाही करने के अतिरिक्त अनुरक्षण दल को आपात स्थिति के लिए रिजर्व स्थिति में रखें तथा सड़क एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तेज वर्षा एवं हवा से सड़क पर पेड़ गिरने, जलभराव अथवा मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दल/संसाधन उपलब्ध रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें एवं प्रमुख मार्गो, पुल-पुलियों व जल निकासी वाले स्थानों पर निगरानी की जाय तथा आवश्यकता होने पर जेसीबी, पंप अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नगर निकायों द्वारा नालों एवं जल निकासी मार्गो की सफाई/पानी निकासी की व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित करने तथा तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव अथवा आवागमन बाधित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने, एंबुलेंस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय रखने तथा किसी भी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) तथा सचेत (SACHET) पोर्टल से प्राप्त चेतावनियों का संचार माध्यमों, सोशल मीडिया एवं स्थानीय माध्यम द्वारा आमजन तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं एवं जनसामान्य से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और खुले स्थानों पर जाने से बचें, आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए तथा इसके लिए जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष संचालित है जिस पर कोई भी जनमानस आपदा से सम्बन्धित सूचना कंट्रोल रूम नं.-05368-298052 एवं 05368-244355 पर उपलब्ध करा सकता है। इस क्रम में जिलाधिकारी, अमेठी द्वारा जनपदवासियों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, तेज वर्षा/आंधी एवं वज्रपात के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में रहने, पेड़/बिजली के खंभों से दूर रहने, जलभराव वाले मार्गो एवं नदियों/नालों के समीप न जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन/पुलिस को सूचना उपलब्ध कराने की अपील किया है तथा उपरोक्तानुसार भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा जारी चेतावनी में संभावित श्रेणी में अलर्ट की निगरानी करते हुए जनपद एवं तहसील, ब्लॉक/ग्राम पंचायत तथा अन्य विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।1
- परिवार की सुख-शांति के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा मां वैष्णो देवी का प्रसाद परिवार की सुख-शांति के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा मां वैष्णो देवी का प्रसाद संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित की गई प्रसाद सामग्री, 40 देवी मंदिरों के लिए भेजा गया है प्रसाद अमेठी। परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने क्षेत्र के 40 प्रमुख देवी मंदिरों के लिए मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजा है। मंगलवार को संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व सांसद की ओर से भेजी गई प्रसाद सामग्री का वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शक्ति केंद्र भवसिंहपुर के अंतर्गत संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मां वैष्णो देवी का प्रसाद प्रदान किया गया। भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने बताया कि स्मृति ईरानी की ओर से अमेठी क्षेत्र के 40 प्रमुख देवी मंदिरों के लिए मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजा गया है। इसी क्रम में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिका मंदिर क्षेत्र के शक्ति केंद्र भवसिंहपुर में प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी की जनता के परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने मां वैष्णो देवी का प्रसाद भेजकर लोगों के सुख-शांति की कामना की है।4
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विकासखंड जगदीशपुर अन्तर्गत आम घाट का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक रूप से किया स्थलीय निरीक्षण अमेठी।जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने संयुक्त रूप से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विकासखंड जगदीशपुर अन्तर्गत आम घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।घाट पर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, पर्याप्त डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पी0ए0 सिस्टम, नाव-नाविक, गोताखोर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखें। वर्तमान में आम घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।1
- बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, चोरी का शक छिपाने के लिए चचेरे भाइयों पर लगाती रही आरोप,बाद में भागकर प्रेमी से की कोर्ट मैरिज सुल्तानपुर। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी चोरी की और बाद में उसके साथ फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुनपुर गांव निवासी मीना पत्नी रामचरन वर्मा ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मीना के मुताबिक, वह 20 जून को मुंडन संस्कार में शामिल होने अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान 21 जून की रात घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर वह वापस लौटीं तो घर में रखे जेवरात और नकदी गायब मिले। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय उनकी दोनों बेटियां कृष्णा और निकिता घर पर थीं। आरोप के मुताबिक,बेटी निकिता ने अपने प्रेमी नीतीश पुत्र शिवराम निवासी ग्राम आगई, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर के साथ मिलकर घर में रखे जेवरात और नकदी चोरी की तथा चोरी का सामान अपने प्रेमी को दे दिया। मीना का आरोप है कि चोरी की घटना में अपनी भूमिका छिपाने और किसी को शक न हो, इसके लिए निकिता अपने चाचा के बेटों पर चोरी का संदेह जताती रही और उन्हीं पर आरोप लगाती रही। इससे परिवार में चोरी को लेकर संदेह की स्थिति बनी रही।पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद 20 जुलाई को निकिता ने अपने प्रेमी नीतीश के साथ लखनऊ में कोर्ट मैरिज कर ली। मीना ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने निकिता और उसके प्रेमी नीतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, चोरी के आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह, विकास को लेकर जनता से किया संवाद रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह, विकास को लेकर जनता से किया संवाद1
- सुल्तानपुर में डीजे के शोर के बीच दुर्गा प्रतिमा विसर्जित: हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद डीजे का कंपन, डीएम-एसपी को सड़कों पर उतरना पड़ा सुल्तानपुर में मंगलवार रात करीब 12 बजे सीताकुंड घाट पर बड़ी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा शुरू होने के 26 घंटे बाद यह पहली प्रतिमा थी। 130 प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद तेज डीजे और कंपन से शहरवासी परेशान हुए। शिकायतों के बाद डीएम और एसपी को डीजे की आवाज कम कराने के लिए खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सवालों के घेरे में है, जिसने डीजे के शोर पर अंकुश लगाने का प्रशासन को भरोसा दिया था। समिति में भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने समिति की विफलता पर पोस्ट लिखा। गोमती नदी में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर नाविक बिना लाइफ जैकेट के नाव चलाते रहे। हालांकि, डीआईजी सोमेन बर्मा और पुलिस बल घाट और चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लेता रहा।1