बुधनी में रंगों की रौनक, सुरक्षा के साए में शांति से मन रही होली बुदनी /होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधनी में मनाया जा रहा है। नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, ढोल की थाप और उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नगर के प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बच्चों और बड़ों में भरपूर उत्साह त्योहार को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग, पिचकारियों और गुब्बारों के साथ वे सुबह से ही होली का आनंद उठा रहे हैं। बड़ों में भी पारंपरिक रंग–गुलाल और मिलन समारोहों को लेकर विशेष जोश देखने को मिल रहा है। रंगों, उमंग और भाईचारे से सराबोर बुधनी में इस वर्ष होली का माहौल बेहद खुशनुमा बना हुआ है।
बुधनी में रंगों की रौनक, सुरक्षा के साए में शांति से मन रही होली बुदनी /होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधनी में मनाया जा रहा है। नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, ढोल की थाप और उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नगर के प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन
ने लोगों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बच्चों और बड़ों में भरपूर उत्साह त्योहार को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग, पिचकारियों और गुब्बारों के साथ वे सुबह से ही होली का आनंद उठा रहे हैं। बड़ों में भी पारंपरिक रंग–गुलाल और मिलन समारोहों को लेकर विशेष जोश देखने को मिल रहा है। रंगों, उमंग और भाईचारे से सराबोर बुधनी में इस वर्ष होली का माहौल बेहद खुशनुमा बना हुआ है।
- नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।1
- शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं। बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए। होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही1
- रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛 होली है… दिल से खेलो! आज मूड है — रंगीन! 🌸 पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ। हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨ दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली! चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️ रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं! होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥 पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄 होली की फील आ गई… 🌈 इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸1
- Post by Shanu Ali1
- इस टीचर को अपनी 17 साल की छात्रा से हुआ प्यार? एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर अपनी 17 वर्षीय छात्रा के साथ अनुचित संबंध रखने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार नाबालिग से जुड़े किसी भी प्रकार के संबंध को कानून गंभीरता से देखता है। भारत में ऐसे मामलों में बाल संरक्षण कानून और आपराधिक धाराएं लागू हो सकती हैं, और दोष सिद्ध होने पर सख्त सज़ा का प्रावधान है। शिक्षा संस्थानों में शिक्षक-छात्र संबंध विश्वास और मर्यादा पर आधारित होते हैं। किसी भी प्रकार की सीमा का उल्लंघन न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि कानूनी अपराध भी हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक जांच पूरी होने तक धैर्य रखें।1
- Post by Manish1
- नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।1