डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।

- बुदनी /होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बुधनी में मनाया जा रहा है। नगर में चारों ओर रंगों की बौछार, ढोल की थाप और उल्लासपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नगर के प्रमुख चौक–चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बच्चों और बड़ों में भरपूर उत्साह त्योहार को लेकर बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग, पिचकारियों और गुब्बारों के साथ वे सुबह से ही होली का आनंद उठा रहे हैं। बड़ों में भी पारंपरिक रंग–गुलाल और मिलन समारोहों को लेकर विशेष जोश देखने को मिल रहा है। रंगों, उमंग और भाईचारे से सराबोर बुधनी में इस वर्ष होली का माहौल बेहद खुशनुमा बना हुआ है।2
- ग्राम बढ़ईयाखेड़ी में नवविवाहिता ने शादी के 2 दिन बाद मायके आकर जहरीला पदार्थ खाकर अज्ञात कारणों की आत्महत्या सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ईयाखेड़ी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शादी के महज दो दिन बाद 21 वर्षीय भारती धानक ने मायके में कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका भारती, निवासी ग्राम पाटनी थाना बाड़ी जिला रायसेन, की शादी 25 फरवरी 2026 को अरुण धानक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को परिजन उसे मायके ग्राम बढ़ईयाखेड़ी लेकर आए थे। 28 फरवरी को अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा प्रारंभिक जांच की गई है। पंचनामा की कार्रवाई नायब तहसीलदार नीरज बैस द्वारा संपन्न की गई। पिपरिया पुलिस द्वारा जीरो पर मर्ग कायम कर सोहागपुर पुलिस थाने भेजा गया जहां पर सुहागपुर पुलिस थाने द्वारा आज बुधवार शाम 4:00 बजे बताया गया कि नवविवाहिता की मृत्यु होने के कारण मामले की अग्रिम जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर द्वारा की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Shanu Ali1
- इस टीचर को अपनी 17 साल की छात्रा से हुआ प्यार? एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर अपनी 17 वर्षीय छात्रा के साथ अनुचित संबंध रखने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार नाबालिग से जुड़े किसी भी प्रकार के संबंध को कानून गंभीरता से देखता है। भारत में ऐसे मामलों में बाल संरक्षण कानून और आपराधिक धाराएं लागू हो सकती हैं, और दोष सिद्ध होने पर सख्त सज़ा का प्रावधान है। शिक्षा संस्थानों में शिक्षक-छात्र संबंध विश्वास और मर्यादा पर आधारित होते हैं। किसी भी प्रकार की सीमा का उल्लंघन न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि कानूनी अपराध भी हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक जांच पूरी होने तक धैर्य रखें।1
- Post by Manish1
- Post by Vineet maheshwari1
- नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। रिजर्व की सबसे चर्चित बाघिन ''मछली'' अपने तीन नन्हे शावकों के साथ जंगल के भ्रमण पर निकली और जंगल की पगडंडी पर कदम बढ़ाते हुए नजर आई। जानकारी के अनुसार, मछली बाघिन दूसरी बार मां बनी है और उसने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया। करीब सवा दो माह बाद अब ये नन्हे शावक मां के साथ जंगल की दुनिया सीखने निकल पड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली बाघिन अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है, उन्हें शिकारी बनने की शुरुआती ट्रेनिंग दे रही है, और साथ ही जंगल के नियम-कायदे तथा जीवन की बारीकियां भी सिखा रही है। वन्य जीवन प्रेमियों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जंगल की इस अद्भुत झलक को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि मां और शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और जंगल में स्वतंत्र जीवन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।1
- Post by Shanu Ali1
- रायसेन: उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व रायसेन। जिले में होली का त्यौहार हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा पाटनदेव से 'हुरियारों' का भव्य जुलूस निकाला गया। रंग-गुलाल और फाग गीतों की गूंज के साथ यह चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस का जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा और गुलाल उड़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शहर की सड़कों पर उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा और लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी होली की खासी रौनक रही। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निवास पर होली मिलन का विशेष आयोजन हुआ, जहाँ जमकर रंग-गुलाल उड़ा। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।1