logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ‘मछली’ बाघिन संग तीन शावकों की पहली सैर, जंगल में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। रिजर्व की सबसे चर्चित बाघिन ''मछली'' अपने तीन नन्हे शावकों के साथ जंगल के भ्रमण पर निकली और जंगल की पगडंडी पर कदम बढ़ाते हुए नजर आई। जानकारी के अनुसार, मछली बाघिन दूसरी बार मां बनी है और उसने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया। करीब सवा दो माह बाद अब ये नन्हे शावक मां के साथ जंगल की दुनिया सीखने निकल पड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली बाघिन अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है, उन्हें शिकारी बनने की शुरुआती ट्रेनिंग दे रही है, और साथ ही जंगल के नियम-कायदे तथा जीवन की बारीकियां भी सिखा रही है। वन्य जीवन प्रेमियों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जंगल की इस अद्भुत झलक को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि मां और शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और जंगल में स्वतंत्र जीवन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

18 hrs ago
user_Pitambar Joshi
Pitambar Joshi
होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ‘मछली’ बाघिन संग तीन शावकों की पहली सैर, जंगल में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। रिजर्व की सबसे चर्चित बाघिन ''मछली'' अपने तीन नन्हे शावकों के साथ जंगल के भ्रमण पर निकली और जंगल की पगडंडी पर कदम बढ़ाते हुए नजर आई। जानकारी के अनुसार, मछली बाघिन दूसरी बार मां बनी है और उसने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया। करीब सवा दो माह बाद अब ये नन्हे शावक मां के साथ जंगल की दुनिया सीखने निकल पड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली बाघिन अपने शावकों को जंगल के गुर सिखा रही है, उन्हें शिकारी बनने की शुरुआती ट्रेनिंग दे रही है, और साथ ही जंगल के नियम-कायदे तथा जीवन की बारीकियां भी सिखा रही है। वन्य जीवन प्रेमियों के लिए यह नजारा बेहद रोमांचक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जंगल की इस अद्भुत झलक को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि मां और शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं और जंगल में स्वतंत्र जीवन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    नर्मदापुरम जिले के इटारसी में होली पर्व से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। इटारसी पुलिस द्वारा बीती रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत चार पृथक प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 90 पाव देशी शराब, 76 पाव अंग्रेजी शराब तथा 25 केन बीयर जब्त की। कुल मिलाकर 43.74 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,490 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की यह कार्रवाई होली पर्व को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली संभावित घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इटारसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    1
    डोलरिया में होलिका दहन के दूसरे दिन निकली पारंपरिक रंग रैली, गाजे-बाजे के साथ घर-घर पहुंची खुशियां
राधा-कृष्ण मंदिर से हुआ शुभारंभ, पहली होली वाले घरों में विशेष रूप से लगाया गया गुलाल
नर्मदापुरम जिले के डोलरिया ग्राम में होलिका दहन के एक दिन बाद वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य रंग रैली निकाली गई। गांव में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रैली की शुरुआत गांव के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर से की गई। ग्रामीण रंग की बाल्टियां और गुलाल की पोटलियां लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते रहे और घर-घर जाकर रंग डाला तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।विशेष रूप से जिन घरों में इस वर्ष पहली होली थी, वहां रैली पहुंची और परंपरा के अनुसार गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। पूरे गांव में भ्रमण के बाद रैली का समापन पुनः राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया, जहां सभी ग्रामीण एकत्रित हुए। रैली में अनिल बुंदेला, सरपंच पति राजेश साहू, जग्गा सोनी, प्रमोद परिहार, गजेन्द्र राजपूत, देवेंद्र बघेले, योगेंद्र सिंह भदोरिया (टीजर), दिनेश सिंह बुंदेला एवं भूरा भदोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। यह आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी तरह जारी रखी जाएगी।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं। बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए। होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    1
    शहर में बुधवार को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों में रंग खेलने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के रंगों से सराबोर नजर आईं।
बच्चों ने हाथों में पिचकारियाँ और पानी से भरे गुब्बारे लेकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछारें कीं। कई जगहों पर बच्चों के लिए खास आयोजन भी किए गए, जिनमें रंग-खेल प्रतियोगिता और मिठाइयों का वितरण शामिल रहा। माता-पिता भी बच्चों की खुशी में शामिल होते दिखाई दिए।
होली के मौके पर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ती रही। त्योहार के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्यौहार का आनंद ले सके
कुल मिलाकर होली का यह त्यौहार बच्चों के उत्साह और रंगों की मस्ती के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर भर में रंगों की रौनक और उत्सव की खुशी देर तक बनी रही
    user_Basant Manjhi
    Basant Manjhi
    बुधनी, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛 होली है… दिल से खेलो! आज मूड है — रंगीन! 🌸 पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ। हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨ दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली! चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️ रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं! होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥 पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄 होली की फील आ गई… 🌈 इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    1
    रंग लगाओ, गिले मिटाओ। 💛
होली है… दिल से खेलो!
आज मूड है — रंगीन! 🌸
पिचकारी नहीं, खुशियाँ बरसाओ।
हर रंग में बस पॉजिटिव वाइब्स। ✨
दोस्त, रंग और मस्ती — परफेक्ट होली!
चलो इस होली दिलों को भी रंग दें। ❤️
रंग बरसे… और मुस्कान तरसे नहीं!
होली 2026 — यादगार बनानी है! 🔥
पहले मिठाई, फिर रंगाई! 😄
होली की फील आ गई… 🌈
इस बार सेल्फी भी होगी रंगीन! 📸
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    21 hrs ago
  • ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौराहेट ने जीता फाइनल मुकाबला सोहागपुर के ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता चौराहेट एवं उपविजेता भौखेड़ी की टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    1
    ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौराहेट ने जीता फाइनल मुकाबला
सोहागपुर के ग्राम लांघा बम्होरी में आयोजित टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता चौराहेट एवं उपविजेता भौखेड़ी की टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-घांट सेमरी, तहसील बरेली, जिला रायसेन के पुश्तैनी निवासी वर्तमान में शास्त्री वार्ड तिवारी कॉलोनी सोहागपुर मे निवासरत एमपीयूडीसी में कार्यरत ठाकुर जी साहब पटेल, आईडीएफसी बैंक एरिया मैनेजर ठाकुर अभिषेक पटेल एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत ठाकुर अभिनेश पटेल द्वारा अपनी पूज्यनीय दादी स्वर्गीय श्रीमती फूलाबाई पटेल की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां आकर जरूरतमंद, वृद्ध, बेघर एवं बेसहारा लोगों को भी कराए गए स्वादिष्ट भोजन।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-घांट सेमरी, तहसील बरेली, जिला रायसेन के पुश्तैनी निवासी वर्तमान में शास्त्री वार्ड तिवारी कॉलोनी सोहागपुर मे निवासरत एमपीयूडीसी में कार्यरत ठाकुर जी साहब पटेल, आईडीएफसी बैंक एरिया मैनेजर ठाकुर अभिषेक पटेल एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत ठाकुर अभिनेश पटेल द्वारा अपनी पूज्यनीय दादी स्वर्गीय श्रीमती फूलाबाई पटेल की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में यहां आकर जरूरतमंद, वृद्ध, बेघर एवं बेसहारा लोगों को भी कराए गए स्वादिष्ट भोजन।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Shanu Ali
    1
    Post by Shanu Ali
    user_Shanu Ali
    Shanu Ali
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    नर्मदापुरम - शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बोहरा मस्जिद के सामने का है, जहां दिनदहाड़े खड़ी एक एक्टिवा को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में एक्टिवा लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में तीनों संदिग्ध गाड़ी के पास घूमते और फिर उसे ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Pitambar Joshi
    Pitambar Joshi
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.