ग्रामीणों में दिखा जनगणना को लेकर उत्साह, सिवाना तहसील के चार प्रगणकों ने पूर्ण किया शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य ग्रामीणों में दिखा जनगणना को लेकर उत्साह, सिवाना तहसील के चार प्रगणकों ने पूर्ण किया शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य बालोतरा, 11 मई। भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर सिवाना उपखण्ड क्षेत्र में ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणजन अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से जनगणना कार्य में भाग ले रहे हैं तथा निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही कई क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या 0045 रेला की सराय, धारणा के प्रगणक अशोक कुमार योगी, ब्लॉक संख्या 0044 के प्रगणक ओमप्रकाश धतरवाल एवं पर्यवेक्षक महादेव राम के नेतृत्व में स्व-गणना कार्य समय सीमा से पहले ही शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। इसी प्रकार मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या 0141 के प्रगणक राजू सिंह भायल एवं पर्यवेक्षक जसवंत सिंह भायल ने भी अपने क्षेत्र में स्व-गणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वहीं ब्लॉक संख्या 08 में प्रगणक मनीषा चौहान एवं पर्यवेक्षक दिलीप कुमार दवे के नेतृत्व में भी शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य पूरा किया गया। चार्ज अधिकारी रायचंद देवासी ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित करते हुए उनके कार्य की सराहना की तथा अन्य टीमों को भी इसी प्रकार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत जनगणना 2027 के अंतर्गत नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक अपने परिवार की स्व-गणना कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा आमजन से जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

- बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।1
- बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।2
- दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान बायतु भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत निम्बाणियों की ढाणी के राजस्व ग्राम भैराज की ढाणी में पेयजल समस्या का जायजा लिया गया। दुर्गम मार्ग होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के माध्यम से सहायक अभियंता बायतु के द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही समाधान करवाया गया। भैराज की ढाणी स्थित स्कूल परिसर में बने सार्वजनिक टांके में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा भविष्य में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष जताया।1
- Post by राजेश कुमार1
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- पानी की बर्बादी पर वाटर बॉक्स मोन जोधपुर*एक तरफ शहर में पानी किल्लत क्लोजर दे परेशान पानी के तरसती जनता वही दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से सिवांची गेट मसाला मार्केट के पास बाबा नाड़ी में सड़क पर व्यर्थ बहता पानी जिसपे किसी की नजर नहीं जलदाय विभाग को समय रहते इसका निवारण नहीं करना चाहिए।1
- बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।2