Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजेश कुमार
More news from राजस्थान and nearby areas
- वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई नीलगाय के बच्चे की जान, कुतो के चंगुल से छुड़ा कर वन विभाग को किया सुपुर्द। वन्यजीव प्रेमी मदन सियाग बने प्रेणा के स्त्रोत।1
- Post by राजेश कुमार1
- बालोतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा है। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।1
- पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण को आज 28 वर्ष पूर्ण विधायक महंत प्रताप पूरी हुए मीडिया से रूबरू पोकरण परमाणु परीक्षण के 28 वर्ष पूर्ण, विधायक महंत प्रताप पुरी बोले — भाजपा सरकारों ने लिए ऐतिहासिक निर्णय 11 मई 1998 को Pokhran-II के तहत पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण को 28 वर्ष पूर्ण होने पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने इसे देश के गौरव और सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश में जब भी भाजपा की सरकार बनी है तब ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई 1998 को किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव की परवाह किए बिना स्वनिर्णय लेते हुए पोकरण की धरती पर परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया। विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी देश ने मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया गया, जो देश की सैन्य क्षमता और दृढ़ नेतृत्व का परिचायक है। महंत प्रताप पुरी ने कहा कि पोकरण वास्तव में “शक्ति स्थल” कहलाने योग्य है, जिसने अपने गर्भ में पांच परमाणु परीक्षण झेले और देश की सुरक्षा एवं स्वाभिमान को नई पहचान दिलाई।1
- दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान दुर्गम रास्तों से ट्रैक्टर में पहुंचकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की पेयजल समस्या, मौके पर किया समाधान बायतु भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत निम्बाणियों की ढाणी के राजस्व ग्राम भैराज की ढाणी में पेयजल समस्या का जायजा लिया गया। दुर्गम मार्ग होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के माध्यम से सहायक अभियंता बायतु के द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही समाधान करवाया गया। भैराज की ढाणी स्थित स्कूल परिसर में बने सार्वजनिक टांके में पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा भविष्य में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष जताया।1
- पानी की बर्बादी पर वाटर बॉक्स मोन जोधपुर*एक तरफ शहर में पानी किल्लत क्लोजर दे परेशान पानी के तरसती जनता वही दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से सिवांची गेट मसाला मार्केट के पास बाबा नाड़ी में सड़क पर व्यर्थ बहता पानी जिसपे किसी की नजर नहीं जलदाय विभाग को समय रहते इसका निवारण नहीं करना चाहिए।1
- ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मथानिया में पानी की समस्या से परेशान महिलाएँ और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर के ख़ाली मटकें फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया और पानी कि समस्या का समाधान करने की माँग की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौक़े पर पहुंचकर सड़क ख़ाली करवाई और ट्रेफ़िक को सुचारू करवाया और PHED के अधिकारी मौक़े पर पहुचे और आश्वासन देकर लोगों को घर जाने को कहा….. ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मथानिया में पानी की समस्या से परेशान महिलाएँ और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर के ख़ाली मटकें फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया और पानी कि समस्या का समाधान करने की माँग की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौक़े पर पहुंचकर सड़क ख़ाली करवाई और ट्रेफ़िक को सुचारू करवाया और PHED के अधिकारी मौक़े पर पहुचे और आश्वासन देकर लोगों को घर जाने को कहा…..1
- सोइन्तरा में खारा पानी बना जी का जंजाल, 800 टीडीएस तक पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। 2020 के बाद कभी नही भरा उच्च जलाशय। सरकारे आई,सरकारे गई पर समस्या जस की तस। क्योंकि नेताओं नही है जनता से सरोकार।1