logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का मामला प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

1 hr ago
user_VARTAMAN KRANTI news 24
VARTAMAN KRANTI news 24
News Anchor भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का मामला प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का मामला प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
    1
    राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का मामला 
प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
    user_VARTAMAN KRANTI news 24
    VARTAMAN KRANTI news 24
    News Anchor भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका। दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका।
    1
    दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब 

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका।
दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब 
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर तथा चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में तथा थाना प्रभारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
    3
    मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर तथा चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की गई।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में तथा थाना प्रभारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
    user_Gufran Ahmad
    Gufran Ahmad
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल लखनऊ/ मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए परिवर्तन की मजबूत नींव रख दी है। समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुट ताकत अब किसी भी तानाशाही और जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। यह जीत सिर्फ 5 सीटों की जीत नहीं, बल्कि शोषितों, वंचितों और युवाओं के भरोसे की जीत है। यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में है। आशुतोष सिन्हा की जीत पर मिर्जापुर में हर्ष की लहर इसी ऐतिहासिक जीत के क्रम में समाजवादी पार्टी के समर्पित एवं संघर्षशील नेता आशुतोष सिन्हा ने MLC चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पोस्टर में समाजवादी विचार को "समाज के हर वर्ग की आवाज, यही है हमारी पहचान" के रूप में दर्शाया गया है, जो पार्टी की विचारधारा को बुलंद करता है। इस ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी इस ऐतिहासिक विजय से समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, समर्थक एवं जनमानस में हर्ष की लहर है। आपकी यह विजय जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नई उम्मीद है।" 2027 का शंखनाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधान परिषद की इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है। PDA का जीत का यह बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है और 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है।#SamajwadiParty #AkhileshYadav #SamajwadiPartyZindabad #AkhileshYadavZindabad #PDA #PDAEkta #UPMLCElection #MLCElection2026 #MLCJeet #AshutoshSinha #AshutoshSinhaMLC #SPKiJeet #5MLCKiJeet #SamajwadiVijay #SamajikNyay #Janहित #Vikas #Samajwad #PichdaDalitAlpsankhyak #2027KaShankhnaad #Mission2027 #UPMeBadlav #BadlavKiAahat #YuvaJosh #Mirzapur #MirzapurSamajwadi #SamajwadiPartyMirzapur #Purvanchal #UPPolitics #RudraKiAwaaz।@सभी @
    2
    उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल
लखनऊ/ मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए परिवर्तन की मजबूत नींव रख दी है। समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुट ताकत अब किसी भी तानाशाही और जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त करने वाली नहीं है।
यह जीत सिर्फ 5 सीटों की जीत नहीं, बल्कि शोषितों, वंचितों और युवाओं के भरोसे की जीत है। यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में है।
आशुतोष सिन्हा की जीत पर मिर्जापुर में हर्ष की लहर
इसी ऐतिहासिक जीत के क्रम में समाजवादी पार्टी के समर्पित एवं संघर्षशील नेता आशुतोष सिन्हा ने MLC चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
पोस्टर में समाजवादी विचार को "समाज के हर वर्ग की आवाज, यही है हमारी पहचान" के रूप में दर्शाया गया है, जो पार्टी की विचारधारा को बुलंद करता है।
इस ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी इस ऐतिहासिक विजय से समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, समर्थक एवं जनमानस में हर्ष की लहर है। आपकी यह विजय जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नई उम्मीद है।"
2027 का शंखनाद
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधान परिषद की इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है। 
PDA का जीत का यह बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है और 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है।#SamajwadiParty #AkhileshYadav #SamajwadiPartyZindabad #AkhileshYadavZindabad #PDA #PDAEkta #UPMLCElection #MLCElection2026 #MLCJeet #AshutoshSinha #AshutoshSinhaMLC #SPKiJeet #5MLCKiJeet #SamajwadiVijay #SamajikNyay #Janहित #Vikas #Samajwad #PichdaDalitAlpsankhyak #2027KaShankhnaad #Mission2027 #UPMeBadlav #BadlavKiAahat #YuvaJosh #Mirzapur #MirzapurSamajwadi #SamajwadiPartyMirzapur #Purvanchal #UPPolitics #RudraKiAwaaz।@सभी @
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल नहर पुलिया के पास हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त, ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ जा रहा था ट्रक पिंडरा। बाबतपुर बाजार में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर सवारी उतार रही बस के पीछे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पास लेने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आया ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर वाहन रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर बाजार स्थित नहर पुलिया के पास की है। मड़ियाहूं, जौनपुर से सवारियां लेकर वाराणसी जा रही यात्री बस पुलिया के पास रुकी थी। बस में सवारियां उतर-चढ़ रही थीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा ऑटो उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक सिसवां, बड़ागांव निवासी अजय उपाध्याय घायल हो गए। ऑटो में सवार बैकुंठपुर, फूलपुर निवासी मजदूर सतीश राजभर और सूरज राजभर के अलावा नेहिया, चोलापुर निवासी रुखसार को भी चोटें आईं। सभी घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पावर हाउस पहुंचने से पहले हुआ हादसा ट्रक नई दिल्ली से ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ के सातों महुआ स्थित पावर हाउस जा रहा था। पावर हाउस से करीब पांच किलोमीटर पहले बाबतपुर बाजार की नहर पुलिया के पास हादसा हो गया। हाईवे पर बस के रुकने के दौरान हुई इस टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तरी का माहौल बन गया।
    4
    बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल
बाबतपुर में बस को बचाने में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल
नहर पुलिया के पास हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त, ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ जा रहा था ट्रक
पिंडरा। बाबतपुर बाजार में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर सवारी उतार रही बस के पीछे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पास लेने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आया ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर वाहन रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर बाजार स्थित नहर पुलिया के पास की है। मड़ियाहूं, जौनपुर से सवारियां लेकर वाराणसी जा रही यात्री बस पुलिया के पास रुकी थी। बस में सवारियां उतर-चढ़ रही थीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा ऑटो उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ऑटो चालक सिसवां, बड़ागांव निवासी अजय उपाध्याय घायल हो गए। ऑटो में सवार बैकुंठपुर, फूलपुर निवासी मजदूर सतीश राजभर और सूरज राजभर के अलावा नेहिया, चोलापुर निवासी रुखसार को भी चोटें आईं। सभी घायलों का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पावर हाउस पहुंचने से पहले हुआ हादसा
ट्रक नई दिल्ली से ट्रांसफार्मर लेकर हरहुआ के सातों महुआ स्थित पावर हाउस जा रहा था। पावर हाउस से करीब पांच किलोमीटर पहले बाबतपुर बाजार की नहर पुलिया के पास हादसा हो गया। हाईवे पर बस के रुकने के दौरान हुई इस टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तरी का माहौल बन गया।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    3 hrs ago
  • यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया। यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया।
    1
    यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित।

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया।
यूएई में कैप्टन स्मित मछार सम्मानित।
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें 'फर्स्ट-क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से नवाजा।
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रू को यह सम्मान प्रदान किया।
    user_Pandit Mohit tiwari
    Pandit Mohit tiwari
    Newspaper advertising department मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड मिर्जापुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने *एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27* में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर शिक्षा जगत में मिर्जापुर का नाम रोशन किया है। विद्यालय की तीनों शाखाओं ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया। लोहिया तालाब शाखा को मिर्जापुर में प्रथम, संकट मोचन शाखा को द्वितीय और नारघाट शाखा को तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त, लोहिया तालाब शाखा को कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में इंडिया रैंक-1 का सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं, विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह को विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह गुड़गांव स्थित होटल पुलमैन में आयोजित हुआ। यहां विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्देशिका अपराजिता सिंह ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। निदेशक अमरदीप सिंह ने भी अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय की इस उपलब्धि से मिर्जापुर के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
    4
    मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड
मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड
मिर्जापुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने *एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27* में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर शिक्षा जगत में मिर्जापुर का नाम रोशन किया है। विद्यालय की तीनों शाखाओं ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया।
लोहिया तालाब शाखा को मिर्जापुर में प्रथम, संकट मोचन शाखा को द्वितीय और नारघाट शाखा को तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त, लोहिया तालाब शाखा को कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में इंडिया रैंक-1 का सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं, विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह को विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह गुड़गांव स्थित होटल पुलमैन में आयोजित हुआ। यहां विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
निर्देशिका अपराजिता सिंह ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। निदेशक अमरदीप सिंह ने भी अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय की इस उपलब्धि से मिर्जापुर के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।
    user_Gufran Ahmad
    Gufran Ahmad
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.