दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई मौत, दूसरा ट्रक चालक फरार। पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव के समीप NH 139 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए बिक्रम के दतियाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक वैशाली जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।
दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई मौत, दूसरा ट्रक चालक फरार। पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव के समीप NH 139 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए बिक्रम के दतियाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक वैशाली जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।
- पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत गोरखरी गांव निवासी चंदन कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पालीगंज डीएसपी टू पंकज कुमार शर्मा के द्वारा बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदन कुमार अपने घर में अवैध हथियार रखें हुए हैं। जिसके बाद सिटी एसपी पश्चिमी पटना के आदेशानुसार छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंदन कुमार की उसके घर से एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस और एक गोली का खोखा बरामद किया। इस दौरान चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में शनिवार को एक चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। किराये के मकान में रहने वाले विश्वजीत कुमार के घर से करीब दो लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। ये रकम उनकी बहन की शादी के लिए संभाल कर रखी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इस वारदात में उनके परिचित ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने धनश्यामपुर के रहने वाले साहिल कुमार और विशाल कुमार पर शक जताते हुए कहा कि दोनों ने ही घर में रखी नकदी पार की है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।1
- नौबतपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में 20 अप्रैल को प्रस्तावित PACS अध्यक्ष का चुनाव अचानक स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यह फैसला “मतदाता सूची विवाद” के कारण लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आठ PACS पंचायतों में से केवल खजुरी PACS का चुनाव स्थगित किया गया है, जबकि शेष सात PACS में चुनाव निर्धारित तिथि पर ही होंगे। इस फैसले के बाद खजुरी पंचायत में सियासी माहौल गर्म हो गया है। PACS अध्यक्ष पद की प्रत्याशी खुशबू कुमारी ने निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खजुरी पंचायत की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उनके अनुसार, करीब 150 ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल हैं जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, दूसरे पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी खजुरी की सूची में जोड़ दिए गए हैं। खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को ही इस मामले की शिकायत निर्वाचन प्राधिकार से की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले स्थगन का आदेश जारी होना एक सोची-समझी साजिश का संकेत देता है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन, विशेषकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। फिलहाल, चुनाव स्थगन के बाद क्षेत्र में असमंजस और नाराजगी का माहौल है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता सूची विवाद की जांच कब पूरी होगी और खजुरी PACS चुनाव की नई तारीख कब घोषित की जाएगी।1
- नया सरकार बनते बिहार के 13 जिलों में प्रशासन द्वारा जेल में रेड1
- Post by Spiderman1
- निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, ईसीजी समेत कई जरूरी जांचें मुफ्त में कीं और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।1
- फिल्म: आखिरी गुलाम अभिनेता चिंटू तिवारी1
- पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव के समीप NH 139 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए बिक्रम के दतियाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक वैशाली जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।1