Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोंगिया इलाके में कचरे डिपो से उठती दुर्घन्ध से परेशान क्षेत्रवासी अजमेर। लोंगया मोहल्ले में कचरे के ढेर और उससे उठती दुर्गंध से क्षेत्रवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में फैला कचरा और बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से नाराज लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और आज मजबूरन वे सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर क्षेत्रवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
Shahid hussain
लोंगिया इलाके में कचरे डिपो से उठती दुर्घन्ध से परेशान क्षेत्रवासी अजमेर। लोंगया मोहल्ले में कचरे के ढेर और उससे उठती दुर्गंध से क्षेत्रवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में फैला कचरा और बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से नाराज लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और आज मजबूरन वे सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर क्षेत्रवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल अधिकारिकता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दरगाह बाजार में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई और समाज को इस सामाजिक बुराई के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन, गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वरिष्ठ जनसेवक नूर मोहम्मद कादरी, दिलीप सिंह राठौड़, सरदार भजन सिंह, मौलाना गुलाम हुसैन, दरगाह थाना से दीवान अर्जुन राम, महावीर प्रसाद, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर प्रेम नारायण शर्मा एवं सुपरवाइजर कलीम खान की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प लिया गया।1
- @Tejaji Short is live1
- Ajmer news1
- अजमेर। लोंगया मोहल्ले में कचरे के ढेर और उससे उठती दुर्गंध से क्षेत्रवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में फैला कचरा और बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से नाराज लोगों का आक्रोश बढ़ता गया और आज मजबूरन वे सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर क्षेत्रवासियों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।1
- पुष्कर सब्जी मंडी रोड़ का काम आज वापस चालू होना था पर पहले अतिक्रमण कारी दुकान वाले दुकान हटाने कों तैयार नहीं थे फिर दुकाने हटाई अतिक्रमण हटाया तो सड़क बेनना चालू हुआ तो पुष्कर सब्जी मंडी के आढ़तीय न ऑब्जेक्शन उठाया और ठेकेदार को बोला कि सड़क जहाँ से दुकाने अतिक्रमण हटाया पहले वहाँ से मलबा (कचरा ) हटाओ और सड़क पूरी बनाओ फिर ठेकेदार कों आढ़तीय न फोन किया तो ठेकेदार ने बोला कि बाद में उठा लेंगे सड़क बनने के बाद मेरे इसको हटावूंगा तो घाटा लगेगा जब फिर आढ़तीय न बोला की हम जेसीबी बुलाते हैं जेसीबी का खर्चा हम देंगे जब सड़क पूरी बेनने के आदेश हैं तो आढ़तीय जेब से जेसीबी के पैसे क्यों देंगे खैर सड़क बननी चाहिए पर जब सड़क का करोड़ों रूपये पास होते हैं वो पैसा कहा जाता हैं सवाल यहीं हैं बस सड़क बनेगी तो दोनों तरफ से मलबा हटा के ही बनेगी ठेकेदार कों पैसे नहीं मिलते क्या जब पैसे पुरे तो काम अधूरा क्यों!1
- राजस्थान अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है इस संबंध में पिता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। पिता का आरोप है कि बच्चे की फेक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।1
- जोधपुर में नाबालिग आदिवासी बच्ची से मारपीट का मामला, कार्रवाई पर उठे सवाल राजस्थान के जोधपुर ज़िले के बावड़ी क्षेत्र के केलावा गांव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, भील आदिवासी समुदाय से आने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।1
- अजमेर जिले के शिवनगर ग्राम में गोचर एवं सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिनोदिया पटवार सर्किल अंतर्गत खाता संख्या 1 की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नमक का निर्माण और कब्जा किया गया है। चारागाह और बंजर भूमि पर अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने में भारी परेशानी हो रही है। राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोचर भूमि को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1