खबर आ रही फूलपुर तहसील अंतर्गत माऊअइमा रहने वाले पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को जान से मारने की धमकी दे रहा है सुरेश पासी निवासी ग्राम देवड़ा का रहने वाला है व्यक्ति पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी इसलिए दे रहा है कि उनकी जमीन को कब्जा कर रहा है इस मामले में 18 4.2026 को 112 पर शिकायत करने के बाद मौके पर पुलिस आई लेकिन कोई निस्तारण नहीं हो पाया सुरेश पासी यह भी कह रहा है कि डीएम कप्तान हमारे जेब में रहते हैं आप कुछ नहीं कर सकते हैं हम आपका जमीन कब्जा कर लेंगे आपको हम जब चाहे आप कब आए आपके परिवार का खत्म भी हम कर सकते हैं क्योंकि हमारा बहुत बड़ा गैंग है हमारे इस मामले में पुलिस प्रशासन हमारी कुछ नहीं कर सकती है साथ ही साथ पीड़ित व्यक्ति वीडियो में स्पष्ट आवाज में बात भी रहा है कि हमारे वह हमारे बच्चों के साथ किसी न किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है क्योंकि हमारे घर में शादी का भी प्रोग्राम है क्योंकि हमारे ही जमीन पर कब्जा कर रहा है रिपोर्ट राम भजन गौतम प्रयागराज उत्तर प्रदेश
खबर आ रही फूलपुर तहसील अंतर्गत माऊअइमा रहने वाले पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को जान से मारने की धमकी दे रहा है सुरेश पासी निवासी ग्राम देवड़ा का रहने वाला है व्यक्ति पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी इसलिए दे रहा है कि उनकी जमीन को कब्जा कर रहा है इस मामले में 18 4.2026 को 112 पर शिकायत करने के बाद मौके पर पुलिस आई लेकिन कोई निस्तारण नहीं हो पाया सुरेश पासी यह भी कह रहा है कि डीएम कप्तान हमारे जेब में रहते हैं आप कुछ नहीं कर सकते हैं हम आपका जमीन कब्जा कर लेंगे आपको हम जब चाहे आप कब आए आपके परिवार का खत्म भी हम कर सकते हैं क्योंकि हमारा बहुत बड़ा गैंग है हमारे इस मामले में पुलिस प्रशासन हमारी कुछ नहीं कर सकती है साथ ही साथ पीड़ित व्यक्ति वीडियो में स्पष्ट आवाज में बात भी रहा है कि हमारे वह हमारे बच्चों के साथ किसी न किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है क्योंकि हमारे घर में शादी का भी प्रोग्राम है क्योंकि हमारे ही जमीन पर कब्जा कर रहा है रिपोर्ट राम भजन गौतम प्रयागराज उत्तर प्रदेश
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- धूमनगंज क्षेत्र में महिला पर प्रेमी संग फरार होने का आरोप, डेढ़ साल की बेटी को छोड़ा; पुलिस जांच में जुटी ______________________________ *प्रयागराज। 18 अप्रैल 2026/* धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी दीपक यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी वंदना यादव घर से 1,50,000 रुपये नकद तथा लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर चली गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंदना यादव अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर चली गईं। दीपक यादव का आरोप है कि वह अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हुई हैं। घटना के बाद से बच्ची की देखभाल परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है। *पुलिस की कार्रवाई* मामले की गंभीरता को देखते हुए धूमनगंज पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच के लिए निम्न बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है। *तलाश अभियान:* वंदना यादव एवं उनके कथित प्रेमी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। *तकनीकी साक्ष्य:* घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन ट्रेस की जा रही है *बयान दर्ज:* वादी दीपक यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि नकदी व जेवरात ले जाने के आरोप की पुष्टि हो सके। उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद ने बताया, "तहरीर प्राप्त हुई है। मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" *वर्तमान स्थिति* फिलहाल मामला जांच के प्रारंभिक चरण में है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़2
- सोरांव तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सुल्तानपुर खास मऊआइमा में पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात लेखपाल विकास सिंह जी का रिश्वत के लेनदेन के सम्बन्ध में बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप1
- कानपुर पुलिस ने नवाबगंज स्थित NRI सिटी कॉलोनी में शनिवार रात छापा मारकर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे—करीब 140 लोग नशे की हालत में पाए गए, जिससे साफ है कि यह कोई छोटी या निजी पार्टी नहीं बल्कि संगठित तरीके से आयोजित इवेंट था। तलाशी के दौरान जो मादक पदार्थ बरामद हुए, वे इस तरह हैं: LSD: 0.15 ग्राम गांजा: 23 ग्राम चरस: 5.49 ग्राम हशीश: 0.60 ग्राम कोकीन: 1.19 ग्राम हालांकि मात्रा ज्यादा नहीं लगती, लेकिन अलग-अलग तरह के ड्रग्स का मिलना यह संकेत देता है कि सप्लाई चेन सक्रिय थी और पार्टी में कई तरह के नशे उपलब्ध कराए जा रहे थे। अब इस मामले में आमतौर पर पुलिस इन बिंदुओं पर आगे जांच करती है: पार्टी आयोजक कौन था ड्रग्स सप्लाई किस नेटवर्क से आई क्या इसमें कोई बड़ा रैकेट जुड़ा है शामिल लोगों की भूमिका—सिर्फ उपभोक्ता या सप्लायर भी संभावना है कि आरोपियों पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया जाए, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान होता है, खासकर अगर सप्लाई या तस्करी के एंगल सामने आते हैं।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- प्रयागराज में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला ।1
- आर्मी ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही। 10.3K आखिर कैसे हुआ ये हादसा? पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें1
- थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 से सम्बन्धित लूट के अभियोग से सम्बन्धित 09 साल से फरार 20,000/- रूपये का ईनामिया शातिर लूट का वांछित अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज व हाल पता लोटस कालोनी प्लाट नं0-25 रुम नं0-1404 शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र को राज्य महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित थाना शिवाजी नगर अन्तर्गत शिवाजी नगर टैम्पो स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रिमाण्ड जूडिशियल मजिस्ट्रेट (एफ0सी0-57) कोर्ट कुर्ला मुम्बई से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक-27.08.2017 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत सी0डी0 ढाबा के पास से वादी मुकदमा के ट्रक को रूकवाकर ड्राइबर के साथ मार-पीट कर ट्रक को अपने साथ ले जाया गया था, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-295/2017 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा 20,000/- रूपये का ईनामिया घोषित किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूर्व में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज व हाल पता लोटस कालोनी प्लाट नं0 25 रुम न0 1404 शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र, उम्र करीब 37 वर्ष । *सम्बंधित अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-507/16 धारा-394/412 भा0द0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 हरिशंकर सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज । 2. उ0नि0 विवेक कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।1
- करछना। भडे़वरा-भगनपुर मार्ग पर भुवालपुर में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे चार नाबालिग लड़कों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और एक को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल दो किशोरों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।1