जीवनचक में गूंजा जय गुरुदेव का संदेश, जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत और खास बातचीत। पटना सदर/पटना। अच्छे समाज के निर्माण के उद्देश्य से चल रही 67 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध एवं आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के तहत जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने 38वें पड़ाव पर ग्राम जीवनचक पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। सत्संग को संबोधित करते हुए महाराज जी ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौरासी लाख योनियों में मानव योनि सर्वोत्तम है। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा, “बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सद्ग्रंथन गावा,” और बताया कि मानव जीवन ईश्वर प्राप्ति का दुर्लभ अवसर है। उन्होंने आगे बताया कि मनुष्य शरीर में दोनों आंखों के मध्य एक दिव्य द्वार होता है, जिसे मोक्ष द्वार, तीसरा तिल या ज्ञान चक्षु कहा जाता है। साधना के माध्यम से मन, बुद्धि और चित्त को केंद्रित कर इस द्वार को खोला जा सकता है, जिससे साधक को ईश्वरीय अनुभूतियां प्राप्त होती हैं। इसके लिए सच्चे संत की शरण में जाकर सुरत-शब्द योग की साधना आवश्यक है। समाज सुधार के संदेश में महाराज जी ने मांसाहार और नशे को घातक बताते हुए लोगों से इनसे दूर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने 17 से 21 मई तक मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा और आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- पटना सदर/पटना। अच्छे समाज के निर्माण के उद्देश्य से चल रही 67 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध एवं आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के तहत जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने 38वें पड़ाव पर ग्राम जीवनचक पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। सत्संग को संबोधित करते हुए महाराज जी ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौरासी लाख योनियों में मानव योनि सर्वोत्तम है। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा, “बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सद्ग्रंथन गावा,” और बताया कि मानव जीवन ईश्वर प्राप्ति का दुर्लभ अवसर है। उन्होंने आगे बताया कि मनुष्य शरीर में दोनों आंखों के मध्य एक दिव्य द्वार होता है, जिसे मोक्ष द्वार, तीसरा तिल या ज्ञान चक्षु कहा जाता है। साधना के माध्यम से मन, बुद्धि और चित्त को केंद्रित कर इस द्वार को खोला जा सकता है, जिससे साधक को ईश्वरीय अनुभूतियां प्राप्त होती हैं। इसके लिए सच्चे संत की शरण में जाकर सुरत-शब्द योग की साधना आवश्यक है। समाज सुधार के संदेश में महाराज जी ने मांसाहार और नशे को घातक बताते हुए लोगों से इनसे दूर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने 17 से 21 मई तक मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा और आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, भाजपा विधान मंडल की बैठक में लगी मुहर सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुहर लग गई है। भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी रही। सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति बनने की बात सामने आई है। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नेतृत्व परिवर्तन से बदले समीकरण बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद यह बदलाव संभव हुआ। भाजपा ने नए नेतृत्व के रूप में सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे पार्टी की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।1
- अंबेडकर जयंती समारोह के मौके पर ग्रामीण बैंक कर्मचारी यूनियन के द्वारा किया गया कार्यक्रम....1
- Post by Sunny kumar1
- नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए बजवाया ताली #NitishKumar #SmrathChodhri #Cm #patna1
- राजधानी से इस वक्त कि बड़ी खबर है जहां बढ़ते तपीश के बीच पॉश इलाके में अगलगी की घटना हुई है ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित दिनकर चौक के समीप आर्केड बिजनेश क्लासेज का है जहां अगलगी की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आर्केड बिजनेश क्लासेज में उस वक्त छात्र कोचिंग संस्थान के कमरों में पढ़ाई कर रहे थे।जिस दरम्यान अगलगी की घटना हुई ।मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिले इमारत के ऊपरी माले पर कार्यालय से अगलगी शुरू हुई जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देख लोगो ने आनन फानन में घटना की सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के अंदर फंसे छात्र छात्राओं सहित कर्मियों 15 से 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल आग पर काबू पाने की जुगत में लगे लगभग 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।फिलहाल अगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट बतलाया जा रहा है।आग पर काबू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।इस घटना में कार्यालय के कुछ सामानों और कागजातों की क्षति हुई है फिलहाल आग लगने के असल वजहों का पता लगाया जा रहा है साथ ही आर्केड बिजनेश क्लासेज में अग्नि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से व्यवस्था है या नहीं इसकी भी पड़ताल जारी है।1
- पटना: राजधानी में बढ़ती गर्मी और निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ हवा में घुल रहे धूलकण (पीएम 10 और पीएम 2.5) सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर अस्थमा, एलर्जी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, डिहाइड्रेशन और स्किन एलर्जी के मरीज भी अस्पतालों में नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पहले से अस्थमा या सीओपीडी जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों की स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है। वहीं, स्वस्थ लोग भी इस बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण बीमार पड़ रहे हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए कई अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, ताकि समय पर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। प्रशासन के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है, क्योंकि प्रदूषण और गर्मी के दोहरे असर से जनस्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है।1
- Post by Sunny kumar1