Shuru
Apke Nagar Ki App…
'मुरेठा बाबा' के नाम से चर्चित सम्राट चौधरी बेगूसराय आ रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर विशेष रूप से स्वागत की तैयारी की गई है, जिसके तहत बेगूसराय की सड़कों का 'मेकअप' किया गया है।
News 28 India
'मुरेठा बाबा' के नाम से चर्चित सम्राट चौधरी बेगूसराय आ रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर विशेष रूप से स्वागत की तैयारी की गई है, जिसके तहत बेगूसराय की सड़कों का 'मेकअप' किया गया है।
- User6286Bihpur, Bhagalpur😡17 hrs ago
- Vijendra kumar❤सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार🤝22 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- because lakhon mein1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में 551 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया है। इस दौरान प्रमंडल बनाओ समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बेगूसराय को प्रमंडल घोषित करने की मांग की। प्रमंडल बनाओ समिति के महासचिव और समाजसेवी दिलीप सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की और उन्हें इस मांग से संबंधित एक पत्र सौंपा। दिलीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बेगूसराय को जल्द ही प्रमंडल बनाया जाएगा।4
- बेगूसराय के शाम्हो अंतर्गत अकबरपुर बरारी पंचायत में चल रहे एक निर्माण कार्य में बड़ी चूक सामने आई है। यहाँ निर्माणाधीन "स्वागत द्वार" के निर्माण प्रक्रिया में गंभीर खामी मिलने के बाद अब इसे तोड़ा जा रहा है।1
- 'मुरेठा बाबा' के नाम से चर्चित सम्राट चौधरी बेगूसराय आ रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर विशेष रूप से स्वागत की तैयारी की गई है, जिसके तहत बेगूसराय की सड़कों का 'मेकअप' किया गया है।1
- बिहार के मोकामा में गंगा कटाव और ग्रामीणों की गंभीर चिंताओं को लेकर एक नेता असिंह का हैरान करने वाला बयान सामने आया है, जो स्थानीय स्तर पर भारी चर्चा का विषय बन गया है। मोकामा घाट और औंटा क्षेत्र में गंगा कटाव के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर नेता ने सीधे तौर पर कहा कि समस्याएं कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं और उन पर लगातार काम करना पड़ता है। जब गांवों पर मंडराते खतरे की आशंका और ग्रामीणों की चिंताओं का जिक्र किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "गंगा जी काटबे करेंगे, फिर व्यवस्था होगा।" इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाने वालों से पलटकर पूछा, "ऊ हाथ के चीज़ है? रोक दें गंगा जी के?"1
- बिहार में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 को लेकर लखीसराय के नगर भवन परिसर में जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 3,000 स्नातक मतदाता शामिल हुए, जहां मंच पर पहुंचते ही संभावित प्रत्याशी रजनीश रंजन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद में रजनीश रंजन ने स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि यदि उन्हें एमएलसी बनने का अवसर मिला तो वे स्नातकों के हितों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करेंगे। युवाओं के पलायन को रोकने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए रजनीश रंजन ने अपने 'सात निश्चय' पेश किए। इन निश्चयों के तहत उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण, एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान, वित्तरहित शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियां समाप्त करने, सभी स्नातकों के लिए जीवन बीमा, और शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों व संविदाकर्मियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी की स्थापना करने तथा बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ता देने का भी वादा किया और मतदाताओं के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान रजनीश रंजन और उनकी पत्नी मनीषा रंजन ने मंचासीन अतिथियों को पाग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे समर्थकों ने आगामी विधान परिषद चुनाव में रजनीश रंजन के पक्ष में खड़े रहने का संकल्प लेते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन और मतदान का भरोसा दिया।1
- बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत भी की जा रही है।1
- बिहार के बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिनकर महाविद्यालय, शिक्षा, अपराध और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोबाइल टीवी न्यूज के अनुसार, उन्होंने इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।1