Shuru
Apke Nagar Ki App…
How to make rakhi at home.#shortsvideo #stationerycollection How to make rakhi at home.#shortsvideo #stationerycollection
Kirti sahu
How to make rakhi at home.#shortsvideo #stationerycollection How to make rakhi at home.#shortsvideo #stationerycollection
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- Post by MAKKI TV1
- How to make rakhi at home.#shortsvideo #stationerycollection1
- कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। रेउना थाना क्षेत्र के शाकहा जनवारा गांव के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक टैंकर के नीचे फंस गए और वाहन उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे युवक मिली जानकारी के अनुसार घाटमपुर के नवबस्ता इलाके में रहने वाली प्रेमादेवी (60) का बुधवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया था। गुरुवार को परिजन उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बलवान (35), उनके चचेरे भाई अजय कुमार (32) और उनका दोस्त सूरज (29) एक ही बाइक से निकल पड़े थे। रास्ते में शाकहा जनवारा गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद मचा कोहराम हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जब पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर हटाने की कोशिश की तो परिजन विरोध करते हुए टैंकर के पहियों के सामने ही लेट गए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा और लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अधिकारियों ने संभाला हालात स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दक्षिण जोन के पुलिस अधिकारी दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी कृष्णकांत यादव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक हिरासत में, वाहन जब्त पुलिस के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। टक्कर के बाद तीनों युवक टैंकर में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- जिला पूर्ति अधिकारी और पुलिस की छापेमारी, 46 से ज्यादा सिलेंडर बरामद चकेरी के लाल बंगला बाजार स्थित नई सब्जी मंडी में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों से 46 से ज्यादा छोटे और बड़े गैस सिलेंडर बरामद किए गए। 'न्यू स्वाती किचन सेंटर', 'न्यू स्वीटी किचन सेंटर' और 'अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर' समेत कई अन्य दुकानों पर टीम ने दबिश दी। बरामद किए गए सिलेंडरों को प्रशासनिक टीम ने किया जब्त1
- उन्नाव पुलिस का बड़ा एक्शन! शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 दबोचे – लाखों की बाइक और कैश बरामद! उन्नाव में पुलिस का जबरदस्त प्रहार! बांगरमऊ थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन अभियुक्तों को धर दबोचा है।पुलिस ने इनके कब्जे से ₹2.25 लाख की स्पोर्ट्स बाइक, 16 हजार नकद और चोरी के औजार बरामद किए हैं।पूछताछ में खुलासा ये गैंग कई जिलों में दुकानों और घरों को निशाना बना चुका है!पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है!1
- नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 19 मार्च दिन बृहस्पतिवार आपके कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला जगई पुरवा में नवरात्रि के प्रथम शुभअवसर पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा नवरात्रि के प्रथम अवसर पर खरीदारी करते हुए हर्ष उल्लास के साथ में नवरात्रि के प्रथम दिन पर कलश स्थापना की गई और वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया संगठन परिवार की ओर से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं1
- उन्नाव गंगाघाट जनपद उन्नाव के गंगाघाट में तो भू माफियाओं का आतंक पिछले कई वर्षों से संगठित होता चला आ रहा है। मगर गंगाघाट की जाजमऊ चौकी क्षेत्र में कब्जा करना,जमीन हड़पना,जमीन कब्जे के कारण मारपीट करना व उसी जमीन के लिये हत्या कर देना आम बात हो गई है।इस पीड़ित महिला के पति का देहांत पिछले डेढ़ वर्ष पहले हो गया था,पीड़िता की सिर्फ एक बेटी है जो कि शादी कर के अपने ससुराल में है।अब पीड़िता अकेली है जिसका फायदा कब्जेदार उठा कर इस वृद्ध महिला की जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे है।महिला का आरोप है इसमें विपक्षी का साथ चौकी के कुछ सिपाही दे रहे है। जिसकी वजह से आला अधिकारियों तक मेरी शिकायत नहीं पहुंच पाती है। ऐसा ही एक मामला जाजमऊ चौकी क्षेत्र से आया है जहां एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को उसके ही परिवारजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उस वृद्ध महिला की जमीन मकान हड़पने व महिला को जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। महिला की माने तो पिछले डेढ़ वर्षों से वह अपनी जमीन व घर बचाने के लिए पुलिस प्रशासन से मिन्नते कर रही है। मगर जाजमऊ चौकी क्षेत्र पुलिस है कि इस वृद्ध महिला को पिछले डेढ़ वर्षों से टरका रही है। मगर महिला ने हार नहीं मानी अब भी मन में जीतने की एक आस लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है। अब देखना ये है क्या गंगाघाट पुलिस प्रशासन इस महिला की सुनता है या इसे भी भू माफियाओं के पास घुट घुट कर मरने के लिए छोड़ देता है।1
- इजरायल-अमेरिकी लड़ाकू विमान, कैस्पियन सागर के तट पर स्थित गिलान प्रांत में ईरानी नौसेना बलों पर हवाई हमले कर रहे हैं।1