जीजीडीएसडी कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित *ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स एवं एआई आधारित टूल्स की दी जानकारी* *पलवल, 27 अगस्त।* भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल द्वारा 27 अगस्त 2026 को जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों की प्रभावी ब्रांडिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग, उत्पाद डिजाइनिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा बिक्री के आधुनिक तरीकों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक एमएसएमई-डीएफओ करनाल मुकेश वर्मा द्वारा स्वागत संबोधन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलवल जीजीडीएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कामरा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपने व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोनीपत के डिजिटल द्रोणाचार्य से आकाश शर्मा ने उत्पाद डिजाइनिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वाईपी एमएसएमई-डीएफओ करनाल राखी रावल ने प्रतिभागियों को एआई आधारित टूल्स के उपयोग तथा उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डीएमसी पलवल अश्वनी कुमार ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए उपलब्ध राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। सहायक निदेशक एमएसएमई-डीएफओ करनाल रमेश राजा ने प्रतिभागियों का उद्यमिता एवं कौशल विकास, उत्पादों के उचित मूल्य निर्धारण तथा प्रभावी बिक्री रणनीतियों के संबंध में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के लिए क्यूआर कोड जनरेशन एवं विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर ऑनबोर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इससे कारीगरों को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुडऩे तथा अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने में सहायता मिली। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल मार्केटिंग एवं नए बाजारों से जोडक़र उनके व्यवसाय को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 000

- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- पुनहाना में चारों तरफ गंदगी के हालात कुछ इस तरह के नजर आते हैं1
- ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda1
- पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।1
- सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन1
- पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।2
- जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।1
- मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana1