Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक दतिया में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित अपराधों और पुलिस कार्यवाहियों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। अपराध रोकथाम और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में एएसपी मंजीत सिंह चावला सहित एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Vikas Sen
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक दतिया में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित अपराधों और पुलिस कार्यवाहियों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। अपराध रोकथाम और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में एएसपी मंजीत सिंह चावला सहित एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में यातायात व्यवस्था सुधारने प्रशासन की पहल, व्यापारियों से बनी सहमति दतिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन और यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में बाजारों में माल की लोडिंग-अनलोडिंग के समय को निर्धारित करने पर चर्चा हुई। व्यापारी वर्ग ने माल लोडिंग-अनलोडिंग के लिए सुबह 11 बजे तक और रात 8 बजे के बाद का समय निर्धारित करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। बैठक के बाद प्रशासन और यातायात पुलिस ने किला चौक, टाउन हॉल पार्किंग, पटवा तिराहा और दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित कर सामूहिक कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।1
- दतिया में पुलिस की सुपर चेकिंग, 12 स्थानों पर तैनाती, 70 से अधिक चालान, नेताजी का फोन घुमाया तो भी नहीं माने अफसर,1
- छोटा बाजार से गुम हुए मासूम बच्चे को कोतवाली पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से खोजकर सकुशल परिजनों को सौंपा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुम हुए बालक को परिजनों को सुपुर्द किया गया दिनांक 06/09/26 को श्रीमती मोहिनी पाल का छोटा बच्चा छोटा बाजार दतिया से दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक गुम हो गया। परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश एवं आवश्यक प्रयास करते हुए लगातार बच्चे की खोजबीन की। कोतवाली पुलिस टीम के अथक प्रयासों से गुम हुआ मासूम बच्चा रात्रि करीब 8:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने दतिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, आर. अरविंद रावत, आर.राममिलन गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है। छोटा बाजार से गुम हुए मासूम बच्चे को कोतवाली पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से खोजकर सकुशल परिजनों को सौंपा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गुम हुए बालक को परिजनों को सुपुर्द किया गया दिनांक 06/09/26 को श्रीमती मोहिनी पाल का छोटा बच्चा छोटा बाजार दतिया से दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक गुम हो गया। परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश एवं आवश्यक प्रयास करते हुए लगातार बच्चे की खोजबीन की। कोतवाली पुलिस टीम के अथक प्रयासों से गुम हुआ मासूम बच्चा रात्रि करीब 8:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने दतिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, आर. अरविंद रावत, आर.राममिलन गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।1
- पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष यादव ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर दी जानकारी भांडेर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता, 51 हजार का पुरस्कार भांडेर। श्री बांके बिहारी सेवा समिति भांडेर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संदीप सिंह "ग्राईवाटर" ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण: दिनांक: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक स्थान: गल्ला मंडी प्रांगण, भांडेर जिला दतिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन दिग्विजय सिंह (राजा साहब) होंगे, वहीं अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी अरुण यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप जैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), दीपनारायण सिंह यादव (पूर्व विधायक गरोठा), विधायक दतिया कुंवर घनश्याम सिंह, विधायक भांडेर इंजी. फूल सिंह बरैया एवं प्रदेश महासचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी जय यादवेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं रानी कुशवाहा एण्ड पार्टी द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति एवं संदीप ग्राईवाटर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष भांडेर ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- हर मरीज को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिलना उसका अधिकार : डॉ. अवधेश प्रताप सिंह मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे ग्रामीण अंचलों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को फायदा पहुंचे। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने दतिया प्रवास के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां पीताम्बरा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने वनखण्डेश्वर महादेव का अभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने टीकाकरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, मेटरनिटी वार्ड, आईसीयू वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एमएलसीयू यूनिट, स्पेशल केयर न्यू बॉर्न यूनिट सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं, शौचालयों की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं प्रत्येक नागरिक के जीवन और गरिमा के अधिकार से जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक मरीज को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों से आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध रूप से उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। किसी भी मरीज को उपचार अथवा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं हाइजीन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा मरीजों के बेड पर समय-समय पर साफ एवं नई बेडशीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालयों में उपलब्ध सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है, जिससे विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो और नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से मिल सके।1
- अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक दतिया में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित अपराधों और पुलिस कार्यवाहियों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। अपराध रोकथाम और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में एएसपी मंजीत सिंह चावला सहित एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।1
- कलापुरम में जुआ खेलते 5 आरोपी पकड़े, ₹5,700 नगद और ताश की गड्डी जब्त दतिया कलापुरम में शंकर जी के मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹5,700 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जिसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा प्राप्त डीएसआर से आज सोमवार 9:00 बजे के आसपासमिली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय वर्मा (22), घनश्याम वर्मा (34), अतिश वर्मा (21), नरेन्द्र कुशवाह (30) और सतीश वर्मा (28), सभी निवासी कलापुरम कॉलोनी दतिया, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई। आरोपियों को धारा 35(3)(1) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर मौके से रवाना किया गया। कलापुरम में जुआ खेलते 5 आरोपी पकड़े, ₹5,700 नगद और ताश की गड्डी जब्त दतिया कलापुरम में शंकर जी के मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹5,700 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जिसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा प्राप्त डीएसआर से आज सोमवार 9:00 बजे के आसपासमिली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय वर्मा (22), घनश्याम वर्मा (34), अतिश वर्मा (21), नरेन्द्र कुशवाह (30) और सतीश वर्मा (28), सभी निवासी कलापुरम कॉलोनी दतिया, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई। आरोपियों को धारा 35(3)(1) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर मौके से रवाना किया गया।1
- गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की मौत; 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें मौसम विभाग (IMD) ने 19 शहरों में अत्यंत भारी बरसात की चेतावनी दी है। इस लगातार हो रही मानसून की बारिश के बीच सूबे में हादसों का सिलसिला भी जारी है, जहाँ पानी से भरे गड्ढों में डूबने के कारण 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। राजधानी लखनऊ, चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों से इस तरह के दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। ब्रेकिंग ब्रेकिंग संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- झाँसी मे रीलबाज युवक 30 फीट नीचे पानी मे लगाई छलांग,, टूटे दोनों पैर1