परशुराम जन्मोत्सव पर पथनवाली माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, गौ सम्मान, 21 वृद्धजनों का किया सम्मान, गोलू रावत ने गरीब बेटी की शादी का लिया संकल्प दतिया के भांडेर क्षेत्र के पथनवाली माता मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गौ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के 21 वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवा नेता गोलू रावत ने एक सराहनीय पहल करते हुए अगले वर्ष एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि की कामना की।
परशुराम जन्मोत्सव पर पथनवाली माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, गौ सम्मान, 21 वृद्धजनों का किया सम्मान, गोलू रावत ने गरीब बेटी की शादी का लिया संकल्प दतिया के भांडेर क्षेत्र के पथनवाली माता मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गौ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के 21 वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवा नेता गोलू रावत ने एक सराहनीय पहल करते हुए अगले वर्ष एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि की कामना की।
- अप्रैल माह के मध्य तक हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ मंदिर मार्ग पर कई जगह अभी भी भारी बर्फ देखी जा रही है। हालांकि मार्ग से बर्फ हटाकर यात्रियों के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।1
- उनाव बालाजी धाम में भगवान परशुराम की शोभायात्रा मंडल अध्यक्ष ने दामोदर यादव को कहा चामोदर*1
- दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर भी दिया गया, जिससे कार्यक्रम में जनभागीदारी और भी बढ़ गई। इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि हरिद्रा सरोवर में 31 हजार दीप जलाने की यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। अक्षय तृतीया पर दीपों से सजे हरिद्रा सरोवर का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बना रहा।1
- दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।1
- रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by S News1
- जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं... मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था। जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- *पंडोखर धाम महोत्सव में उत्कृष्ट पत्रकारों का किया सम्मान, गुरु शरण महाराज ने पत्रकारों के कार्यों की सरायना की* *India 24 now*1