logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कठोर कार्रवाई - डीएम एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी और सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा; 80 प्रतिशत पूर्ण कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कराने के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पहले अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेतु निगम की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। बैठक में राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी कारण से कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए। जिन परियोजनाओं में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हर हाल में अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के साथ आरईडी एवं सेतु निगम के कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हों और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कठोर कार्रवाई - डीएम एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी और सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा; 80 प्रतिशत पूर्ण कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कराने के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पहले अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेतु निगम की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। बैठक में राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी कारण से कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए। जिन परियोजनाओं में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हर हाल में अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के साथ आरईडी एवं सेतु निगम के कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हों और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कठोर कार्रवाई - डीएम एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी और सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा; 80 प्रतिशत पूर्ण कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कराने के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पहले अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेतु निगम की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। बैठक में राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी कारण से कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए। जिन परियोजनाओं में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हर हाल में अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के साथ आरईडी एवं सेतु निगम के कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हों और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कठोर कार्रवाई - डीएम
एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी और सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा; 80 प्रतिशत पूर्ण कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कराने के निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पहले अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेतु निगम की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा।
बैठक में राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जहां पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी कारण से कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए। जिन परियोजनाओं में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हर हाल में अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के साथ आरईडी एवं सेतु निगम के कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हों और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कप्तानगंज में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
    1
    कप्तानगंज में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • tower ❎ Lover point ✅ . . . #newskushinagar #newstoday #newsfeed #hatakushingar #newsupdate tower ❎ Lover point ✅ . . . #newskushinagar #newstoday #newsfeed #hatakushingar #newsupdate
    1
    tower   ❎ Lover point ✅
.
.
.


#newskushinagar 
#newstoday 
#newsfeed 
#hatakushingar 
#newsupdate
tower   ❎ Lover point ✅
.
.
.
#newskushinagar 
#newstoday 
#newsfeed 
#hatakushingar 
#newsupdate
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर से एक खास संदेश। कांग्रेस के कल्चर का मतलब सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और जन-समर्पण है। आज एक नेता ने साफ कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी विचारधारा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव में है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस सेवादल हर कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। डॉ. शिव कुमार श्रीवास्तव अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक, कांग्रेस सेवादल
    1
    गोरखपुर से एक खास संदेश।
कांग्रेस के कल्चर का मतलब सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और जन-समर्पण है।
आज एक नेता ने साफ कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी विचारधारा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव में है।
इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस सेवादल हर कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और संघर्ष के लिए प्रेरित करता है।
डॉ. शिव कुमार श्रीवास्तव
अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक, कांग्रेस सेवादल
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद गोरखपुर में शाहपुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टा संचालित करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड और 16 बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। #GorakhpurNews #GorakhpurCrime #GorakhpurPolice #CyberCrime #OnlineGaming #OnlineBetting #OnlineSatta #CrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #ShahpurPolice #Gorakhpur #CyberFraud #BreakingNews #DainikAdhyay
    1
    रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद
रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद
गोरखपुर में शाहपुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टा संचालित करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड और 16 बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
#GorakhpurNews #GorakhpurCrime #GorakhpurPolice #CyberCrime #OnlineGaming #OnlineBetting #OnlineSatta #CrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #ShahpurPolice #Gorakhpur #CyberFraud #BreakingNews #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका.. गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका..
    1
    गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका..
गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित शिक्षक व चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, सीएचसी सलेमपुर में बिना एप्रन ड्यूटी करते मिले चिकित्सक देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई और सतत निगरानी के निर्देश दिए। अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए। उन्होंने विद्यालय में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों के उत्तर देने और पाठ को पढ़कर समझने की क्षमता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी पेडागॉजी तकनीकों का निरंतर प्रयोग किया जाए। शिक्षण कार्य इस तरह कराया जाए कि प्रत्येक बच्चा निपुण बने और विद्यालय व विकासखंड भी निपुणता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। सीएचसी सलेमपुर में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का निरीक्षण कर भर्ती गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाल में हुए प्रसव की प्रक्रिया तथा नवजात बच्चों और माताओं के टीकाकरण कार्ड भी जांचे। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को वीएचएसएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्ड में जांच और टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सेवाओं को बेहतर बनाकर शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    1
    स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित शिक्षक व चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण
प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, सीएचसी सलेमपुर में बिना एप्रन ड्यूटी करते मिले चिकित्सक
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई और सतत निगरानी के निर्देश दिए।
अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश
प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए। उन्होंने विद्यालय में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों के उत्तर देने और पाठ को पढ़कर समझने की क्षमता संतोषजनक पाई गई।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी पेडागॉजी तकनीकों का निरंतर प्रयोग किया जाए। शिक्षण कार्य इस तरह कराया जाए कि प्रत्येक बच्चा निपुण बने और विद्यालय व विकासखंड भी निपुणता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी सलेमपुर में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का निरीक्षण कर भर्ती गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाल में हुए प्रसव की प्रक्रिया तथा नवजात बच्चों और माताओं के टीकाकरण कार्ड भी जांचे।
उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को वीएचएसएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्ड में जांच और टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सेवाओं को बेहतर बनाकर शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लार ब्लाक के डूंगरी मठिया गांव में घाघरा नदी तूफान के ऊपर चल रही है और गांव के लोगों की खेतों की कटान शुरू हो चुका है लार ब्लाक के डुमरी मठिया गांव में घाघरा नदी ऊफान पर चल रही है और हमारे गांव के लोगों को धान की रोपाई कर लिया गया है फसलों में पानी घुस गया है और कटान भी शुरू हो चुका है
    1
    लार ब्लाक के डूंगरी मठिया गांव में घाघरा नदी तूफान के ऊपर चल रही है और गांव के लोगों की खेतों की कटान शुरू हो चुका है
लार ब्लाक के डुमरी मठिया गांव में घाघरा नदी ऊफान पर चल रही है और हमारे गांव के लोगों को धान की रोपाई कर लिया गया है फसलों में पानी घुस गया है और कटान भी शुरू हो चुका है
    user_Shailesh Yadav
    Shailesh Yadav
    Local News Reporter सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.