रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी वैष्णव समाज का स्नेह मिलन व विनायक प्रसादी वैष्णव समाज ब्यावर जिला स्तर पर 8 मार्च को आयोजित प्रथम आर्दश निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के एक माह बाद विवाह समिति द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया । विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन के शानदार ऐतिहासिक भव्य और दिव्य सफल आयोजन की खुशी में विनायक महाराज की प्रसादी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया । जिसे सर्वसम्मति से सर्व मान्य किया गया । विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरिव्यासी व वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रावत द्वारा सभी नव विवाहित 11 वर वधु को कन्या दान राशि, उपहार व पोशाक भेंट देकर शुभकामनाएं दी । चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रावत ने आगंतुक सभी समाज बन्धुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर रामगोपाल,मदनदास, बृजकिशोर, रामगोपाल, दशरथदास, विजयप्रकाश, गोविन्द दास, प्रेमदास,भगवती प्रसाद, ओमप्रकाश,सांवलदास बलाड़ा, खेमदास, बुद्दादास, जगदीश प्रसाद,कमल किशोर, दिनेश,सांवरदास, रमेश दास इत्यादि समाज बन्धु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीदास वैष्णव रास ने किया ।
रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी वैष्णव समाज का स्नेह मिलन व विनायक प्रसादी वैष्णव समाज ब्यावर जिला स्तर पर 8 मार्च को आयोजित प्रथम आर्दश निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के एक माह बाद विवाह समिति द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया । विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन के शानदार ऐतिहासिक भव्य और दिव्य सफल आयोजन की खुशी में विनायक महाराज की प्रसादी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया । जिसे सर्वसम्मति से सर्व मान्य किया गया । विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरिव्यासी व वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रावत द्वारा सभी नव विवाहित 11 वर वधु को कन्या दान राशि, उपहार व पोशाक भेंट देकर शुभकामनाएं दी । चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रावत ने आगंतुक सभी समाज बन्धुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर रामगोपाल,मदनदास, बृजकिशोर, रामगोपाल, दशरथदास, विजयप्रकाश, गोविन्द दास, प्रेमदास,भगवती प्रसाद, ओमप्रकाश,सांवलदास बलाड़ा, खेमदास, बुद्दादास, जगदीश प्रसाद,कमल किशोर, दिनेश,सांवरदास, रमेश दास इत्यादि समाज बन्धु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीदास वैष्णव रास ने किया ।
- *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।1
- सावधान रहें- इंटरनेट के दुरुपयोग से बढ़ रहे साइबर अपराध -जिला न्यायाधीश का विद्यार्थियों को संदेश सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर द्वारा संचालित ज्तंदेवितउपदह ज्नमेकंल अभियान के अंतर्गत मंगल न्यूटन उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हारून, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश ब्यावर) द्वारा विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अपने संबोधन में न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है । जिसके साथ-साथ साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, हैकिंग, फर्जी ऐप तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों एवं आमजन को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज की नई पीढ़ी तकनीक में निपुण है । लेकिन इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इंटरनेट ज्ञान का एक अनमोल स्रोत है । यह एक ऐसी लाइब्रेरी है जो हर समय हमारी जेब में उपलब्ध रहती है। इसके माध्यम से शोध, जानकारी एवं संचार अत्यंत सरल हो गया है । किन्तु इसके दुरुपयोग से गंभीर कानूनी परिणाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या कॉल पर विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने चेताया कि कई बार निजी चैट या स्क्रीनशॉट का दुरुपयोग कर व्यक्तियों को ब्लैकमेल या कानूनी विवादों में फंसाया जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सदैव एक निश्चित उद्देश्य के साथ करें तथा कार्य पूर्ण होते ही उसका उपयोग बंद कर दें। बिना उद्देश्य के लगातार ऑनलाइन रहने से समय की हानि के साथ शारीरिक व मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध अनेक जानकारियां भ्रामक या असत्य हो सकती हैं । अतः किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व उसके स्रोत की पुष्टि करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट को अपने जीवन को बेहतर बनाने का साधन बनाएं, न कि उसे अपने जीवन को नियंत्रित करने दें। किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या शंका होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटी के संबंध में भी जानकारी दी गई । जिसमें विद्यार्थी अपनी समस्याएं एवं प्रश्न लिखकर डाल सकते हैं । जिनका समाधान विधिक प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या रेचल एवं स्टाफ द्वारा न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर कमल कुमार, न्यायिक अधिकारीगण प्रवीण चौहान, पंकज सांखला, ब्रह्मानंद शर्मा, मौनिका चौधरी, सुषमा जाखड़, सतीश फानिन एवं हर्षित शर्मा द्वारा भी ब्यावर न्यायक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।1
- अजमेर के पनशील नगर स्थित वी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी सरिता कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता कंवर खरीदारी के लिए वी-मार्ट आई थीं। खरीदारी के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कृष्णगंज थाना पुलिस के एएसआई अर्जुन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही प्लास्टिक के कट्टे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा 45.420 किलोग्राम जब्त एक कार अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 मय 02 नम्बर प्लेट जब्त महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेज अजमेर राजेन्द्र सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व राजेश कसाना आरपीएस वृताधिकारी वृत ब्यावर के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी टीम प्रभारी विजय सिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम के एवं पुलिस थाना जवाजा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो कार में अवैध परिवहन करते प्लास्टिक के कट्टे व कपड़े के बोरे में भरा डोडा चुरा कुल वजन 45.420 किलोग्राम को जब्त किया गया। घटना का विवरण: दिनाक 07.04.2026 को समय करीब 03.20 पीएम पर जवाजा थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम मय जवाजा थाना टीम द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतु हाईवे पर दूदपुरा सूरजपुरा रोड पर गश्त करते समय एक संदिग्ध अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस को बावर्दी देखकर कार को तेजगति से भगाकर सूरजपुरा के पास जंगल की तरफ ले गया। जिसका पीछा करने पर कार चालक व उसका साथी कार को जंगल में छोड़कर घनी झाड़ियों में भाग गये । जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी पीछा करने पर भी दोनों जगल की घनी झाडियो का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अल्टो कार को चेक किया तो कार में प्लास्टिक के कटटे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा भरा होना पाया गया । जिसका कुल वजन 45.420 किलोग्राग एवं परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार तथा कार में रखी 02 नम्बर प्लेट जिन पर RJ 19 CE 4292 नम्बर अंकित थे को नियमानुसार जब्त किया गया व उक्त संबंध में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जवाजा पर प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से फरार हुये दोनों आरोपियों की पतारसी के प्रयास जारी है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में दीपाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना जवाजा, विजय सिह उप निरीक्षक डीएसटी ब्यावर, राजेश हैड कानि पुलिस थाना जवाजा,मांगीलाल कानि 544 डीएसटी ब्यावर, सुरेन्द्र सिंह कानि डीएसटी ब्यावर, दिनेश चन्द कानि डीएसटी ब्यावर,भवानी सिह कानि डीएसटी ब्यावर, जितेन्द्र कानि पुलिस थाना जवाजा, मनोहर लाल कानि पुलिस थाना जवाजा,भवानी सिह चालक कानि पुलिस थाना जवाजा टीम में रहे । जिसमें (विशेष योगदान डीएसटी ब्यावर जिला ब्यावर) का रहा।1
- सावधान! आपका खोया हुआ एक डॉक्यूमेंट आपको बना सकता है अपराधी?1
- पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।3