पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र
की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह
केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।
- सावधान रहें- इंटरनेट के दुरुपयोग से बढ़ रहे साइबर अपराध -जिला न्यायाधीश का विद्यार्थियों को संदेश सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर द्वारा संचालित ज्तंदेवितउपदह ज्नमेकंल अभियान के अंतर्गत मंगल न्यूटन उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हारून, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश ब्यावर) द्वारा विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अपने संबोधन में न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है । जिसके साथ-साथ साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, हैकिंग, फर्जी ऐप तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों एवं आमजन को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज की नई पीढ़ी तकनीक में निपुण है । लेकिन इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इंटरनेट ज्ञान का एक अनमोल स्रोत है । यह एक ऐसी लाइब्रेरी है जो हर समय हमारी जेब में उपलब्ध रहती है। इसके माध्यम से शोध, जानकारी एवं संचार अत्यंत सरल हो गया है । किन्तु इसके दुरुपयोग से गंभीर कानूनी परिणाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या कॉल पर विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने चेताया कि कई बार निजी चैट या स्क्रीनशॉट का दुरुपयोग कर व्यक्तियों को ब्लैकमेल या कानूनी विवादों में फंसाया जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सदैव एक निश्चित उद्देश्य के साथ करें तथा कार्य पूर्ण होते ही उसका उपयोग बंद कर दें। बिना उद्देश्य के लगातार ऑनलाइन रहने से समय की हानि के साथ शारीरिक व मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध अनेक जानकारियां भ्रामक या असत्य हो सकती हैं । अतः किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व उसके स्रोत की पुष्टि करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट को अपने जीवन को बेहतर बनाने का साधन बनाएं, न कि उसे अपने जीवन को नियंत्रित करने दें। किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या शंका होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटी के संबंध में भी जानकारी दी गई । जिसमें विद्यार्थी अपनी समस्याएं एवं प्रश्न लिखकर डाल सकते हैं । जिनका समाधान विधिक प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या रेचल एवं स्टाफ द्वारा न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर कमल कुमार, न्यायिक अधिकारीगण प्रवीण चौहान, पंकज सांखला, ब्रह्मानंद शर्मा, मौनिका चौधरी, सुषमा जाखड़, सतीश फानिन एवं हर्षित शर्मा द्वारा भी ब्यावर न्यायक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की हुंकार: रिक्त पदों और जर्जर भवनों की सुध नहीं, छुट्टियों में कटौती कर शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ मंजूर नहीं" " राजस्थान पंचायती राज व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की भौगोलिक विषम परिस्थितियों को नजरअंदाज कर छात्रों के ग्रीष्मावकाश व संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती के विरोध एवं विभिन्न तात्कालिक शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर कमल राम मीणा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में एक जुलाई के स्थान पर इस सत्र में 21 जून से स्कूल खोलने तथा छात्रों व शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों की अनदेखी करते हुए एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ कर छुट्टियों में कटौती की है । यदि सरकार गंभीरता से सरकारी विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता एवं प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने तथा शिक्षकों की पदोन्नति और जर्जर स्कूल भवनों के सुधार पर ध्यान दिया जाता तो विद्यालय में नामांकन वृद्धि के साथ- साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल सकता था। वर्तमान में स्थिति यह है कि 4 वर्ष पूर्व क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में आज भी व्याख्याताओं एवं शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। पदोन्नत प्रधानाचार्य एक वर्ष से पदस्थापन की प्रतीक्षा में है । आज तक ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं की गई है। 8 वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं किए गए हैं । विद्यालयों में रिक्त पद भरने के बजाय शिक्षा विभाग शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाकर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में छुट्टियों में कटौती एवं सत्र परिवर्तन की नीति पूरी तरह अव्यावहारिक है। जिससे शिक्षक वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है। संघ के बदाराम अणकिया ने कहा कि राजस्थान जैसे विषम जलवायु वाले प्रदेश में 21 जून से विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। जून माह की भीषण गर्मी में 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज "लू" के थपेड़ों के बीच विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाना अत्यंत आत्मघाती कारक साबित हो सकता है। हमीचंद मिश्रा ने मांग रखी कि यदि सरकार 21 जून से विद्यालय संचालन पर अड़ी रहती है तो सरकार को नन्हे-मुन्ने छात्रों को भीषण गर्मी और "लू "से बचाने के व्यापक प्रबंध करने चाहिए। विद्यालयों में गर्मी से बचाव के संसाधन उपलब्ध करवाने चाहिए । साथ ही शिक्षकों को प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में घटाएं गए अवकाश के परिणाम स्वरूप न्यूनतम 30 पीएल अवकाश प्रदान किए जाएं। संघ के अर्जुन कुमावत ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कटौती एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश के आदेश को वापस लेने सहित विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर 8 अप्रैल को शिक्षको ने जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित होकर सरकार के अव्यवहारिक आदेशों का भारी विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है। जगाराम मीणा ने बताया कि प्रमुख मांगों में पारदर्शी तबादला नीति लागू करना, तबादलों पर लगी रोक हटाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण प्रारंभ करना, 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतियां करना, विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरना, जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण व मरम्मत हेतु शीघ्र पर्याप्त बजट आवंटित करना तथा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु केंद्र सरकार से कानून बनवाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। यदि सरकार शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। जिसके तहत 17 मई को संगठन के बैनर तले शिक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमी चंद मिश्रा राजधानी जयपुर मे धरना प्रदर्शन करने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं । ज्ञापन देने में अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत,पहलाद कुमार मीणा जवाजा, आईदान राम मिंडा,महेंद्र सिंह,कुंठा काठात, प्रकाश बढ़ियासर, लिखमाराम सीरवी, जगराम मीणा, जगदीश दगदी, महेंद्र डाबी, जग्गाराम राठौर,महेंद्र कुमार बैरवा, महेंद्र कुमार टेलर, प्रहलाद सिंह सांखला,विजय शंकर मिश्रा, लालचंद कोरानी, सलाउद्दीन, कुलदीप सिंह धालीवाल, भगवान दास सोलंकी,रघुवीर पारीक, रामचंद्र छाबा, खियांराम कुमावत, हरलाल रोज, धनराज मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, अशोक सिंह देवल, प्रकाश माली आदि संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।1
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- अजमेर से खबर अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक के टायर आगे से हुए अलग, आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार पांच लोग हुए घायल, एक टोल बूथ को भी उड़ाया, सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक की हालत बताई जा रही है गंभीर,घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर ठगों ने परिवादी को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तुरंत अलवर गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किसी ऑनलाइन माध्यम से भरोसा जीतकर रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस ने भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है।1
- सावधान! आपका खोया हुआ एक डॉक्यूमेंट आपको बना सकता है अपराधी?1
- पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।3
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही प्लास्टिक के कट्टे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा 45.420 किलोग्राम जब्त एक कार अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 मय 02 नम्बर प्लेट जब्त महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेज अजमेर राजेन्द्र सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व राजेश कसाना आरपीएस वृताधिकारी वृत ब्यावर के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी टीम प्रभारी विजय सिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम के एवं पुलिस थाना जवाजा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो कार में अवैध परिवहन करते प्लास्टिक के कट्टे व कपड़े के बोरे में भरा डोडा चुरा कुल वजन 45.420 किलोग्राम को जब्त किया गया। घटना का विवरण: दिनाक 07.04.2026 को समय करीब 03.20 पीएम पर जवाजा थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम मय जवाजा थाना टीम द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतु हाईवे पर दूदपुरा सूरजपुरा रोड पर गश्त करते समय एक संदिग्ध अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस को बावर्दी देखकर कार को तेजगति से भगाकर सूरजपुरा के पास जंगल की तरफ ले गया। जिसका पीछा करने पर कार चालक व उसका साथी कार को जंगल में छोड़कर घनी झाड़ियों में भाग गये । जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी पीछा करने पर भी दोनों जगल की घनी झाडियो का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अल्टो कार को चेक किया तो कार में प्लास्टिक के कटटे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा भरा होना पाया गया । जिसका कुल वजन 45.420 किलोग्राग एवं परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार तथा कार में रखी 02 नम्बर प्लेट जिन पर RJ 19 CE 4292 नम्बर अंकित थे को नियमानुसार जब्त किया गया व उक्त संबंध में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जवाजा पर प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से फरार हुये दोनों आरोपियों की पतारसी के प्रयास जारी है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में दीपाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना जवाजा, विजय सिह उप निरीक्षक डीएसटी ब्यावर, राजेश हैड कानि पुलिस थाना जवाजा,मांगीलाल कानि 544 डीएसटी ब्यावर, सुरेन्द्र सिंह कानि डीएसटी ब्यावर, दिनेश चन्द कानि डीएसटी ब्यावर,भवानी सिह कानि डीएसटी ब्यावर, जितेन्द्र कानि पुलिस थाना जवाजा, मनोहर लाल कानि पुलिस थाना जवाजा,भवानी सिह चालक कानि पुलिस थाना जवाजा टीम में रहे । जिसमें (विशेष योगदान डीएसटी ब्यावर जिला ब्यावर) का रहा।1