सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियों को लाएं जन मानस के समक्ष - जिलाधिकारी ** मीरजापुर 15 सितम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के बारे में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की बिन्दुवार जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प पखवाड़ा का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में जनपद मीरजापुर में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां, नीतियों को गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जन सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया जन जागरूकता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया से जुड़ा है तथा काफी संख्या में लोग इसे देखते हैं इसलिए इन्फ्लुएंसर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया/इन्फ्लुएंसर अपने-अपने प्लेटफार्म के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं, विकास कार्यक्रमों, सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियां, पर्यटन व धार्मिक स्थलों जैसे कार्यक्रमों को अपने माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि जनपद मीरजापुर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर सके और योजनाएं जन-जन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने गांव, क्षेत्र, मोहल्ले, वार्ड आदि में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों, योजनाओं को अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करें ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें और जनपद की लोगों के सामने एक अच्छी छवि उभरकर सामने आए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 सितम्बर 2026 को सायं 07 बजे सेवा दिवस-आशीर्वाद दीया थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें मण्डलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, लाभान्वित परिवारों द्वारा सायं 07 बजे घरों में दीप प्रज्ज्वलन, प्रमुख स्थलों पर विशेष दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।17 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज/निबंध प्रतियोगिता तथा उच्च शिक्षा/कॉलेज स्तर पर भी क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के तहत नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत ग्राम पंचायत, सामुदायिक केन्द्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर 25 से 30 मिनट की मानकीकृत रिकॉर्डेड प्ले/ऑडियो के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, सक्सेस स्टोरी आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन सेवा थीम पर जिला कार्यक्रम अधिकारी/आंगनबाड़ी विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं सम्मान कार्यक्रम, माताओं का पोषण, स्वास्थ्य व महिला सम्बंधी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा की कहानी अभियान के तहत डिजिटल फिल्म अभियान जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और सफलताओं पर आधारित एक से दो मिनट की रील्स या शॉर्ट वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 07 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प योजना के तहत प्रमुख चौराहों, घाटों पर अखण्ड सेवा ज्योति की स्थापना व पुलिस बाइक रैली, साइकिल रैली, एल0ई0डी0 स्क्रीन पर मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर प्रमुख विभागों और योजनाओं का स्टॉल लगाना, शत प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य, स्वास्थ्य मेला और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम तत्पश्चात सेवा के रंग राष्ट्र के संग के अन्तर्गत रंगोली एवं भारत मण्डल थीम पर राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को 108 मीटर व्यास की भव्य रंगोली का निर्माण का कार्यक्रम तथा रंगोली के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 का संदेश देना आयोजित किया जाएगा एवं 24 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड स्तर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन होगा।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद तथा अन्य विशेष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियों को लाएं जन मानस के समक्ष - जिलाधिकारी ** मीरजापुर 15 सितम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के बारे में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की बिन्दुवार जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प पखवाड़ा का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में जनपद मीरजापुर में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां, नीतियों को गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जन सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया जन जागरूकता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया से जुड़ा है तथा काफी संख्या में लोग इसे देखते हैं इसलिए इन्फ्लुएंसर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया/इन्फ्लुएंसर अपने-अपने प्लेटफार्म के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं, विकास कार्यक्रमों, सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियां, पर्यटन व धार्मिक स्थलों जैसे कार्यक्रमों को अपने माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि जनपद मीरजापुर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर सके और योजनाएं जन-जन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने गांव, क्षेत्र, मोहल्ले, वार्ड आदि में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों, योजनाओं को अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करें ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें और जनपद की लोगों के सामने एक अच्छी छवि उभरकर सामने आए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 सितम्बर 2026 को सायं 07 बजे सेवा दिवस-आशीर्वाद दीया थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें मण्डलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, लाभान्वित परिवारों द्वारा सायं 07 बजे घरों
में दीप प्रज्ज्वलन, प्रमुख स्थलों पर विशेष दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।17 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज/निबंध प्रतियोगिता तथा उच्च शिक्षा/कॉलेज स्तर पर भी क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के तहत नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत ग्राम पंचायत, सामुदायिक केन्द्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर 25 से 30 मिनट की मानकीकृत रिकॉर्डेड प्ले/ऑडियो के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, सक्सेस स्टोरी आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन सेवा थीम पर जिला कार्यक्रम अधिकारी/आंगनबाड़ी विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं सम्मान कार्यक्रम, माताओं का पोषण, स्वास्थ्य व महिला सम्बंधी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा की कहानी अभियान के तहत डिजिटल फिल्म अभियान जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और सफलताओं पर आधारित एक से दो मिनट की रील्स या शॉर्ट वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 07 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प योजना के तहत प्रमुख चौराहों, घाटों पर अखण्ड सेवा ज्योति की स्थापना व पुलिस बाइक रैली, साइकिल रैली, एल0ई0डी0 स्क्रीन पर मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर प्रमुख विभागों और योजनाओं का स्टॉल लगाना, शत प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य, स्वास्थ्य मेला और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम तत्पश्चात सेवा के रंग राष्ट्र के संग के अन्तर्गत रंगोली एवं भारत मण्डल थीम पर राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को 108 मीटर व्यास की भव्य रंगोली का निर्माण का कार्यक्रम तथा रंगोली के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 का संदेश देना आयोजित किया जाएगा एवं 24 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड स्तर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन होगा।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद तथा अन्य विशेष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे।
- Mirzapur: दबंग कब्जेधारियों के विरुद्ध मुखर किया आवाज़, न्याय के लिए बेटी बैठी धरने पर मिर्जापुर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी भूमि संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से लोगों धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गैपुरा निवासी जोखू लाल यादव पुत्र राम उजागर यादव व उनकी पुत्री कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उनकी भूमि आराजी नंबर 393 व 339 व 351 नंबरों की भूमि संक्रमणीय भूमिधर कागजात खतौनी में दर्ज है। जबकि आराजी नंबर 339 में ट्यूबवेल और गौशाला है और 351 आराजी नंबर में खाली जमीन है। जिसमें विपक्षी भी कब्जा किए हुए हैं और 393 भूमि में नाली बना दिए हैं। जबकि हम प्रार्थी के पूरे भूमि में सात बीघा खेत में कहीं न कहीं बढ़ाकर कब्जा करके जोत बो दिए हैं। उक्त भूमि पर विपक्षीगण जबरिया गुंडई के बल पर उनके खेत में काफी दूरी तक कब्जा करके धान का फसल व बजरी की बुवाई कर दिए हैं। जिसकी शिकायत हलके थाना इलाका व उप जिलाधिकारी सदर को दिया गया, किंतु इसके बावजूद भी आज तक अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि विपक्षी गण बोले की देखते रहना तुम्हारा पुरा जमीन हम लोग कब्जा कर लेंगे। अगर इसकी शिकायत कहीं और दोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार कर फेंक देंगे। तुम हम लोगों को जानते नहीं हो कि हमारा कितना ऊंचा तक पकड़ है।2
- आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा **मिर्जापुर।** 396 नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी निर्दलीय**आशुतोष पांडेय** ने मंगलवार को ग्राम सभा **निफारा* में जनसभा कर क्षेत्र की जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए आशुतोष पांडेय ने कहा कि **युवाओं को साथ लेकर उन्हें आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।** उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने **गैपुर से जोप मार्ग** की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। साथ ही नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश एवं अन्य समय में पानी का अत्यधिक बहाव रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में **निफारा गांव में बिजली की समस्या** को भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि गांव के आधे हिस्से में बिजली पहुंचती है, जबकि आगे के हिस्से में अभी भी बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने आवाज उठाने का भरोसा दिया। आशुतोष पांडेय ने **शिक्षा व्यवस्था में सुधार** की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि **“एक बार हमें सेवा का अवसर दें। हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।”** उन्होंने क्षेत्र से गरीबी दूर करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। जनसभा के दौरान **शुभम यादव, सूरज मिश्रा, दीपक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, जितेंद्र बिंद, सजन तिवारी, विशाल पांडेय, सचिन दुबे** सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर निवासी परमापुर रमई पट्टी की पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे के विरोध में गरीब महिला के परिजनों के साथ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर से पीड़ित महिला के साथ मुलाकात करके भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जा को हटाने की किया गया मांग मिर्जापुर, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर के सेवक सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में मिर्जापुर के परमापुर निवासी फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर के पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं ने शासन सत्ता का प्रभाव दिखाकर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के विरोध में पीड़ित महिला के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और पीड़ित महिला को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर से मुलाकात करके महिला की जमीन को मुक्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दिया यदि इस गरीब अनुसूचित जाति की महिला की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में मिर्जापुर में भू माफिया हावी है गरीबों दलितों की जमीनों को अपने ताकत के बल पर कब्जा करके उसका अवैध प्लाटिंग का कार्य नियम विरुद्ध किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि सोनकर बिरादरी की फुलरी देवी की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जबरदस्ती कब्जा करके प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसे प्रशासन को तत्काल बंद कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए कार्यक्रम में पीड़ित महिला फुलरी देवी ने कहा कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर अकबर इमाम,सुनील सिंह, सोनू शर्मा ,द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और हमारी जमीन पर बाउंड्री बाल खड़ा कर के उसका प्लाटिंग किया जा रहा है हम गरीब है हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है प्रशासन से निवेदन है कि जिला प्रशासन हमारी जमीन हमें वापस कराए और भू माफियाओं पर विधिक कार्रवाई करें प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रीता सोनकर रोहित सोनकर रमापति मौर्य महेश चंद्र प्रजापति अशोक कुमार गुप्ता जयकुमार प्रजापति राकेश वर्मा एडवोकेट अर्जुन सेठ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, शरीर पर गंभीर चोटें… फिर भी थाने में नहीं हो रही सुनवाई दबंग सभासद किशन मोदनवाल पर साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप कुछ दिन पहले पुलिस से झड़प का वीडियो भी हुआ था वायरल मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं, वहीं परिवार की लड़की के साथ भी मारपीट की गई जिस बेटी के इलाज के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दिया, आरोप है कि दबंगों ने उसी लड़की को भी नहीं बख्शा इलाज के लिए खेत बेचने वाला परिवार अब न्याय के लिए थाने की चौखट पर पहुंचने को मजबूर अब बड़ा सवाल—आखिर दबंग सभासद के खिलाफ कार्रवाई से क्यों पीछे हट रही पुलिस? क्या रसूख के आगे कानून बेबस है या फिर पुलिस किसी बड़े दबाव में है? अब देखना है—पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या दबंगई के आगे उसकी फरियाद यूं ही दबकर रह जाएगी मामला चुनार थाना क्षेत्र का2
- मिर्ज़ापुर: 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले स्केटिंग यात्री अजय विश्वकर्मा का गैपुरा में भव्य स्वागत।1
- मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गोसाई तालाब निवासी भरत लाल ने विपक्षियों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ला फतहां, परगना कांतित, तहसील सदर स्थित आराजी नंबर 62, 69, 109 और 129 में कुल 0.1390 हेक्टेयर भूमि में से दो विश्वा जमीन का बैनामा उनकी ओर से कराया गया था। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर आराजी नंबर 129 में करीब दो विश्वा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 को उनके गेट का ताला तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय की ओर से अमीन जांच के दौरान जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा अपने पद और संपर्कों का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए पुलिस के माध्यम से कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कब्जे और निर्माण कार्य को रोका नहीं जा रहा है। भरत लाल ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित कब्जे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा शिकायत में नामजद मुस्तकीम अहमद का जिलाधिकारी कार्यालय से स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जमीन विवाद की जांच में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।2
- गणेश स्थापना पर उमड़ी भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल। गणेश स्थापना पर उमड़ी भक्तों की भीड़, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।1
- *विंध्याचल में पहली बार गूंजेगा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकलेगी भव्य यात्रा* *विंध्याचल। धर्मनगरी विंध्याचल रविवार को वैदिक संस्कृति और परंपरा के अनूठे आयोजन की साक्षी बनेगी। मां विंध्यवासिनी धाम में पहली बार ऐतिहासिक वैदिक संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में करीब 500 बटुकों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वान, आचार्य और वैदिक धर्माचार्य शामिल होंगे।* *भव्य यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से प्रारंभ होकर पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि* *त्रिदिवसीय क्�1