*विंध्याचल में पहली बार गूंजेगा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकलेगी भव्य यात्रा* *विंध्याचल। धर्मनगरी विंध्याचल रविवार को वैदिक संस्कृति और परंपरा के अनूठे आयोजन की साक्षी बनेगी। मां विंध्यवासिनी धाम में पहली बार ऐतिहासिक वैदिक संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में करीब 500 बटुकों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वान, आचार्य और वैदिक धर्माचार्य शामिल होंगे।* *भव्य यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से प्रारंभ होकर पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि* *त्रिदिवसीय क्�
*विंध्याचल में पहली बार गूंजेगा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकलेगी भव्य यात्रा* *विंध्याचल। धर्मनगरी विंध्याचल रविवार को वैदिक संस्कृति और परंपरा के अनूठे आयोजन की साक्षी बनेगी। मां विंध्यवासिनी धाम में पहली बार ऐतिहासिक वैदिक संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में करीब 500 बटुकों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वान, आचार्य और वैदिक धर्माचार्य शामिल होंगे।* *भव्य यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से प्रारंभ होकर पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि* *त्रिदिवसीय क्�
- मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गोसाई तालाब निवासी भरत लाल ने विपक्षियों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ला फतहां, परगना कांतित, तहसील सदर स्थित आराजी नंबर 62, 69, 109 और 129 में कुल 0.1390 हेक्टेयर भूमि में से दो विश्वा जमीन का बैनामा उनकी ओर से कराया गया था। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर आराजी नंबर 129 में करीब दो विश्वा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 को उनके गेट का ताला तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय की ओर से अमीन जांच के दौरान जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा अपने पद और संपर्कों का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए पुलिस के माध्यम से कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कब्जे और निर्माण कार्य को रोका नहीं जा रहा है। भरत लाल ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित कब्जे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा शिकायत में नामजद मुस्तकीम अहमद का जिलाधिकारी कार्यालय से स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जमीन विवाद की जांच में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।2
- बहू ने खोला सास का राज! घर में घुसे 15 लोग, मारपीट का आरोप मीरजापुर : जिले के रामबाग में सास-बहू के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। बहू रेहाना बेगम ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर को करीब 12 से 15 लोग घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की। बहू का दावा है कि घटना के पीछे उसकी सास का हाथ है। वहीं पति सरफराज अली ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी का पक्ष लिया है। परिवार के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- लालगंज में सड़क हादसा: रीवा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, मार्ग बाधित करने का प्रयास विफल मीरजापुर: थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित बामी गांव (जेपी फ्यूल स्टेशन के पास) सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रहे शिवनाथ (50 वर्ष) पुत्र स्व. रामखेलावन और प्रियांशु (13 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, निवासीगण बामी, को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शासन द्वारा पीड़ितों को हर संभव आर्थिक एवं अन्य मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दो की मौके पर मृत्यु, इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने मार्ग को बाधित करने का किया प्रयास -मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। आज करीब 07:00 बजे सुबह थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत जेपी फ्यूल स्टेशन के सामने NH -135 बामी के पास साइकिल से जा रहे शिवनाथ पुत्र स्व0रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष और प्रियांशु पुत्र बालमुकुंद उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर की रीवा की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू रूप से जारी है। शासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी। थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जा में लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति/यातायात व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। क्षेत्राधिकारी लालगंज, मीरजापुर की बाइट।1
- मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग। मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग।1
- लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया1
- *विंध्याचल में पहली बार गूंजेगा वेदों का संदेश, 500 बटुकों संग निकलेगी भव्य यात्रा* *विंध्याचल। धर्मनगरी विंध्याचल रविवार को वैदिक संस्कृति और परंपरा के अनूठे आयोजन की साक्षी बनेगी। मां विंध्यवासिनी धाम में पहली बार ऐतिहासिक वैदिक संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में करीब 500 बटुकों के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे विद्वान, आचार्य और वैदिक धर्माचार्य शामिल होंगे।* *भव्य यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से प्रारंभ होकर पुरानी वीआईपी मार्ग, राम-जानकी मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा और बंगाली चौराहा होते हुए विंध्य रेजिडेंसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच लोगों को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।* *उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि* *त्रिदिवसीय क्�1
- मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।1