logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहू ने खोला सास का राज! घर में घुसे 15 लोग, मारपीट का आरोप मीरजापुर : जिले के रामबाग में सास-बहू के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। बहू रेहाना बेगम ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर को करीब 12 से 15 लोग घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की। बहू का दावा है कि घटना के पीछे उसकी सास का हाथ है। वहीं पति सरफराज अली ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी का पक्ष लिया है। परिवार के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

11 hrs ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बहू ने खोला सास का राज! घर में घुसे 15 लोग, मारपीट का आरोप मीरजापुर : जिले के रामबाग में सास-बहू के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। बहू रेहाना बेगम ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर को करीब 12 से 15 लोग घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की। बहू का दावा है कि घटना के पीछे उसकी सास का हाथ है। वहीं पति सरफराज अली ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी का पक्ष लिया है। परिवार के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहू ने खोला सास का राज! घर में घुसे 15 लोग, मारपीट का आरोप मीरजापुर : जिले के रामबाग में सास-बहू के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। बहू रेहाना बेगम ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर को करीब 12 से 15 लोग घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की। बहू का दावा है कि घटना के पीछे उसकी सास का हाथ है। वहीं पति सरफराज अली ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी का पक्ष लिया है। परिवार के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बहू ने खोला सास का राज! घर में घुसे 15 लोग, मारपीट का आरोप
मीरजापुर : जिले के रामबाग में सास-बहू के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। बहू रेहाना बेगम ने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 5 सितंबर को करीब 12 से 15 लोग घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की।
बहू का दावा है कि घटना के पीछे उसकी सास का हाथ है। वहीं पति सरफराज अली ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी का पक्ष लिया है। परिवार के मुताबिक घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लालगंज में सड़क हादसा: रीवा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, मार्ग बाधित करने का प्रयास विफल मीरजापुर: थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित बामी गांव (जेपी फ्यूल स्टेशन के पास) सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रहे शिवनाथ (50 वर्ष) पुत्र स्व. रामखेलावन और प्रियांशु (13 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, निवासीगण बामी, को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शासन द्वारा पीड़ितों को हर संभव आर्थिक एवं अन्य मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    लालगंज में सड़क हादसा: रीवा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, मार्ग बाधित करने का प्रयास विफल
मीरजापुर: थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित बामी गांव (जेपी फ्यूल स्टेशन के पास) सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रहे शिवनाथ (50 वर्ष) पुत्र स्व. रामखेलावन और प्रियांशु (13 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, निवासीगण बामी, को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शासन द्वारा पीड़ितों को हर संभव आर्थिक एवं अन्य मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Shashi Sahu
    Shashi Sahu
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दो की मौके पर मृत्यु, इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने मार्ग को बाधित करने का किया प्रयास -मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। आज करीब 07:00 बजे सुबह थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत जेपी फ्यूल स्टेशन के सामने NH -135 बामी के पास साइकिल से जा रहे शिवनाथ पुत्र स्व0रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष और प्रियांशु पुत्र बालमुकुंद उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर की रीवा की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू रूप से जारी है। शासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी। थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जा में लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति/यातायात व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। क्षेत्राधिकारी लालगंज, मीरजापुर की बाइट।
    1
    ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दो की मौके पर मृत्यु, इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने मार्ग को बाधित करने का किया प्रयास
-मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू। 
नित्यवार्ता डेस्क :
मीरजापुर। आज करीब 07:00 बजे सुबह थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत जेपी फ्यूल स्टेशन के सामने NH -135 बामी के पास साइकिल से जा रहे शिवनाथ पुत्र स्व0रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष और प्रियांशु पुत्र बालमुकुंद उम्र करीब 13 वर्ष निवासीगण बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर की रीवा की तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण द्वारा समझा बुझाकर रास्ते से हटवाया गया तथा आवागमन सुचारू रूप से जारी है। शासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जायेगी। थाना लालगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जा में लिया गया है तथा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति/यातायात व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। क्षेत्राधिकारी लालगंज, मीरजापुर की बाइट।
    user_"नित्यवार्ता"
    "नित्यवार्ता"
    Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में एक प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में एक प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना अब 482वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आंदोलनकारी किसानों के नेता 13 सितंबर को रामनगर वाराणसी से चलकर भैसवार मेंराष्ट्रीय अध्यक्ष श्शोराज सिंह भाटी के धरनारत किसानों को आयोजित करने का ऐलान किया संसदीय क्षेत्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में जिला प्रशासन वाराणसी ने पूरे वाराणसी जनपद में धारा 163 लगाकर पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी के प्रांगण में भारी पुलिस बल लगाकर 13 सितंबर 2026 को आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसान महापंचायत को डिस्टर्ब किया वहां पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं करने दिया सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया अगर भैसवार के किसानों साथ चकबंदी में जो अनियमितता हुई है उसको दूर नहीं किया गया तो 2027 में सरकार बदल जाएगा अगर अनियमितता को दूर करते हैं 2027 में सरकार आएगी किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। धरना रत किसानों ने ओमकार भरी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। भाकियू (लोक शक्ति) महाराज रामानंद जी पति्त बाबा पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश बिहार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक चकबंदी में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चकबंदी आयुक्त लखनऊ में महापंचायत कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमवीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि भैसवार गांव के किसानों को तत्काल न्याय और राहत दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते चकबंदी अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई और कोई विवाद उत्पन्न हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और चकबंदी विभाग की होगी। इस धरने पर मौजूद रहे अवधेश कुमार राय महानगर अध्यक्ष वाराणसी, अनिल कुमार भाटी सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति, श्रवण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल, धनंजय सिंह जिला अध्यक्ष वाराणसी, ओमवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामानंद जी महाराज पति् बाबा पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश बिहार अखिलेश त्रिपाठी प्रदेश सचिव, बजरंगी कुशवाहा प्रदेश मुख्य सचिव, बिरजू कुशवाहा सोनभद्र, सचिव संजय कुमार यादव आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    1
    सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में  एक प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के
सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में  एक प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। “जमीन बचाओ” के नारे के साथ जारी भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) का धरना अब 482वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आंदोलनकारी किसानों  के नेता 13 सितंबर को  रामनगर वाराणसी से  चलकर  भैसवार मेंराष्ट्रीय अध्यक्ष श्शोराज सिंह भाटी के  धरनारत किसानों को आयोजित करने का ऐलान किया  
संसदीय क्षेत्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के क्षेत्र में   जिला प्रशासन वाराणसी ने पूरे वाराणसी जनपद में धारा 163 लगाकर पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी के प्रांगण में भारी पुलिस बल लगाकर 13 सितंबर 2026 को आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के  किसान महापंचायत को डिस्टर्ब किया वहां पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं करने दिया
सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा  कर रहे हैं। धरना स्थल  पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया  अगर भैसवार के किसानों  साथ चकबंदी में जो   अनियमितता हुई है उसको दूर नहीं किया गया तो    2027 में सरकार बदल जाएगा अगर अनियमितता को दूर करते हैं 2027 में सरकार आएगी  किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। धरना रत किसानों ने   ओमकार भरी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन लगातार शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
भाकियू (लोक शक्ति) महाराज रामानंद जी पति्त बाबा पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश बिहार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक चकबंदी में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक गांव में चकबंदी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर  चकबंदी आयुक्त लखनऊ में  महापंचायत कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
भाकियू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमवीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि भैसवार गांव के किसानों को तत्काल न्याय और राहत दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते चकबंदी अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई और कोई विवाद उत्पन्न हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और चकबंदी विभाग की होगी। इस धरने पर मौजूद रहे अवधेश कुमार राय महानगर अध्यक्ष वाराणसी,  अनिल कुमार भाटी सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति, श्रवण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल, धनंजय सिंह जिला अध्यक्ष वाराणसी, ओमवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामानंद जी महाराज पति् बाबा पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश बिहार  अखिलेश त्रिपाठी प्रदेश सचिव, बजरंगी कुशवाहा प्रदेश मुख्य सचिव, बिरजू कुशवाहा सोनभद्र, सचिव संजय कुमार यादव आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मिर्जापुर -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी मिर्जापुर -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी आकाश आनंद को पार्टी में शामिल करने को लेकर यह उनका घरेलू मामला है वह जवाब देंगे। गद्दा मुक्ति का एक बृहद अभियान पूरे प्रदेश में शुरू करने को लेके बैठक हो चुकी है तीव्र गति से अभियान चलेगा। अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है पिछड़े दलित के साथ पूरी तरह से धोखेबाजी है। 2027 में ऐसा जवाब देंगे कि समाजवादी पार्टी वाले सैफई में नजर आयेंगे। #YogiAdityanath#KeshavPrasadMaurya#BrijeshPathak#mirzapurnews #upnews
    1
    मिर्जापुर -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी
मिर्जापुर -डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी
आकाश आनंद को पार्टी में शामिल करने को लेकर 
यह उनका घरेलू मामला है वह जवाब देंगे। 
गद्दा मुक्ति का एक बृहद अभियान पूरे प्रदेश में शुरू करने को लेके बैठक हो चुकी है  तीव्र गति से अभियान चलेगा।
अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है पिछड़े दलित के साथ पूरी तरह से धोखेबाजी है।
2027 में ऐसा जवाब देंगे कि समाजवादी पार्टी वाले सैफई में नजर आयेंगे।
#YogiAdityanath#KeshavPrasadMaurya#BrijeshPathak#mirzapurnews #upnews
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग। मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग।
    1
    मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा

हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार

गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग।

मैजिक ने अचानक लिया टर्न, पीछे से बाइक सवार जा भिड़ा
हादसे में महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी गोपीगंज में चल रहा उपचार
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार को उस समय हादसा हो गया, जब आगे चल रहे मैजिक वाहन के चालक ने अचानक टर्न ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर मैजिक में जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) पुत्र राजनाथ अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।कैप्शन: लालानगर टोल प्लाजा के पास मैजिक से टकराने के बाद घायल बाइक सवार व महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते लोग।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 वांछित-वारंटी गिरफ्तार ऑपरेशन चक्रव्यूह में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 वांछित-वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अपराधियों की धरपकड़ करना था। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 06 वारंटी, 10 वांछित तथा 12 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली शहर से 03 वारंटी, कोतवाली कटरा से 02 वारंटी व 02 वांछित, विंध्याचल से 02, पड़री से 02, लालगंज से 03 वारंटी, जिगना से 01 वारंटी, सन्तनगर से 01, जमालपुर से 01 वांछित एवं 02 अन्य, चुनार से 03 वारंटी, अदलहाट से 01, मड़िहान से 01 वांछित तथा अहरौरा से 04 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    ऑपरेशन चक्रव्यूह में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 वांछित-वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 वांछित-वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अपराधियों की धरपकड़ करना था। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 06 वारंटी, 10 वांछित तथा 12 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया।
थाना कोतवाली शहर से 03 वारंटी, कोतवाली कटरा से 02 वारंटी व 02 वांछित, विंध्याचल से 02, पड़री से 02, लालगंज से 03 वारंटी, जिगना से 01 वारंटी, सन्तनगर से 01, जमालपुर से 01 वांछित एवं 02 अन्य, चुनार से 03 वारंटी, अदलहाट से 01, मड़िहान से 01 वांछित तथा अहरौरा से 04 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।
    1
    मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.