logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग- जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा: 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी टवेरा कार, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल, अयोध्या से दर्शन कर ललितपुर लौट रहा था परिवार रिपोर्ट- प्लेस-जालौन यूपी डेट-04-05-2026 एंकर उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के 84 गुंबद के पास तेज रफ्तार टवेरा कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार कुल 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दे कि, यूपी के ललितपुर जिले के महरौनी निवासी 49 बर्षीय शशिकांत तिवारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब उनकी कार कालपी क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन की गति करीब 100 किमी प्रति घंटा थी, जिससे हादसे की तीव्रता और बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। कार के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। कुछ लोग करीब एक घंटे तक कार के अंदर फंसे रहे, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। सभी घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें शशिकांत तिवारी के अलावा कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले और देशराज शामिल बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और ललितपुर के महरौनी के निवासी थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कालपी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य कराया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बाइट:- विनय कुमार सिंह--एसपी

2 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको बता रहे हैं कि यदि आप सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ठगों का नया जाल आपको चूना लगा सकता है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको बता रहे हैं कि यदि आप सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ठगों का नया जाल आपको चूना लगा सकता है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज शाम फुटकर सब्जी मंडी पर जाम का तगड़ा झाम रहा लोग पैदल भी नहीं निकल पाये ये एक दिन नहीं रोज का आलम है जैसे ही बड़े वाहन इधर घुसे कि जाम लग जाता है लोगों का कहना है कि शाम के समय इधर फोर व्हीलर और ई-रिक्शा लोडर आदि की नो एंट्री की जाय और पुलिस के एक-दो जवान तैनात किए जाय तो कुछ सुधार सम्भव है
    1
    आज शाम फुटकर सब्जी मंडी पर जाम का तगड़ा झाम रहा लोग पैदल भी नहीं निकल पाये ये एक दिन नहीं रोज का आलम है जैसे ही बड़े वाहन इधर घुसे कि जाम लग जाता है लोगों का कहना है कि शाम के समय इधर फोर व्हीलर और ई-रिक्शा लोडर आदि की नो एंट्री की जाय और पुलिस के एक-दो जवान तैनात किए जाय तो कुछ सुधार सम्भव है
    user_Susheel Shrivastava
    Susheel Shrivastava
    Salesperson जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सतपुली में युवक की मौ,त पर हंगामा,युवक ने सतपुली पुलिस को कहा घटिया पुलिस।✍️माना मुझसे गलती हो गई थी तो मुझे समझा कर छोड़ देते, मुझे मारना पीटना,इतना टॉर्चर करना जरूरी था क्या . . #Satpuli #Uttarakhand
    1
    सतपुली में युवक की मौ,त पर हंगामा,युवक ने सतपुली पुलिस को कहा घटिया पुलिस।✍️माना मुझसे गलती हो गई थी तो मुझे समझा कर छोड़ देते, मुझे मारना पीटना,इतना टॉर्चर करना जरूरी था क्या
.
. 
#Satpuli #Uttarakhand
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन के कोंच में बकरीद से पहले सक्रिय हुआ बकरा चोर गिरोह, दिनदहाड़े घर से उठा ले गए सफेद बकरा!!....
    1
    जालौन के कोंच में बकरीद से पहले सक्रिय हुआ बकरा चोर गिरोह, दिनदहाड़े घर से उठा ले गए सफेद बकरा!!....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच,धनौरा गांव में विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, नशाखोरी और दो लाख रुपये की मांग का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
    1
    कोंच,धनौरा गांव में विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, नशाखोरी और दो लाख रुपये की मांग का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    18 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच में महेशपुरा रोड पर मुर्गी पालन फार्म हाउस पर निकला करीब 7 फुट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप
    2
    कोंच में महेशपुरा रोड पर मुर्गी पालन फार्म हाउस पर निकला करीब 7 फुट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    18 hrs ago
  • #अमरोहा एक युवक ने महिला को बु,री तरह पी,,टा,जिसका वीडियो हुआ वायरल ✍️मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस आदमपुर थाना के रूपानागल का मामला #Amroha #UttarPradesh
    1
    #अमरोहा एक युवक ने महिला को बु,री तरह पी,,टा,जिसका वीडियो हुआ वायरल 
✍️मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
आदमपुर थाना के रूपानागल का मामला
#Amroha  #UttarPradesh
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.