Shuru
Apke Nagar Ki App…
लैलूंगा के युवा नेता रवि भगत ने राजपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण रुकवा दिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से हटाया। 🚨 साइकिल वितरण कार्यक्रम में हंगामा! लैलूंगा के युवा नेता रवि भगत ने राजपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण रुकवा दिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से हटाया। 🎥 देखिए, आखिर पूरा मामला क्या है... 📍 राजपुर | छत्तीसगढ़ #JashpurTimes #RaviBhagat #Rajpur #Raigarh #CycleDistribution #Chhattisgarh #BreakingNews #PoliticalNews #Reels #SachSabTak
Ibnul khan
लैलूंगा के युवा नेता रवि भगत ने राजपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण रुकवा दिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से हटाया। 🚨 साइकिल वितरण कार्यक्रम में हंगामा! लैलूंगा के युवा नेता रवि भगत ने राजपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण रुकवा दिया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से हटाया। 🎥 देखिए, आखिर पूरा मामला क्या है... 📍 राजपुर | छत्तीसगढ़ #JashpurTimes #RaviBhagat #Rajpur #Raigarh #CycleDistribution #Chhattisgarh #BreakingNews #PoliticalNews #Reels #SachSabTak
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 📢 लोकसभा में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पर चर्चा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में परीक्षा सुधार, पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं का विश्वास मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस विधेयक पर सत्ता और विपक्ष के बीच विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखा गया। 📰 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय राजनीतिक खबरों के लिए प्रदेश खबर न्यूज़ NETWORK को फ़ॉलो करें। #PriyankaGandhi #LokSabha #PublicExaminationsBill2026 #Parliament #Education #ExamReforms #PaperLeak #MonsoonSession2026 #Politics #PradeshKhabar1
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, विधि-व्यवस्था, सेवा, सामाजिक सुरक्षा, मुआवजा, रोजगार एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विशुनपुर प्रखंड के ग्राम सुरसा निवासी के एक आवेदक ने भूमि विवाद को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर उन्हें फोन पर गंभीर धमकी दी गई है तथा पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को आवेदन की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आवेदक की सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कामडारा प्रखंड के ग्राम जरिया निवासी अनिकान्त प्यारेलाल ओहदार ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के आलोक में उनके हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से संबंधित लंबित प्रशासनिक कार्रवाई पूर्ण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। घाघरा प्रखंड के ग्राम बर्राग निवासी निरंजन महतो ने स्वयं को शिक्षित बेरोजगार बताते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने किसी भी उपयुक्त पद पर नियुक्ति अथवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। रायडीह प्रखंड के ग्राम परसा निवासी लोलस तिर्की ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में अपने हिस्से से वंचित किए जाने तथा संबंधित लोगों द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उपायुक्त ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बिहार के पटना निवासी नजमा खातून ने अपने पति, जो पालकोट प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के परिवार से अलग रहने एवं परिवार के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रायडीह प्रखंड के जनसेवक (वीएलडब्ल्यू) गनु शांति एक्का के पुत्र आशित एक्का ने अपने पिता की गंभीर बीमारी के बाद योगदान एवं लंबित वेतन से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यक आदेश प्राप्त होने के बावजूद उन्हें अब तक योगदान नहीं कराया जा रहा है, जिससे वेतन भी लंबित है और परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत अंतर्गत पहाड़ पनारी निवासी संजय नायक ने अपनी पत्नी, जो सहिया के पद पर कार्यरत थीं, के निधन के बाद तीन पुत्रियों के पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार लाभ एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित सरगुजा से गौ माता सम्मान अभियान के समर्थन में 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित अंबिकापुर, सुरगुजा (छत्तीसगढ़): गौ माता की सेवा, सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से देशभर में चल रहे "गौ माता सम्मान अभियान" के दूसरे चरण के अंतर्गत सुरगुजा जिले में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली। अभियान के तहत जिलेभर से 1 लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए। संग्रहित हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन जिलाधिकारी (कलेक्टर) सुरगुजा के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा गौ माता के सम्मान के प्रति जनजागरण और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। ज्ञापन सौंपने के बाद गौ भक्तों ने "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ रैली निकाली। हाथों में झंडे, बैनर एवं अभियान से जुड़े संदेश लिए कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा, सम्मान और सुरक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा जनसामान्य से इस जनआंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।2
- अब बारिश नहीं छोड़ेगी रनिंग पकड़ लिया है देख सकते हैं वेरी-वेरी बहुत ज्यादा बारिश हो रहा है बारिश अपना चाल बदल चुका है अब नहीं छोड़ेगी बारिश रात और दिन एक कर दे रहा है देख सकते हैं आप लोग1
- कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, जिला प्रभारी भानुप्रताप सहित जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। 🎥 देखिए, पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने अपने संबोधन में क्या कहा... #JashpurTimes #Kansabel #Congress #RamPukarSingh #BhanuPratap #Jashpur #CongressMeeting #BoothConference #Chhattisgarh #PoliticalNews1
- *पति के शराबखोरी और जमीन मुआवजे की रकम को उडाने से नाराज पत्नी ने की हत्या कर अपराध को आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम* 🚨 *पूंजीपथरा पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल* 🚨 *पत्नी और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक गिरफ्तार, हत्या के बाद ब्लेड से कलाई काटकर रची थी आत्महत्या की कहानी* 🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित विवेचना से खुला सनसनीखेज हत्याकांड* *27 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित किराए के मकान में मिले 50 वर्षीय गनपती लाल भगत के शव के मामले में महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत प्रतीत होने वाले इस मामले में पुलिस ने गहन विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी तथा दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला मृतक के शराबखोरी और जमीन मुआवजा में मिले रकम को लगातार शराब में खर्च करने को लेकर सामने आया है । जानकारी अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2026 को मृतक के दामाद सोनसाय उरांव (27 साल) ने थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि उसके ससुर गनपती लाल भगत (50 साल) का शव किराए के कमरे में तख्त पर पड़ा है। शव के गले में साड़ी जैसा कपड़ा बंधा था तथा बाएं हाथ की कलाई पर कटने के निशान थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर गहन जांच शुरू की। मृतक के शर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के परिवार पर संदेह हुआ। मृतक की पत्नी गंगाबाई भगत से सघन पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि करीब एक साल पहले पैत्रिक जमीन गारे पेलमा माइंस में अधिग्रहण होने पर बटवारे में 25-30 लाख रूपये इसके पति को बटवारे में मिला था जिसे धीरे-धीरे का शराब में उठा रहा था, मांगने पर विवाद करता था । 23 जुलाई 2026 की सुबह गनपती लाल भगत शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी तथा बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। वर्षों से घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और गारे-पेलमा कंपनी में मुआवजा रकम को लगातार निकाल कर उठा रहा था जिससे परेशान होकर गुस्से में गंगाबाई तथा दो अन्य आरोपित ने मिलकर साड़ी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और घटना को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से ब्लेड से मृतक की बाईं कलाई की नस काटी गई तथा उस पर कपड़ा ढंक दिया गया। पूछताछ में मिले तथ्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपिया गंगाबाई भगत (45 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों के विरुद्ध धारा 103(1), 238 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं थाना पूंजीपथरा की पुलिस टीम की सूझबूझ, वैज्ञानिक विवेचना और सतत पूछताछ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही जिसमें एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक विनोद शर्मा, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रम कुजूर, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, महिला आरक्षक संगीता भगत, सुमन राठिया की अहम भूमिका रही है । 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"हर संदिग्ध मृत्यु की रायगढ़ पुलिस वैज्ञानिक और तथ्यपरक तरीके से जांच करती है। अपराधी कानून से बच नहीं सकता। इस मामले में पुलिस टीम ने सूक्ष्म विवेचना, साक्ष्यों के विश्लेषण और प्रभावी पूछताछ से हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया।"*1
- Commonwealth Games Glasgow 2026: भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर LS Speaker ने दी हार्दिक बधाई 🏅🇮🇳 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन! लोकसभा अध्यक्ष ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, ग्लासगो में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है तथा उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। भारत के सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। जय हिंद! 🇮🇳 #CommonwealthGames2026 #Glasgow2026 #TeamIndia #LSSpeaker #IndiaWins #IndianAthletes #ProudMoment #Sports #भारत #प्रदेशखबरNews1
- सब्जी बाजार में मौत का फन, करेले के ढेर में छिपे कोबरा ने युवक को डसा सब्जी बाजार में मौत का फन, करेले के ढेर में छिपे कोबरा ने युवक को डसा बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बरसात के मौसम में रोजमर्रा के काम भी कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकते हैं, इसका एक डरा देने वाला उदाहरण छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है। यहाँ के नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए एक युवक को करेले के ढेर में छिपे एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहतराई के रहने वाले बिहारी साहू बाजार में जमीन पर लगे एक सब्जी के स्टॉल से करेला छांट रहे थे। हरे करेलों के बीच यह कोबरा इस तरह छिपा था कि किसी का भी ध्यान उस पर नहीं गया। जैसे ही युवक ने करेले उठाने के लिए हाथ बढ़ाया, करेलों के बीच से कोबरा अचानक बाहर निकला और उसने युवक को डस लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक विशाल कोबरा करेलों के ढेर के ठीक बीचो-बीच अपना फन फैलाए बैठा है। यह घटना इस बात की चेतावनी है कि बारिश के दिनों में हमें कितनी अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सर्प दंश से बचाव: जागरूकता और सावधानी संदेश बरसात के मौसम में चूहों और मेंढकों की तलाश में, या अपने बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर सुरक्षित और सूखे स्थानों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में आम जनजीवन के बीच उनका आना आम बात हो जाती है। इस मौसम में खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें: सब्जी या सामान उठाते समय सावधानी: बाजार में, खासकर जमीन पर लगी दुकानों से सब्जी या फल खरीदते समय, ढेर में सीधे हाथ न डालें। पहले दूर से अच्छी तरह देख लें या विक्रेता से ही सब्जी देने को कहें। अंधेरे में सतर्क रहें: रात के समय घर से बाहर, खेत या गली में निकलते समय हमेशा टॉर्च का इस्तेमाल करें। जूते जरूर पहनें: कच्ची जगहों, घास या खेतों में जाते समय हमेशा घुटनों तक आने वाले या मजबूत बंद जूते पहनें। कचरा और कबाड़ हटाएं: घर के आस-पास कबाड़, ईंट-पत्थर का ढेर या सूखी लकड़ियां जमा न होने दें। ये सांपों के छिपने की पसंदीदा जगहें होती हैं। सांप दिखने पर छेड़छाड़ न करें: यदि आपको सांप दिख जाए, तो उसे मारने या भगाने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बना लें और तुरंत स्थानीय 'सर्प मित्र' (Snake Rescuer) या वन विभाग को सूचित करें। सांप काटने पर क्या करें और क्या न करें: घबराएं नहीं: सांप के काटने पर मरीज को बिल्कुल भी घबराने न दें। दिल की धड़कन तेज होने से जहर शरीर में तेजी से फैलता है। अंधविश्वास से बचें: झाड़-फूंक, तांत्रिक या किसी घरेलू नुस्खे के चक्कर में अपना कीमती समय बिल्कुल बर्बाद न करें। तुरंत अस्पताल जाएं: बिना एक भी मिनट गंवाए मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल या ऐसे बड़े अस्पताल ले जाएं जहाँ एंटी-वेनम (Anti-Venom) उपलब्ध हो। सांप के जहर का एकमात्र इलाज एंटी-वेनम ही है। काटे गए हिस्से को स्थिर रखें: जिस अंग पर सांप ने काटा है, उसे ज्यादा हिलाने-डुलाने से बचें। सतर्कता और सही जानकारी ही इस मौसम में सर्पदंश जैसी गंभीर घटनाओं से हमारा बचाव कर सकती है।1