logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली–मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के समीप बीते रविवार को भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। परिजनों के अनुसार सभी युवक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की ब्रेजा कार जिसे प्रांजुल चतुर्वेदी चला रहे थे, इंटरचेंज के पास आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 26 वर्षीय प्रांजुल चतुर्वेदी पुत्र कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, निवासी रामनगर, थाना रूरा, कानपुर देहात (उ.प्र.); 21 वर्षीय श्रेष्ठ बाजपेयी पुत्र अनुपम बाजपेयी, निवासी रामनगर, कानपुर (उ.प्र.); 20 वर्षीय अंकुश दुबे पुत्र विवेक कुमार उर्फ बब्बू, निवासी ग्राम मडौली, कानपुर देहात (उ.प्र.); तथा 30 वर्षीय अंश प्रताप सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह, निवासी न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी, जनपद गोण्डा (उ.प्र.) की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन रामगंजमंडी पहुंचे। इसके बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत शवों को सुरक्षित बॉक्स में रखकर दो एंबुलेंस के माध्यम से दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने बताया कि प्रांजुल चतुर्वेदी की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी और उनका छह माह का एक पुत्र है। वे निजी कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चेचट थानाधिकारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली–मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर चेचट टोल प्लाजा के समीप बीते रविवार को भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। परिजनों के अनुसार सभी युवक मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की ब्रेजा कार जिसे प्रांजुल चतुर्वेदी चला रहे थे, इंटरचेंज के पास आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 26 वर्षीय प्रांजुल चतुर्वेदी पुत्र कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, निवासी रामनगर, थाना रूरा, कानपुर देहात (उ.प्र.); 21 वर्षीय श्रेष्ठ बाजपेयी पुत्र अनुपम बाजपेयी, निवासी रामनगर, कानपुर (उ.प्र.); 20 वर्षीय अंकुश दुबे पुत्र विवेक कुमार उर्फ बब्बू, निवासी ग्राम मडौली, कानपुर देहात (उ.प्र.); तथा 30 वर्षीय अंश प्रताप सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह, निवासी न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी, जनपद गोण्डा (उ.प्र.) की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन रामगंजमंडी पहुंचे। इसके बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत शवों को सुरक्षित बॉक्स में रखकर दो एंबुलेंस के माध्यम से दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने बताया कि प्रांजुल चतुर्वेदी की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी और उनका छह माह का एक पुत्र है। वे निजी कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चेचट थानाधिकारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

18 hrs ago
user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
Mr Ravindra Meena kota Rajasth
Grain Trader Sangod, Kota•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा। रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना। गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    कोटा।
रंगबाड़ी निवासी होनहार योग प्रतिभा गायत्री गोस्वामी ने एक बार फिर कोटा का नाम रोशन किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटा में ही संपन्न हुई और वर्तमान में वह योगा में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखने वाली गायत्री नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया करती हैं। स्कूल में सूर्य नमस्कार से ही उन्हें आगे योगाभ्यास की प्रेरणा मिली और यही अभ्यास उनके सपनों की मजबूत नींव बना।
गायत्री ने अपना पहला मेडल लाडपुरा ब्लॉक स्तर पर जीता। इसके बाद जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन से जुड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ASMITA Yogasana Zonal League 2025-26 (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वेस्ट जोन के टॉप-10 खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🚨 लाखेरी के देवनगर में फिर संदिग्धों की दस्तक! कम्बल बेचने के बहाने घर में घुसने की कोशिश, लोगों ने पकड़ा; महिलाओं ने लगाई फटकार लाखेरी के देवनगर क्षेत्र में कम्बल बेचने के बहाने आए कुछ संदिग्ध लोगों ने एक घर में घुसने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक इलाके में कम्बल बेचते हुए घूम रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने एक मकान में प्रवेश करने की कोशिश की। घर के सदस्यों को शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। इस दौरान महिलाओं ने भी उन्हें फटकार लगाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले भी देवनगर क्षेत्र में एक वर्कशॉप के बाहर से चार नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक चोरी कर ली थी। इसके अलावा एक घर का ताला तोड़ने की वारदात भी सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। #लाखेरी #देवनगर #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews #Alert #PublicAlert #ChoriKiKoshish #LocalNews #PoliceAction #StayAlert #TrendingNow #NewsUpdate #BundiNews #BreakingNews #RajasthanNews #Kapren #Bundi #LocalNews #ViralNews #NitinBabar #JournalistLife #IndiaNews #TrendingReels
    1
    🚨 लाखेरी के देवनगर में फिर संदिग्धों की दस्तक!
कम्बल बेचने के बहाने घर में घुसने की कोशिश, लोगों ने पकड़ा; महिलाओं ने लगाई फटकार
लाखेरी के देवनगर क्षेत्र में कम्बल बेचने के बहाने आए कुछ संदिग्ध लोगों ने एक घर में घुसने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक इलाके में कम्बल बेचते हुए घूम रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने एक मकान में प्रवेश करने की कोशिश की।
घर के सदस्यों को शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। इस दौरान महिलाओं ने भी उन्हें फटकार लगाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले भी देवनगर क्षेत्र में एक वर्कशॉप के बाहर से चार नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक चोरी कर ली थी। इसके अलावा एक घर का ताला तोड़ने की वारदात भी सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
#लाखेरी
#देवनगर
#RajasthanNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#ViralNews
#Alert
#PublicAlert
#ChoriKiKoshish
#LocalNews
#PoliceAction
#StayAlert
#TrendingNow
#NewsUpdate
#BundiNews
#BreakingNews #RajasthanNews #Kapren
#Bundi #LocalNews #ViralNews
#NitinBabar #JournalistLife
#IndiaNews #TrendingReels
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Television journlist केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Night jagran at chhipabarod. Sundarkand near Jagdish Prasad ji kushwaha home chhipabarod
    1
    Night jagran at chhipabarod.
Sundarkand near Jagdish Prasad ji kushwaha home chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 24 फरवरी 2026: 1971 के 8 शहीद जेके मजदूरों को श्रद्धांजलि देने जयपुर से कोटा आए सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड भंवरसिंह शेखावत से जेके फैक्ट्री के मजदूरों के बकाया भुगतान और आंदोलन को लेकर बातचीत...
    1
    24 फरवरी 2026: 1971 के 8 शहीद जेके मजदूरों को श्रद्धांजलि देने जयपुर से कोटा आए सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड भंवरसिंह शेखावत से जेके फैक्ट्री के मजदूरों के बकाया भुगतान और आंदोलन को लेकर बातचीत...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kalim khan
    1
    Post by Kalim khan
    user_Kalim khan
    Kalim khan
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भाजपा की पंचायत वार बैठक सम्पन्न छीपाबड़ौद - भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद द्वारा आगामी पंचायत राज चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पंचायत वार बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दीगोद खालसा, पीथपुर एवं गगचाना की संयुक्त बैठक ग्राम उतावली में तथा ग्राम पंचायत राई, ढोलम एवं अजनावर की संयुक्त बैठक ग्राम ढोलम में सम्पन्न हुई। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी महावीर सिंह हाड़ा, विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी तथा मंडल प्रभारी रामसागर मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेश कुमार वैष्णव द्वारा की गई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाता संपर्क अभियान तथा पंचायत राज चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महावीर सिंह हाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसकी जमीनी संरचना और समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प ले, तो पार्टी की विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। मंडल प्रभारी ने पंचायत राज चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु संगठित और योजनाबद्ध प्रयास की आवश्यकता को बताया। मंडल अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इस अवसर पर st मोर्चा अध्यक्ष गिर्राज मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी इन्द्रनारायण नागर, अशोक नागर गगचाना, प्रशासक कौशलकिशोर भील, बद्री सिंह गुर्जर, रामनिवास नागर, धर्मराज गुर्जर बरावदा, रसद विभाग डायरेक्टर इंद्रनारायण घाटीवाल, ओमप्रकाश नागर, नरेश मालव, राकेश कुशवाह, मांगीलाल कुमावत, गोविंद नागर, बुद्धिप्रकाश कुमावत, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, नरेंद्र गुर्जर, ओम प्रकाश कुशवाह, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    5
    भाजपा की पंचायत वार बैठक सम्पन्न
छीपाबड़ौद - 
भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद द्वारा आगामी पंचायत राज चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पंचायत वार बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दीगोद खालसा, पीथपुर एवं गगचाना की संयुक्त बैठक ग्राम उतावली में तथा ग्राम पंचायत राई, ढोलम एवं अजनावर की संयुक्त बैठक ग्राम ढोलम में सम्पन्न हुई। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी महावीर सिंह हाड़ा, विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी तथा मंडल प्रभारी रामसागर मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेश कुमार वैष्णव द्वारा की गई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाता संपर्क अभियान तथा पंचायत राज चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महावीर सिंह हाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसकी जमीनी संरचना और समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प ले, तो पार्टी की विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक अनुज भूपत सिंह सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। मंडल प्रभारी ने पंचायत राज चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु संगठित और योजनाबद्ध प्रयास की आवश्यकता को बताया।
मंडल अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।
इस अवसर पर st मोर्चा अध्यक्ष गिर्राज मीणा, शक्ति केंद्र प्रभारी इन्द्रनारायण नागर, अशोक नागर गगचाना, प्रशासक कौशलकिशोर भील, बद्री सिंह गुर्जर, रामनिवास नागर, धर्मराज गुर्जर बरावदा, रसद विभाग डायरेक्टर इंद्रनारायण घाटीवाल, ओमप्रकाश नागर, नरेश मालव, राकेश कुशवाह, मांगीलाल कुमावत, गोविंद नागर, बुद्धिप्रकाश कुमावत, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, नरेंद्र गुर्जर, ओम प्रकाश कुशवाह, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जमीन विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, हंसराज गंभीर हालत में कोटा रेफर स्क्रिप्ट: बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय हंसराज, निवासी केशोरायपाटन, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल केशोरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
    1
    जमीन विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, हंसराज गंभीर हालत में कोटा रेफर
स्क्रिप्ट:
बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर दिया। घटना में 30 वर्षीय हंसराज, निवासी केशोरायपाटन, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए कोटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल केशोरायपाटन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.