Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के आमझर खुर्द में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मियाबाकी ब्लॉक प्लांटेशन के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत जामुन, शीशम, पीपल, बरगद, करंज, आंवला, कनेर, बेलपत्र, जंगल जलेबी, इमली, अमरूद, आम और गुलाब जैसी छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे रोपे गए हैं। पौधों के बेहतर विकास के लिए मिट्टी की गहरी खुदाई कर उसे भुरभुरी बनाया गया और गोबर की खाद का उपयोग करते हुए इन्हें 2-2 फीट की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लगाया गया है। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से चेन लिंक तार फेंसिंग कराई गई है। इसके साथ ही, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।
Giriraj regar reporter
झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के आमझर खुर्द में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मियाबाकी ब्लॉक प्लांटेशन के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत जामुन, शीशम, पीपल, बरगद, करंज, आंवला, कनेर, बेलपत्र, जंगल जलेबी, इमली, अमरूद, आम और गुलाब जैसी छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे रोपे गए हैं। पौधों के बेहतर विकास के लिए मिट्टी की गहरी खुदाई कर उसे भुरभुरी बनाया गया और गोबर की खाद का उपयोग करते हुए इन्हें 2-2 फीट की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लगाया गया है। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से चेन लिंक तार फेंसिंग कराई गई है। इसके साथ ही, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के आमझर खुर्द में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मियाबाकी ब्लॉक प्लांटेशन के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत जामुन, शीशम, पीपल, बरगद, करंज, आंवला, कनेर, बेलपत्र, जंगल जलेबी, इमली, अमरूद, आम और गुलाब जैसी छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के लगभग 2000 पौधे रोपे गए हैं। पौधों के बेहतर विकास के लिए मिट्टी की गहरी खुदाई कर उसे भुरभुरी बनाया गया और गोबर की खाद का उपयोग करते हुए इन्हें 2-2 फीट की दूरी पर गड्ढे तैयार कर लगाया गया है। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से चेन लिंक तार फेंसिंग कराई गई है। इसके साथ ही, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है।1
- झालावाड़ शहर के द्वारकाधीश मंदिर के समीप चौपाटी पर गुरुवार को ‘राज सखी मार्ट एंड कैफे’ का शानदार शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इस विशेष केंद्र का उद्घाटन किया। राजीविका के तत्वावधान में संचालित होने वाले इस केंद्र पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसमें हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, घरेलू उपयोग के उत्पाद और खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देगी। मार्ट के साथ संचालित होने वाले कैफे में गोमती सागर के मनोहारी दृश्य के बीच लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इस कैफे में आने वाले लोगों को पूड़ी-सब्जी, दाल-बाटी-चूरमा और चाय-कॉफी सहित कई स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।1
- झालावाड़ के झालरापाटन में सुबह प्रथम गणिनी आर्यिका यशस्विमती माता के संघ का मंगल प्रवेश हुआ। वे दिगंबर जैन वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर मुनि महाराज और मर्यादा शिष्योतम आचार्य भरत सागर महाराज की शिष्या हैं। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आज सुबह लंका दरवाजा पर आर्यिका संघ की अगवानी की गई। यहां से बैंड-बाजों के साथ जुलूस के रूप में संघ को नगर में प्रवेश करवाया गया। जुलूस में समाज के पुरुष, महिलाएं, युवक और युवतियां 'अहिंसा धर्म', 'जियो और जीने दो' तथा 'आर्यिका संघ का जयकारा' लगाते हुए चल रहे थे। यह जुलूस लंका दरवाजा से सूर्य मंदिर, चौपड़िया बाजार, पीपली बाजार और नगर पालिका तिराहा होते हुए शांतिनाथ मंदिर पहुंचा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान कई श्रावकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर माता जी का पाद प्रक्षालन कर आरती भी की। सरावगी जैन समाज अध्यक्ष कमल अजमेरा ने बताया कि आर्यिका संघ का चातुर्मास झालरापाटन में ही होगा।2
- मध्यप्रदेश के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के नलखेड़ा में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार 'बापू' को आमंत्रित नहीं किया गया। इससे नाराज होकर विधायक अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे कार्यक्रम में पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम के मंच से ही अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की और कार्यकर्ताओं की सहमति से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की बात कह दी। शुक्रवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व नेता अजय सिंह 'राहुल भैया' समेत जिले से लेकर तमाम छोटे-बड़े कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक बापू ने पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को उजागर करते हुए सरेआम मंच से पार्टी का साथ छोड़ने का बड़ा बयान दिया है।1
- मध्य प्रदेश के आगर मालवा में कांग्रेस के भीतर खुली गुटबाजी सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार ने मंच से अपनी भारी नाराजगी व्यक्त की है। विधायक ने बगावती रुख अपनाते हुए खुले मंच से चेतावनी दी है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्टी छोड़ देंगे। विधायक भेरूसिंह परिहार 'राहुल भैया' के कार्यक्रम से दूरी बनाए जाने को लेकर बेहद भड़के हुए हैं। इसी आक्रोश में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- आगर मालवा के सुसनेर में इंसानियत को झकझोरने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग मां को कैद से आखिरकार आजादी मिल गई है। यह बुजुर्ग महिला मोहल्लेवासियों की शिकायत के बाद कैद से बाहर आ सकी हैं।1
- कोटा जिले के सुकेत में सलावद के पास आहू नदी के गोगड़ पिकनिक स्पॉट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 16 वर्षीय किशोर अमीश की नदी में डूबने से मौत हो गई। सुकेत के नयापुरा निवासी अमीश पुत्र इशरद बुधवार को अपने साथियों के साथ इस पिकनिक स्पॉट पर घूमने गया था। नदी में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुकेत थानाधिकारी महावीर भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व बाद में आई रेस्क्यू टीम की मदद से अभियान शुरू कराया। नदी में अत्यधिक गहराई, बड़ी चट्टानों और फिर रात में अंधेरा होने के कारण अभियान में काफी मुश्किलें आईं। आखिरकार, देर रात करीब 3 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की लिखित सहमति दिए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया है। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है।2