लखनऊ में 5 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका गया लिव-इन की पृष्ठभूमि: ठाकुरगंज (कैम्पवेल) की रहने वाली परवीन 5 साल पहले धीरज के साथ चली गई थी। वह मानकनगर रेलवे कॉलोनी में रह रही थी और उसने अपनी मां को बताया था कि उसने धीरज से निकाह कर लिया है।पारिवारिक विवाद: परिजनों के मुताबिक, परवीन को बाद में पता चला कि धीरज पहले से शादीशुदा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है।शव की बरामदगी: 1 सितंबर 2026 को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की।आरोपी फरार: घटना के बाद से आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ फरार बताया जा रहा है।पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। लखनऊ के मानकनगर में रेलवे कॉलोनी के पास नहर किनारे जिस 28 वर्षीय महिला का शव मिला, उसकी पहचान परवीन के रूप में हुई है, जो पिछले 5 साल से अपने प्रेमी धीरज कुमार के साथ रह रही थी। परवीन के परिजनों (भाई आमिर) ने आरोप लगाया है कि धीरज ने उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
लखनऊ में 5 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका गया लिव-इन की पृष्ठभूमि: ठाकुरगंज (कैम्पवेल) की रहने वाली परवीन 5 साल पहले धीरज के साथ चली गई थी। वह मानकनगर रेलवे कॉलोनी में रह रही थी और उसने अपनी मां को बताया था कि उसने धीरज से निकाह कर लिया है।पारिवारिक विवाद: परिजनों के मुताबिक, परवीन को बाद में पता चला कि धीरज पहले से शादीशुदा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है।शव की बरामदगी: 1 सितंबर 2026 को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की।आरोपी फरार: घटना के बाद से आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ फरार बताया जा रहा है।पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। लखनऊ के मानकनगर में रेलवे कॉलोनी के पास नहर किनारे जिस 28 वर्षीय महिला का शव मिला, उसकी पहचान परवीन के रूप में हुई है, जो पिछले 5 साल से अपने प्रेमी धीरज कुमार के साथ रह रही थी। परवीन के परिजनों (भाई आमिर) ने आरोप लगाया है कि धीरज ने उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
- गुजरात सूरत, 3 महीने पहले हुई जय दलाल हत्या का तीसरा एवं मुख्य आरोपी मनिया डुक्कर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार1
- कृष्ण जन्माष्टमी पर पटेल नगर में भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने जीता दिल *दिल्ली से महेश शर्मा की रिपोर्ट* कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पटेल नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म सभा लाल मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा पटेल नगर और बलजीत नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस लाल मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, श्री हरि विष्णु और भगवान शंकर समेत कई देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पटेल नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। सनातन धर्म सभा लाल मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और विभिन्न देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा पटेल नगर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए बलजीत नगर पहुंची और इसके बाद वापस लाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय विधायक, निगम पार्षद और मंदिर के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली इस भव्य शोभायात्रा ने पटेल नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।1
- नेताओं की लापरवाही से जनता परेशान! गुरुद्वारा रोड भलस्वा की खस्ता हाल सड़क नेताओं की लापरवाही से जनता परेशान! गुरुद्वारा रोड भलस्वा की खस्ता हाल सड़क1
- आओ बदलाव का हिस्सा बनें संपूर्ण भारत 🙏 BJKS Join likhe WhatsApp Kare Jude देश और समाज को बचाएं अभियान संपूर्ण भारत का हिस्सा बनिए BJKS जयहिन्द1
- बिहार में नल-जल अनुरक्षकों का बड़ा आंदोलन! 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन | गर्दनीबाग, पटना बिहार में नल-जल अनुरक्षकों का बड़ा आंदोलन! 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन | गर्दनीबाग, पटना पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार प्रदेश नल-जल अनुरक्षक संघ द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल/आमरण अनशन किया जा रहा है। नल-जल अनुरक्षक संघ की प्रमुख मांगों में नई नियमावली लागू करना, PHED ठेकेदार एवं PRD वार्ड सदस्य के नियंत्रण से अनुरक्षकों को मुक्त करना, भूमिदाता को अनुरक्षक बनाने, ₹18,000 मासिक वेतन, मरम्मत कार्य की राशि सीधे अनुरक्षकों को देने, ₹50 लाख दुर्घटना बीमा एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने तथा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगें शामिल हैं। इस आंदोलन को लेकर अनुरक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 📍 स्थान: गर्दनीबाग धरना स्थल, पटना, बिहार 📅 आंदोलन: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल / आमरण अनशन 📢 मुद्दा: नल-जल अनुरक्षकों की 6 सूत्रीय मांगें देखिए VS NEWS 48 DELHI की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए आखिर नल-जल अनुरक्षकों की सरकार से क्या मांगें हैं। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔄 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- लखनऊ में 5 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी, परिजन बोले- हत्या कर फेंका गया लिव-इन की पृष्ठभूमि: ठाकुरगंज (कैम्पवेल) की रहने वाली परवीन 5 साल पहले धीरज के साथ चली गई थी। वह मानकनगर रेलवे कॉलोनी में रह रही थी और उसने अपनी मां को बताया था कि उसने धीरज से निकाह कर लिया है।पारिवारिक विवाद: परिजनों के मुताबिक, परवीन को बाद में पता चला कि धीरज पहले से शादीशुदा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है।शव की बरामदगी: 1 सितंबर 2026 को पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की।आरोपी फरार: घटना के बाद से आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ फरार बताया जा रहा है।पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। लखनऊ के मानकनगर में रेलवे कॉलोनी के पास नहर किनारे जिस 28 वर्षीय महिला का शव मिला, उसकी पहचान परवीन के रूप में हुई है, जो पिछले 5 साल से अपने प्रेमी धीरज कुमार के साथ रह रही थी। परवीन के परिजनों (भाई आमिर) ने आरोप लगाया है कि धीरज ने उसकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- अल्फा गार्डन पर DDA का बड़ा एक्शन 35 साल पुराने मामले में बड़ा एक्शन *दिल्ली से महेश शर्मा की रिपोर्ट* सेंट्रल दिल्ली में DDA का बड़ा एक्शन, अल्फा गार्डन पर चला पीला पंजा | भारी पुलिस बल तैनात एंकर...सेंट्रल दिल्ली के प्रसाद नगर थाना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अल्फा गार्डन पर DDA की कार्रवाई लगातार जारी है। सुबह से ही यहां पीला पंजा चल रहा है और कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच DDA की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि अल्फा गार्डन से जुड़ा यह मामला कई दशकों पुराना है। मिली जानकारी के मुताबिक, साल 1947 में वसीम नाम के व्यक्ति ने अल्फा गार्डन को करीब 20 वर्षों के लिए लीज पर लिया था। इसके बाद जब जगह को खाली करने के लिए कहा गया तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि साल 1991 में इस मामले को लेकर कोर्ट का रुख किया गया था और जगह खाली करने से संबंधित नोटिस भी दिया गया। लेकिन इसके बाद यह मामला कानूनी प्रक्रिया में उलझता चला गया और करीब 1991 से लेकर 2026 तक यानी लगभग 35 वर्षों तक मामला चलता रहा। अब करीब साढ़े तीन दशक बाद 2 सितंबर 2026 को DDA की टीम ने अल्फा गार्डन में कार्रवाई शुरू की है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई लगातार जारी है। हमने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है और पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच अल्फा गार्डन पर DDA का पीला पंजा लगातार चल रहा है।1
- चिता के पास कथित मानव अवशेष खाने का वीडियो वायरल, उज्जैन में मचा हड़कंप! FIR के बाद गिरफ्तारी, फिर पुलिस को चुनौती देने वाला नया वीडियो आने का दावा—जांच के घेरे में पूरा मामला उज्जैन। मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किन्नर अखाड़े से जुड़ी अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो में अघोरी काली उर्फ नंद गिरी चिता के पास दिखाई दे रही हैं और कथित तौर पर मानव अवशेष खाने का दावा करती नजर आती हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों ने मामले की जांच तथा कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में FIR दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी किए जाने की बात सामने आई है। इसी बीच FIR और पुलिस कार्रवाई के बाद एक और वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में अघोरी द्वारा पुलिस कार्रवाई को लेकर चुनौतीपूर्ण बातें कही गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि तथा घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य कब और कहां का है, क्या वास्तव में मानव अवशेषों का सेवन किया गया, और दूसरा वायरल वीडियो असली है या नहीं? इन सभी सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। कानून और व्यवस्था के दायरे में किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता। इसलिए वायरल वीडियो, लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाना जरूरी है।2