मजदूर कार्ड से बच्चों को मिलने वाली राशि में कमीशन मांगने का आरोप, विरोध करने पर पंचायत समिति प्रतिनिधि को धमकी शेखपुरा। लहना पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय चौधरी ने कुछ बिचौलियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मजदूर कार्डधारियों के बच्चों को पढ़ाई पूरी करने के बाद निर्धारित योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। आरोप है कि इस राशि का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ बिचौलियों द्वारा लाभुकों से आधी रकम की मांग की जा रही है। संजय चौधरी के अनुसार, उनके पास एक विद्यार्थी संबंधित फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी को बताया कि सरकारी योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए किसी प्रकार का पैसा देने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि इसी बात के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। पंचायत समिति प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि धमकी और पूरे मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। संजय चौधरी ने बताया कि उनके पास कथित बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड भी है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सरकारी योजनाओं की राशि लाभुकों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से मिलकर लिखित रूप से शिकायत भी की जाएगी।

- चेवाड़ा थाना के समीप आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। चेवाड़ा थाना के समीप आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं अन्य वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में वाहन के आवश्यक कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात नियमों के पालन को लेकर भी विशेष निगरानी की जा रही है। वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने चालकों से वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। कागजात नहीं मिलने पर संबंधित वाहनों के चालकों से जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बिना आवश्यक कागजात के पाए गए वाहनों से कुल 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सभी जरूरी कागजात साथ रखने की सलाह दी। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन जांच अभियान शनिवार की सुबह 11 बजे समाप्त हुआ।1
- मजदूर कार्ड से बच्चों को मिलने वाली राशि में कमीशन मांगने का आरोप, विरोध करने पर पंचायत समिति प्रतिनिधि को धमकी शेखपुरा। लहना पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि संजय चौधरी ने कुछ बिचौलियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मजदूर कार्डधारियों के बच्चों को पढ़ाई पूरी करने के बाद निर्धारित योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। आरोप है कि इस राशि का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ बिचौलियों द्वारा लाभुकों से आधी रकम की मांग की जा रही है। संजय चौधरी के अनुसार, उनके पास एक विद्यार्थी संबंधित फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी को बताया कि सरकारी योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए किसी प्रकार का पैसा देने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि इसी बात के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। पंचायत समिति प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि धमकी और पूरे मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। संजय चौधरी ने बताया कि उनके पास कथित बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड भी है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सरकारी योजनाओं की राशि लाभुकों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से मिलकर लिखित रूप से शिकायत भी की जाएगी।1
- गंगा का जलस्तर स्थिर, मामूली बढ़त से हाथीदह में राहत की उम्मीद गंगा का जलस्तर स्थिर, मामूली बढ़त से हाथीदह में राहत की उम्मीद #हाथीदह #गंगा #बाढ़1
- हलसी के सेठना गांव पहुंचे सांसद ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत1
- लखीसराय। तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस गस्ती वाहन में मारी टक्कर एस आई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में देर रात रेड करने जा रही पुलिस टीम की गश्ती वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। तथा हादसे में एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस गश्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जाता है कि बड़हिया थाना की पुलिस टीम एक मामले में छापेमारी के लिए जा रही थी। इसी दौरान बड़हिया-लखीसराय सीमांत के समीप लखीसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गश्ती वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक ललन कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल चालक ललन कुमार को तत्काल सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। वहीं, अन्य घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनिल ठाकुर ने प्राथमिक उपचार किया। सभी घायलों को सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।घायलों में एसआई ए.के.एस. श्रीवास्तव, हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी और सिपाही एकता कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- सारण के प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राहत सामग्री, सामने आया वीडियो सारण के प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राहत सामग्री, सामने आया वीडियो1
- एक आंगन, जहां बचपन निखरता है, पोषण के साथ संस्कार मिलता है, जहां सपने संवरते हैं, नन्हे कदम आगे बढ़ते हैं… *ऐसा है आंगनवाड़ी का संसार… जहां बचपन को मिलता है प्यार, पोषण और संस्कार।* #AnganMilanSeva #SevaSankalpAbhiyan1
- जितिया पर्व को लेकर शनिवार को चेवाड़ा सदर बाजार में शनिवार किसुबह 10 से ही रौनक बढ़ गई जितिया पर्व को लेकर शनिवार को चेवाड़ा सदर बाजार में शनिवार किसुबह 10 से ही रौनक बढ़ गई। व्रत के बाद रविवार की सुबह होने वाले पारण को लेकर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं बाजार पहुंचीं। महिलाओं ने हरी सब्जियों के साथ-साथ फल और अन्य जरूरी सामग्री की जमकर खरीदारी की। इससे बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। जितिया पर्व को लेकर सबसे अधिक भीड़ हरी सब्जियों की दुकानों पर देखने को मिली। व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। सब्जी दुकानदारों ने बताया कि पर्व के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को हरी सब्जियों की मांग अधिक रही। सुबह के समय बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही लगातार बनी रही। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां पूरी करने में महिलाएं जुटी रहीं। रविवार की सुबह पारण किए जाने को लेकर शनिवार को ही आवश्यक सामान की खरीदारी कर ली गई। बाजार में सब्जियों के अलावा फल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदार नजर आए। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि जितिया पर्व संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण व्रत है। इसी कारण व्रती महिलाएं पर्व की तैयारियों को लेकर विशेष सावधानी बरतती हैं। शनिवार को चेवाड़ा बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची महिलाओं की भीड़ से पूरे बाजार में पर्व का उत्सवी माहौल देखने को मिला।1