Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतरंगी जहानाबादी (public news)
More news from बिहार and nearby areas
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- Post by Bharat News7881
- जहानाबाद : जिले में दो बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले कुछ शिक्षकों को लेकर उठे सवालों पर शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी शिक्षक द्वारा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों में गड़बड़ी या दोहरी परीक्षा देने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीईओ सरस्वती कुमारी ने कहा कि विभाग को अब तक कुछ मौखिक शिकायतें मिली हैं। यदि लिखित शिकायत या ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जाते हैं, तो मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई, निलंबन या सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई संभव है। बताया जा रहा है कि जिले के कुछ प्रखंडों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो-दो बार देने की चर्चा है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीईओ ने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके पास इस संबंध में कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज हों तो विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।1
- पटना जिला के पालीगंज में होली एवं रमजान पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकला गया रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़ पालीगंज1
- Post by Sudama Yadav sampadak1
- मेंहदीगंज थाना ने एक महिला को बड़ी मात्रा में अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार1
- पटना। मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम सह कबीर साईं मंदिर में कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सतगुरु कबीर सत्संग समारोह भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का संचालन महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्वामी जितवानंद साहेब एवं स्वामी प्रकाशानंद जी साहेब का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी जितवानंद साहेब ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे सेवा, सत्संग तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मार्ग मनुष्य को बाधाओं से मुक्त कर परमात्मा के समीप ले जाता है तथा उसे महामानव बनने की दिशा में अग्रसर करता है। स्वामी प्रकाशानंद जी साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि सदगुरु कबीर ने ढोंग और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाई और सच्ची भक्ति को जीवन-मोक्ष का लक्ष्य बताया। उन्होंने समाज से पाखंड, छल-कपट और प्रपंच से ऊपर उठकर सत्य एवं प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। “करिए नित सत्संग को, बाधा सकल मिटाए विकार” का संदेश देते हुए उन्होंने सत्संग को जीवन की शुद्धि का माध्यम बताया। इस अवसर पर महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य मानव मात्र से प्रेम करना और समाज को भय एवं वैमनस्य से मुक्त करना है। श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल द्वारा कबीर साईं की दिव्य आरती और पूजा-अर्चना की गई, वहीं भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, प्रो. सज्जन कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, संत करसन मुनि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by Bharat News7881