इंदरगढ़ में 3 अगस्त को निकलेगी मां शीतला की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां जोरों पर नगर *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई आयोजन समीक्षा बैठक।* इंदरगढ़। नगर में आगामी 3 अगस्त को मां शीतला की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा को लेकर रथयात्रा आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर को आकर्षक ढंग से सजाने, रथ को भव्य स्वरूप देने तथा यात्रा मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथ यात्रा में मां शीतला की मनोहारी झांकी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक भजनों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकलने वाली इस यात्रा को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस बिभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

- भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।" *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।"1
- दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- गौ माता हमारे लिए पशु नहीं मां है बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल गौ माता हमारे लिए पशु नहीं "मां" है - बजरंग दल गौ माता को आवारा पशु कहने वाले ऐसे अधिकारियों से बजरंग दल को निपटना आता है, नरेंद्र पटेल छिंदवाड़ा में जिला पशु चिकित्सा कार्यालय पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एचजीएस पक्षवार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी बजरंग दल की मांग है कि लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, लगातार छिंदवाड़ा जिले में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा आक्रोश, पुतला दहन कर की नारेबाजी,कलेक्ट्रेट पहुंच कर सोपा ज्ञापन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा प्रदर्शन,1
- भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला1
- सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल दतिया। बड़ौनकला के वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर पलिया ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की जान बचाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कमल किशोर पलिया गोराघाट से डबरा जा रहे थे। इसी दौरान सिंध नदी पुल के पहले उन्होंने एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। युवक की मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर गिरी हुई थी, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका एक पैर भी टूट गया है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद कमल किशोर पलिया ने प्रमोद नरवरिया (गोराघाट) के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घायल को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल की पहचान तेज सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो पुजारी पत्थर फैक्ट्री के सामने का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।3