logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन : 40 रक्त वीरों ने किया रक्तदान संकल्प सेवा संस्था, दुर्गा पूजा समिति और व्यावसायिक कल्याण समिति संघ के तत्वाधान में मंगलवार को थाना मोड़ स्थित मंदार इन राजवीर होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान कार्यक्रम का शुभारंभ कटोरिया क्षेत्र के विधायक पूरनलाल टुडू, संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव शाहिद इकबाल, रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार, अद्वैत मिशन के चेयरमैन अरविंद मांड्वत, भाजपा कार्यकर्ता नवनीत आनंद एवं सुमन सौरभ, निप्पु पाण्डे डॉक्टर लव बघेल, डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन संकल्प सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता पहुंचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई। आयोजित शिविर में जहां संकल्प सेवा संस्था, व्यावसायिक कल्याण समिति और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में जहां पुरुषों वर्ग के करीब तीन दर्ज से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, वहीं अभी की महिलाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं अद्वैत मिशन में बीएड में पढ़ाई करने वाली छात्राओं एवं स्थानीय महिला ने भी रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान किया और अपनी भागीदारी निभाई। अद्वैत मिशन संस्था के द्वारा क्षेत्र में लगातार किये गये कार्य सराहनीय रहता है। इसके अलावा खबरों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न अखबार के संवाददाताओं ने भी शिविर में आकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को संस्था की ओर से ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट, वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह सहित अन्य आकर्षक उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मालूम हो कि मानव सेवा के उद्देश्य से संकल्प सेवा संस्था, व्यावसायिक कल्याण समिति और दुर्गा पूजा समिति के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाता है।इस कार्यक्रम के सहयोगी शाहिद इकबाल, शिव कुमार रोनु सिंह ब्रजकिशोर सिंह डा ऋषिकेश सिन्हा ब्रजेश पाण्डेय बिक्रम कुमार रहें।

9 hrs ago
user_Bikash Kumar
Bikash Kumar
News Anchor बांका, बांका, बिहार•
9 hrs ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन : 40 रक्त वीरों ने किया रक्तदान संकल्प सेवा संस्था, दुर्गा पूजा समिति और व्यावसायिक कल्याण समिति संघ के तत्वाधान में मंगलवार को थाना मोड़ स्थित मंदार इन राजवीर होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान कार्यक्रम का शुभारंभ कटोरिया क्षेत्र के विधायक पूरनलाल टुडू, संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव शाहिद इकबाल, रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार, अद्वैत मिशन के चेयरमैन अरविंद मांड्वत, भाजपा कार्यकर्ता नवनीत आनंद एवं सुमन सौरभ, निप्पु पाण्डे डॉक्टर लव बघेल, डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन संकल्प सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता पहुंचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई। आयोजित शिविर में जहां संकल्प सेवा संस्था, व्यावसायिक कल्याण समिति और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में जहां पुरुषों वर्ग के करीब तीन दर्ज से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, वहीं अभी की महिलाएं भी इस कार्य में पीछे नहीं अद्वैत मिशन में बीएड में पढ़ाई करने वाली छात्राओं एवं स्थानीय महिला ने भी रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान किया और अपनी भागीदारी निभाई। अद्वैत मिशन संस्था के द्वारा क्षेत्र में लगातार किये गये कार्य सराहनीय रहता है। इसके अलावा खबरों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न अखबार के संवाददाताओं ने भी शिविर में आकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को संस्था की ओर से ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट, वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह सहित अन्य आकर्षक उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मालूम हो कि मानव सेवा के उद्देश्य से संकल्प सेवा संस्था, व्यावसायिक कल्याण समिति और दुर्गा पूजा समिति के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाता है।इस कार्यक्रम के सहयोगी शाहिद इकबाल, शिव कुमार रोनु सिंह ब्रजकिशोर सिंह डा ऋषिकेश सिन्हा ब्रजेश पाण्डेय बिक्रम कुमार रहें।

More news from बिहार and nearby areas
  • चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय में पंचायतीराज, विकास एवं समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ अजयेश कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान “गांव चले योजना” की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।इसके अलावा चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े जलमीनार (वाटर टावर) का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इसे शीघ्र चालू कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में सोलर लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा इसके विस्तार एवं रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनिश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंधीर कुमार, कल्याण नीरज सहित सभी पंचायत व पंचायत कर्मी मौजूद थे।अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    2
    चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय में पंचायतीराज, विकास एवं समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीओ अजयेश कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायत सेवक एवं कर्मी मौजूद रहे।बैठक के दौरान “गांव चले योजना” की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिल सके।इसके अलावा चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में पिछले एक वर्ष से बंद पड़े जलमीनार (वाटर टावर) का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इसे शीघ्र चालू कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में सोलर लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई तथा इसके विस्तार एवं रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अनिश कुमार, लेखापाल सुरज कुमार, हरिवर्धन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार, पंचायत सेवक चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंधीर कुमार, कल्याण नीरज सहित सभी पंचायत व पंचायत कर्मी मौजूद थे।अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • एम.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न खेलों की शुरुआत की गई। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर या प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में खेल के माध्यम से विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है और हर प्रकार से विकास और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। बताया गया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवाओं को खेल के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से स्वस्थ जीवन शैली और टीम वर्क के अलावा युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शांति को बढ़ावा मिलता है। खासकर आज के दिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होती है, जिसमें योग, व्यायाम, मैराथन और फिटनेस वर्क कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। खेल के कई अन्य फायदे भी है शरीर स्वस्थ रखना, मानसिक तनाव कम करना,आत्म विश्वास में बढ़ावा, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।हमारे जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है, खेल के माध्यम से बच्चे और युवा अपनी अपने जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं।
    1
    एम.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न खेलों की शुरुआत की गई। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर या प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि विश्व भर में खेल के माध्यम से विश्व भर में शांति का संदेश दिया जाता है और हर प्रकार से विकास और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। बताया गया कि आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवाओं को खेल के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से स्वस्थ जीवन शैली और टीम वर्क के अलावा युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और शांति को बढ़ावा मिलता है। खासकर आज के दिन स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं होती है, जिसमें योग, व्यायाम, मैराथन और फिटनेस वर्क कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। खेल के कई अन्य फायदे भी है शरीर स्वस्थ रखना, मानसिक तनाव कम करना,आत्म विश्वास में बढ़ावा, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।हमारे जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है, खेल के माध्यम से बच्चे और युवा अपनी अपने जीवन शैली में भी सुधार ला सकते हैं।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार सरकार की भूमि सर्वे योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे कार्य में लगे अमीन द्वारा प्रत्येक जमीन के सर्वे के लिए ₹500 लिए जा रहे हैं। मंगलवार को गांव के दर्जनों किसान एकजुट होकर विरोध में सामने आए। मोहम्मद अमरुद्दीन, मोहम्मद सिकंदर, बीवी सजदा, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद गौस, मोहम्मद समीर और बीबी लाडली सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से यह वसूली जारी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, सर्वे शिविर प्रभारी रोहन राज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बांका बिहार -अमरपुर प्रखंड के डटबाटी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार सरकार की भूमि सर्वे योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे कार्य में लगे अमीन द्वारा प्रत्येक जमीन के सर्वे के लिए ₹500 लिए जा रहे हैं।
मंगलवार को गांव के दर्जनों किसान एकजुट होकर विरोध में सामने आए। मोहम्मद अमरुद्दीन, मोहम्मद सिकंदर, बीवी सजदा, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद गौस, मोहम्मद समीर और बीबी लाडली सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से यह वसूली जारी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
वहीं, सर्वे शिविर प्रभारी रोहन राज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार के बांका जिला के बौंसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… बौंसी–हंसडीहा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला… जहाँ स्कूल जा रहे एक युवा शिक्षक को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भयानक थी कि शिक्षक की बाइक पिकअप में फंस गई… और वाहन उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया… मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा इतना खतरनाक था कि देखकर हर कोई सहम गया… घायल शिक्षक की पहचान आलोक राज के रूप में हुई है… जो अपने स्कूल जा रहे थे… घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी… पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया…
    1
    बिहार के बांका जिला के बौंसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…
बौंसी–हंसडीहा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला…
जहाँ स्कूल जा रहे एक युवा शिक्षक को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी…
टक्कर इतनी भयानक थी कि शिक्षक की बाइक पिकअप में फंस गई…
और वाहन उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया…
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा इतना खतरनाक था कि देखकर हर कोई सहम गया…
घायल शिक्षक की पहचान आलोक राज के रूप में हुई है…
जो अपने स्कूल जा रहे थे…
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी…
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया…
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • अमरपुर में चना उखाड़ने को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल: फर्जी केवाला और जमाबंदी ओवरराइटिंग का आरोप, जांच की मांग तेज बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरिहारी गांव में चना उखाड़ने को लेकर हुवे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित सुनील कुमार यादव ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।
    1
    अमरपुर में चना उखाड़ने को लेकर विवाद ने पकड़ा तूल: फर्जी केवाला और जमाबंदी ओवरराइटिंग का आरोप, जांच की मांग तेज
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरिहारी गांव में चना उखाड़ने को लेकर हुवे विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित सुनील कुमार यादव ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by User7197 मेराज सिलवर
    1
    Post by User7197 मेराज सिलवर
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    17 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • “बाँका पुलिस की एक बड़ी कामयाबी सामने आई है… ऑपरेशन मुस्कान के तहत… खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने की दिशा में बाँका पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं… इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। सबसे खास बात ये रही कि… इन सभी मोबाइल को उनके असली मालिकों को विधिवत वापस सौंप दिया गया… जिससे लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान… और पुलिस के प्रति विश्वास हुआ और भी मजबूत। इस सफल अभियान में तकनीकी शाखा और सोशल मीडिया सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई… बाँका पुलिस का संदेश साफ है— आपकी सुरक्षा और सेवा में हम हमेशा तत्पर हैं…”
    1
    “बाँका पुलिस की एक बड़ी कामयाबी सामने आई है…
ऑपरेशन मुस्कान के तहत…
खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने की दिशा में
बाँका पुलिस ने सराहनीय पहल की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने
आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से
कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं…
इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब
11 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
सबसे खास बात ये रही कि…
इन सभी मोबाइल को उनके असली मालिकों को
विधिवत वापस सौंप दिया गया…
जिससे लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान…
और पुलिस के प्रति विश्वास हुआ और भी मजबूत।
इस सफल अभियान में तकनीकी शाखा और
सोशल मीडिया सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई…
बाँका पुलिस का संदेश साफ है—
आपकी सुरक्षा और सेवा में हम हमेशा तत्पर हैं…”
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • इंग्लिशमोड़–पुनसिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी का पुल अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे नीचे बहती नदी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का कंक्रीट टूट चुका है और सरिया बाहर निकल आई है, जिससे वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रात और बारिश में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
    1
    इंग्लिशमोड़–पुनसिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी का पुल अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे नीचे बहती नदी साफ दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल का कंक्रीट टूट चुका है और सरिया बाहर निकल आई है, जिससे वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रात और बारिश में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.