मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।
मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।
- मछली लाने जा रहे पिकअप वैन का पीछा कर लुट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार भेजा जेल। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के लहरजोरी मौड के पास रविवार की रात तकरीबन दस बजे मधुपुर से आसनसोल मछली लाने जा रहे एक पिकअप वैन को एक बाइक में सवार तीन अपराधियों ने मधुपुर से पीछा करते हुए पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हालांकि लुट की घटना को अंजाम देने में अपराधी विफल रहे।घटना की जानकारी मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मधुपुर के मछली व्यवसाय असलम अंसारी के पिकअप वैन ड्राईवर मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ दिवस को पिकअप वैन से मछली लाने आसनसोल जा रहे थे।इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोगों ने मधुपुर से ही उनका पीछा किया।और लहरजोरी मोड़ के पास वाहन रोककर पिस्टल दिखाकर रुपया, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया।पिकअप वैन के ड्राइवर द्वारा होहल्ला करने पर पास के घर वाले वसीम नाम के एक युवक बचाने पहुंचे तो अपराधी ने उसे ही मारपीट करने लगे उनके द्वारा हो हल्ला मचाने से अन्य ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीणों को आता देख दो अपराधी मौका देख फरार हो गए एक अपराधी को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जो सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव नाम बताया जयता है।मौके पर लोगों ने पिस्टल को देखा तो नकली था जो देखने में असली लग रहा था।तत्पश्चात् ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत मार्गोमुंडा पुलिस दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस दरम्यान पुलिस ने फौरी तौर पर काण्ड के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए बारह घंटे के अंदर अन्य फरार दो आरोपी डब्लु यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद किया गया है।1
- करमाटांड़ हटिया प्लॉट दुर्गा मंदिर में गूंजे माता के जयकारे कन्या पूजन एवं सम्मान समारोह के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ वस्त्र वितरण1
- गोबिंदपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में उल्लास के साथ सिंदूर खेला, मां को दी गई अश्रुपूर्ण विदाई विजयदशमी के पावन अवसर पर गोबिंदपुर के प्रसिद्ध विभिन्न दुर्गा मंदिर में आज बंगाली परंपरा के अनुसार भव्य सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। नवरात्रि के 9 दिनों की आराधना के बाद मां दुर्गा की विदाई का यह दृश्य भक्ति और भावुकता से भरा रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाल पाड़ साड़ी, शंखा-पोला और हाथों में पान-पत्ता, सिंदूर और मिठाई लिए महिलाएं मां की अंतिम आरती के लिए कतार में खड़ी दिखीं। पूजा कमेटी के अनुसार, सबसे पहले देवी बोरोन' की रस्म निभाई गई। इसमें महिलाओं ने पान के पत्ते से मां दुर्गा के चेहरे को स्पर्श कर उनके आंसू पोंछने की प्रतीकात्मक विदाई दी, मां के माथे और चरणों पर सिंदूर अर्पित कर पान और मिठाई का भोग लगाया और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।1
- *सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद* जामताड़ा शहर के बाजार रोड दुर्गा मंडप में बंगाली परंपरा के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। *ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, कंधों पर प्रतिमा उठाकर निकले श्रद्धालु* नारायणपुर गढ़ में मंगलवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लकड़ी के सहारे अपने कंधों पर प्रतिमा उठाकर नारायणपुर बाजार का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।4
- जामताड़ा के मेझिया दुर्गा मंदिर में गाजे-बाजे के साथ हुआ कलश और नवपत्रिका विसर्जन। रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और सिंदूर खेला के बीच भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ नवपत्रिका विसर्जन। अपने अंदर के रावण का वध करना ही विजयादशमी का संदेश : भागीरथ पंडित।1
- #माँ को दी गई अंतिम विदाई भक्तों की आँखे दिखी नम ढ़ोल नगड़े रहे गुंजमान लगातार नौ दिनों के पूजा के बाद दशहवे दिन माँ की प्रतिमा को दी गई विदाई, भक्तों ने कहाँ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की सबों को सुख समृद्धि की प्रार्थना की मुख्य रूप से कार्यकर्म में मुख्य सहयोग श्री सत्यवान् बरनवाल,राजेश मण्डल, गोपाल सिँह, सहित भारी संख्या में लोगों ने सहयोग किया 🙏1
- *सुल्तानगंज फोरलेन पर बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, दुर्गा मेला देखकर लौट रहे बांका के युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर* भागलपुर सूलतानगंज मिर्जाचौकी फोरलेन पर अपराधियों ने दो युवकों को घेरकर की लूटपाट, एक के कंधे में फंसी गोली, दूसरे के साथ मारपीट; मोबाइल और छह हजार रुपये लूटने का आरोप बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से लूटपाट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन पर दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे बांका जिले के दो युवकों को छह अपराधियों ने रास्ते में रोककर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना देर रात करीब ढाई बजे सुल्तानगंज फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार, पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की पहचान दीपक कुमार, पिता उदय नारायण सिंह के रूप में की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि दोनों युवक मुंगेर जिले के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद दोनों वापस अपने घर अमरपुर के कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जैसे ही दोनों युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, वहां मौजूद छह अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि अपराधियों ने दोनों युवकों को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो विमल कुमार के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी दीपक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट की। अचानक हुई इस वारदात से दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने युवकों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये नकद छीन लिए। घायल युवक के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या छह थी और सभी नशे की हालत में थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि अपराधियों ने पहले दोनों युवकों को रोककर लूटपाट की और इसी दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गोली लगने के बाद घायल विमल कुमार को उसके साथी दीपक कुमार ने इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज पहुंचाया बताया जा रहा है कि गोली विमल के कंधे में फंस गई थी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर क्षेत्र के समाजसेवी धर्मेंद्र शेखर भारती उर्फ भाई धीरू यादव परिजनों के साथ भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल विमल कुमार का हालचाल जाना तथा परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही घायल युवक के बेहतर इलाज को लेकर चिंता जताई इस घटना से घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है सुल्तानगंज फोरलेन पर देर रात हुई लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं विशेष रूप से दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान, जब बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मेला देखकर अपने घर लौटते हैं, ऐसे समय में अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने की घटना चिंताजनक है सवाल यह है कि आखिर सुल्तानगंज फोरलेन पर रात के समय सुरक्षा और पुलिस गश्ती की क्या व्यवस्था है आखिर छह अपराधी फोरलेन पर राहगीरों को रोककर लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए इस घटना के बाद रात के समय फोरलेन से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। साथ ही इस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की भी पुष्टि नहीं हो सकी है अब देखना होगा कि सुल्तानगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और लूटपाट तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर रात्रि गश्ती बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है बाइट -- धर्मेंद्र शेखर भारती समाजसेवी2
- करमाटांड़ रेलवे दुर्गा मंदिर में झांकी एवं भक्ति जागरण का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़1