logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 18 वर्ष पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 वर्ष की सजा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 18 वर्ष पुराने दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन के क्रम में शनिवार को एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) कक्ष संख्या-01, प्रयागराज ने थाना फूलपुर में वर्ष 2008 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 114/2008 में फैसला सुनाया। न्यायालय ने धारा 376, 315 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के मामले में अभियुक्त अशरफ पुत्र शहजाद, निवासी धुर्रवा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज को धारा 376 के अपराध में दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इस मामले में प्रभावी पैरवी एडीजीसी मृत्युंजय त्रिपाठी ने की। उनके साथ थाना फूलपुर के प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल सरोज गुप्ता तथा पैरोकार कांस्टेबल आलोक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर मामलों में त्वरित एवं प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी है।

1 hr ago
user_Amarjeet Yadav
Amarjeet Yadav
Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
cfad85a9-acc1-4513-9e9a-6dff65f540c9

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 18 वर्ष पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 वर्ष की सजा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 18 वर्ष पुराने दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन के क्रम में शनिवार को एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) कक्ष संख्या-01, प्रयागराज ने थाना फूलपुर में वर्ष 2008 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 114/2008 में फैसला सुनाया। न्यायालय ने धारा 376, 315 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के मामले में अभियुक्त अशरफ पुत्र शहजाद, निवासी धुर्रवा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज को धारा 376 के अपराध में दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इस मामले में प्रभावी पैरवी एडीजीसी मृत्युंजय त्रिपाठी ने की। उनके साथ थाना फूलपुर के प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल सरोज गुप्ता तथा पैरोकार कांस्टेबल आलोक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर मामलों में त्वरित एवं प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
    1
    सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी 


मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ। गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।
    1
    गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है।
देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है।
मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।
गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है।
देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है।
मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ham logo ne road ke liye ham news me bhi dala hai ab up ab ham kisi ko vot nahi denge jab tak road light nahin lagega tab tak koi bhi vote mangne ya ham logo denge nahi
    1
    ham logo ne road ke liye ham news me bhi dala hai ab up 
ab ham kisi ko vot nahi denge jab tak road light nahin lagega tab tak koi bhi vote mangne ya ham logo denge nahi
    user_Sachin pathak
    Sachin pathak
    Photographer ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही स्थित 50 बेड फील्ड अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली (पोषण किट) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के सौजन्य से किया गया, जिसमें 101 पुरुष एवं महिला टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार से इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों से बिना किसी रुकावट के दवा लेने और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भदोही बनाने का संकल्प भी दिलाया तथा समाज से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं और उपचार में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं सीएमएस डॉ. सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए मरीजों को नियमित उपचार और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, आरती सिंह, पूनम मौर्या, राम आशीष सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को नि:शुल्क जांच, दवाएं, पोषण सहायता और समय-समय पर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भदोही को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद बनाया जा सके।
    1
    राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही स्थित 50 बेड फील्ड अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली (पोषण किट) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के सौजन्य से किया गया, जिसमें 101 पुरुष एवं महिला टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार से इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों से बिना किसी रुकावट के दवा लेने और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भदोही बनाने का संकल्प भी दिलाया तथा समाज से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं और उपचार में सहयोग करें।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं सीएमएस डॉ. सरोज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए मरीजों को नियमित उपचार और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, आरती सिंह, पूनम मौर्या, राम आशीष सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को नि:शुल्क जांच, दवाएं, पोषण सहायता और समय-समय पर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि भदोही को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद बनाया जा सके।
    user_The Bhadohi News
    The Bhadohi News
    City Star Gyanpur, Bhadohi•
    4 hrs ago
  • श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    1
    श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन



मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर FIR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 31 जुलाई को उठी न्याय की आवाज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 31 जुलाई 2026 को प्रदर्शनकारियों ने दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की गई।
    1
    जंतर-मंतर पर FIR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 31 जुलाई को उठी न्याय की आवाज
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 31 जुलाई 2026 को प्रदर्शनकारियों ने दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की गई।
    user_Mohammad Afzal
    Mohammad Afzal
    Local News Reporter फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.