सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- अमित शाह इस्तीफा दो छात्रों की गूंज। *अमित शाह इस्तीफा दो*👆✍️🧏1
- बारा तहसील के अन्तर्गत पेट्रोल पंपों पर घट तौली व मिलावट का कारोबार जोरों पर फूल रहा इनके द्वारा लोगों के जेबो पर डाला जा रहा ढाका 150लीटर मे मात्र 300दिया जा रहा प्रयागराज, बारा तहसील क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर मिलावट और कम माप की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि यहां 150 लीटर डीजल/पेट्रोल लेने पर 300 मात्र दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खासकर खेती-किसानी के सीजन में ट्रैक्टर और ट्यूबवेल के लिए तेल लेने आए किसानों के साथ यह धांधली हो रही है। 5-10 लीटर में छोटी कटौती समझ नहीं आती, लेकिन बड़े पैमाने पर 150 लीटर में 300 मात्र दिया जा रहा सीधे जेब पर डाका है।लोगों का आरोप कम माप मीटर में गड़बड़ी कर कम तेल दिया जा रहा है मिलावट की आशंका तेल की क्वालिटी में भी फर्क महसूस हो रहा है, जिससे इंजन में दिक्कत आ रही है शिकायत पर अनसुनी कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती किसानों ने कहा महंगाई की मार पहले से है, ऊपर से पेट्रोल पंप वाले भी लूट रहे हैं। प्रशासन जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने बारा एसडीएम और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप पर औचक जांच कराई जाए। माप तौल विभाग की टीम से मीटर और तेल की जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है। क्षेत्र में जांच की मांग तेज हो गई है।1
- प्रयागराज प्रयागराज गौहनिया अनंत फूड प्लाज़ा का हुआ भव्य उदघाटन प्रयागराज शहर से 20किलोमीटर की दूरी पर गौहनिया में ओल्ड गौहनियां जसरा मार्ग पर फास्ट फूड का बेहतरीन विकल्प है वातानुकूलित सिटिंग व्यवस्था फैमिली केबिन आदि उपलब्ध है अनन्त फूड प्लाज़ा मुख्य रूप से शाकाहारी व्यंजन फास्ट फूड जूस एवं आइसक्रीम के अतिरिक्त बर्थडे पार्टी रिंग सेरेमनी आदि छोटे प्रोग्राम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उपलब्ध है इस शुभ अवसर पर डॉ. निरंजन राय डॉ. निखिल कुशवाहा शकील खान वरिष्ठ पत्रकार मु. हमज़ाह शोहरत डायरेक्टर जीपी न्यूज़ इंडिया एवं दर्जनो लोग उपस्थित रहे चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जीपी न्यूज़ इंडिया आज का भारत के लिए शकील खान की खास रिपोर्ट1
- शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान। शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- संसद के बाहर आज गजब हो गया। विपक्ष के सांसदों ने रामधन गबन और लूट कांड कर दिया! समाजवादी पार्टी के सांसदों और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने रामधन गबन और लौट का प्रहसन किया। पप्पू यादव प्रमुख भूमिका कर रहे थे। बकायदा पात्र बनाकर और पूरा सीन क्रिएट करके नाट्य में तब्दील कर दिया। राहुल गांधी भी चंदा देने आये।2
- अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।1