Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमित शाह इस्तीफा दो छात्रों की गूंज। *अमित शाह इस्तीफा दो*👆✍️🧏
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
अमित शाह इस्तीफा दो छात्रों की गूंज। *अमित शाह इस्तीफा दो*👆✍️🧏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।1
- गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ। गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।1
- सुजावन देव महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा प्रयागराज। सावन मास की पावन बेला में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सुजावन देव महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन महंत राजीव गिरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी महाराज ने बताया कि समस्त भक्तों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विश्व कल्याण एवं जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना की गई। भक्तों ने प्रार्थना की कि भगवान श्री हनुमान जी एवं सुजावन देव महादेव की कृपा समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। इस पावन अवसर पर विनोद गोस्वामी, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति, घूरपुर के जितेंद्र केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, प्रियंका केसरवानी एवं प्रयागराज से अंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।1
- रोजगार कार्यालय बना कुत्तों अड्डा।रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं। प्रयागराज। प्रयागराज रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है । ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर कुत्तों का कब्जा है जो वीडियो में नजर आ रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कोई भी कर्मचारी अथवा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। रोजगार कार्यालय की बिगड़ती हुई व्यवस्था और लापरवाही की एक ताजा तस्वीर सामने आई है।1
- बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश1
- श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।1
- *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद* *प्रयागराज - गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त शिवम राय पुत्र राजीव निवासी दुबरा जगदीशपुर कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को किया गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद*1