Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विंध्य की सहभागिता—राम बहादुर शर्मा, शीला त्यागी, कविता पांडे एवं कुनाल चौधरी की मौजूदगी रही। खबर न्यूज़ चैनल पर प्रसारित।
Avi Standing with the truth
इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विंध्य की सहभागिता—राम बहादुर शर्मा, शीला त्यागी, कविता पांडे एवं कुनाल चौधरी की मौजूदगी रही। खबर न्यूज़ चैनल पर प्रसारित।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *सवर्ण समाज के मुद्दों पर आवाज न उठाने वाले नेताओं का होगा पिंडदान, निकलेगी अंतिम यात्रा* रीवा। सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर रीवा में एक अनोखे विरोध कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे ने कहा है कि सवर्ण समाज के जिन नेताओं ने अब तक समाज से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई,उनका प्रतीकात्मक पिंडदान किया जाएगा और अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सतीश चौबे के अनुसार यूजीसी,एससी-एसटी एक्ट, आरक्षण सहित सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार आवाज उठाने की जरूरत महसूस हुई,लेकिन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित स्तर पर आवाज नहीं उठाई गई। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से बड़ी संख्या में विवेकानंद पार्क पहुंचने की अपील की है, जहां से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और पिंडदान कार्यक्रम किया जाएगा। सतीश चौबे ने कहा कि जिस तरह विभिन्न समाजों के नेता अपने-अपने समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, उसी तरह सवर्ण समाज के नेताओं को भी समाज की समस्याओं और मांगों को राजनीतिक एवं सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सवर्ण समाज के नेताओं को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 🚨 रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार रीवा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत चोरहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में त्रिवेणी जायसवाल पिता रामभान जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी महसांव, थाना गुढ़, जिला रीवा का नाम सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार, त्रिवेणी जायसवाल के खिलाफ रीवा, सतना और सिंगरौली जिले के अलग-अलग थानों में कुल 17 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, आयुध अधिनियम, मोटरयान अधिनियम और NDPS Act से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि 80 किलो गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पत्रकार पंडित विकास1
- ग्राम बड़ी हर्रई बड़े शिव मंदिर में आयोजित श्री मद भगवत के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्म बड़े धूम धाम से मनाया पूरा गांव नन्द के आंनद भयो से गूंज उठा कथा वक्त अमित अभय रामदास जी के मुखर बिंदु से कथा का अनवरत रसपान कर रहे भक्त पूरा गांव भक्ति मय रस में डूब गया भजन ही भक्ति का सार है इस सामूहिक कार्यक्रम में कुलदीपक पायासी जी ,रामभगत पांडे जी ,दीपक पांडे कुलभूषण द्विवेदी जी पंडित विनय शास्त्री जी , लालकमल पांडे, संजय पांडे, छत्रपति सिंह राहुल सेन लवकुश पांडे, संजय, मानवेंद्र गर्ग , गोलू सिंह ,धीरू , किसान, सिद्धू महाराज चित्रकूट धाम राजू ,लकी ,आशु पांडेय ,पंकज शुक्ला परमानन्द जी , एड अजित पांडे रवीनारायण,कड़े बाबा, राम सिंह एड पुष्पेंद्र द्विवेदी, मानेजार और समस्त भक्तों माताओं बहनों का सहयोग सराहनीय रहा समस्त ग्राम वाशी इस भक्तिमय कथा का रसपान करने के लिये संपूर्ण भाव से समर्पित दिखे व्यासपीठ से समस्त सनातन प्रेमी भक्तों को कथा स्थल में पहुंचने और सम्मिलित होने का आवाहन भी किया गया भगवान की कृपा समस्त भक्तों पर बनी रहे जय जय श्री राधे उमेश पाठक ✍️1
- रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक पलटा, चावल और भूसी के बीच छिपी थी शराब की बड़ी खेप रजखड़ घाटी में शराब से लदा ट्रक पलटा, चावल और भूसी के बीच छिपी थी शराब की बड़ी खेप1
- सतना: रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ककलपुर में दिनेश केवट उर्फ़ रंगीलाल द्वारा लगातार कई बरसों से गांजा बेचा जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है गांजा की थैली लिए हुए और दूसरे हाथ से पुड़िया देते हुए। और बीच-बीच में कोरेक्स भी बेंचने लगता है। ककलपुर पंचायत में तीन लोगों द्वारा गांजा बेचा जाता है। और ककलपुर तिराहा के बीचों बीच जहां दोनों तरफ क्लीनिक खुली है उसके बीच में दारू भी बेचीं जाती है दुकौढी रजक द्वारा और वही लोग बैठकर दारू का सेवन करते हैं जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।1
- मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 20 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 20 सितम्बर 20261
- चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और वीडियो हुआ वायरल इस विडियो की पुष्टि चैनल नहीं करता 💥*बड़ी खबर*💥 *चित्रकूट धाम बदनाम : गुप्त गोदावरी में भक्तों द्वारा भगवान को चढ़ाई गई रकम समेटता साधु वेशधारी पवन पटेल CCTV में कैद, एक माह पुराना एक और वीडियो हुआ वायरल, भक्तों का चढ़ावा लूट ले जाने वाले पर आजतक नहीं हुई कानूनी कार्यवाही, भक्तों में आक्रोश।*1
- 🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर 🚨 झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, टेंपो में मारी जोरदार टक्कर झांसी से सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रैक्टर सवारी बैठा रहे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मारता नजर आ रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के पास खड़ा एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद सड़क पर घसीटता चला गया। हादसे में राज खान नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राज खान पंचर की दुकान चलाता है और पंचर का सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर दिया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मारी और देखते ही देखते युवक इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ क्या कदम उठाए गए, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पत्रकार पंडित विकास1
- न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य न्याय की गुहार लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब पहुंचे गोस्वामी परिवार के सदस्य1