logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपए घुस लेते हुए किया गिरफ्तार. निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8  हजार रुपए व खनन कार्यालय के प्यून सरोज कुमार को 7 हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। पहले विभाग के प्यून को डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल के पास से व विभाग के प्रधान लिपिक को खनन कार्यालय के पास एक चाय की दुकान में गिरफ्तार किया गया। पीड़ित चकला निवासी हबीब आलम से ट्रैक्टर छुड़ाने के नाम पर खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक ने 8 हजार रुपए व प्यून ने 7 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित हबीब आलम ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी की जुर्माना के एवज में हबीब के द्वारा  ट्रैक्टर का चालान जमा किया गया था।चालान जमा करने के बाद पेपर लेने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवाद दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया।सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 20/26 के तहत 16 फरवरी 2026 को मामला दर्ज करवाया गया। केस के अनुसंधानकर्ता निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी बनाए गए थे।कार्रवाई पटना से पहुंची निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में की गई।निगरानी डीएसपी आशिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि चकला के हबीब ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में परिवाद दर्ज करवाई थी।शिकायत मिलने के बाद पहले मामले का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया।गठित टीम के द्वारा खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया गया। प्रधान लिपिक ने 8 हजार रुपए व प्यून ने 7 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई।15 सदस्यीय टीम सादे लिबाज में पहुंची थी।जिसकी भनक पहले से किसी को नहीं थी। दोनों आरोपी  को जैसे ही रिश्वत की रकम पेश की गई,निगरानी विभाग की टीम ने दोनों आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी  बतिया निवासी है, जो  5 माह पहले किशनगंज खनन कार्यालय में पदस्थापित हुए थे। पटना फुलवारी शरीफ निवासी प्यून सरोज कुमार 4  वर्ष से कार्यरत थे।

3 hrs ago
user_Abdul Hannan عبدالحنان
Abdul Hannan عبدالحنان
Local News Reporter Kishanganj, Bihar•
3 hrs ago
84a8b26c-7474-438d-a0a5-afb826ea4f5b

More news from बिहार and nearby areas
  • कांग्रेस के AICC ऑब्जर्वर और हरियाणा के विधायक आफताब अहमद किशनगंज पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता में अहमद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पिछले साल हुए अधिवेशन में यह फैसला लिया था कि कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 राज्यों में पांच चरणों में 'संगठन सृजन अभियान' पूरा कर लिया है। इसके तहत लगभग 550 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और अन्य समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि किशनगंज में 'संगठन सृजन अभियान' का छठा चरण शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना है। बंगाल चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर उन्होंने कहा कि 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वहां कार्यकर्ताओं से मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे हैं। इच्छुक कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों से मिलकर आवेदन देंगे, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम जारी है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुसलमानों पर दिए गए बयान पर सांसद आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने का लाइसेंस दिया है? भारत के संविधान में सभी को बराबर का हक है, इसलिए मैं इस तरह की बयानबाजी की निंदा करता हूं।"
    1
    कांग्रेस के AICC ऑब्जर्वर और हरियाणा के विधायक आफताब अहमद किशनगंज पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद भी मौजूद थे।
प्रेस वार्ता में अहमद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पिछले साल हुए अधिवेशन में यह फैसला लिया था कि कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 14 राज्यों में पांच चरणों में 'संगठन सृजन अभियान' पूरा कर लिया है। इसके तहत लगभग 550 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और अन्य समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने कहा कि किशनगंज में 'संगठन सृजन अभियान' का छठा चरण शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत कर पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना है।
बंगाल चुनाव में कांग्रेस की रणनीति पर उन्होंने कहा कि 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। वहां कार्यकर्ताओं से मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि सभी बड़े नेता हर जिले में पहुंच रहे हैं। इच्छुक कार्यकर्ता जिला अध्यक्षों से मिलकर आवेदन देंगे, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल चुनाव को लेकर भी युद्ध स्तर पर काम जारी है।
असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुसलमानों पर दिए गए बयान पर सांसद आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने का लाइसेंस दिया है? भारत के संविधान में सभी को बराबर का हक है, इसलिए मैं इस तरह की बयानबाजी की निंदा करता हूं।"
    user_कुमार शुभम
    कुमार शुभम
    पत्रकार किशनगंज, किशनगंज, बिहार•
    18 hrs ago
  • सभी काम सीमांचल में पीछे क्यों हो रहे हैं? | विधानसभा में AIMIM अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का बिहार मंत्री से सवाल #AIMIM #AkhtarulIman #BiharVidhan Sabha #SeemanchalKiAwaaz #bihar
    1
    सभी काम सीमांचल में पीछे क्यों हो रहे हैं? | विधानसभा में AIMIM अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का बिहार मंत्री से सवाल
#AIMIM #AkhtarulIman #BiharVidhan Sabha #SeemanchalKiAwaaz #bihar
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party अमौर, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • जोकीहाट प्रखंड के गैरकी मसूरिया पंचायत स्थित खिखरमानी चौधरी टोला का प्राथमिक विद्यालय चार साल पहले बकरा नदी में विलीन हो गया था। 2021 की बाढ़ में यह स्कूल नदी में समा गया था। इसके बाद से पोषक क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए एक किलोमीटर दूर टैग विद्यालय जाना पड़ रहा है। चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक न तो स्कूल के लिए नई जमीन तलाशी जा सकी है और न ही इसके निर्माण का कार्य शुरू हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, छोटे बच्चों को इतनी दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तत्कालीन प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद इस विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय रहड़िया में टैग कर दिया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने भी इसकी पुष्टि की है। बीईओ ने कहा कि उन्होंने पोषक क्षेत्र के लोगों से जमीन चिन्हित कर विभाग को जानकारी देने को कहा था। उन्होंने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर स्कूल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्राथमिक विद्यालय खिखरमानी चौधरी टोला का केवल शौचालय ही बचा है, जो बकरा नदी के काफी करीब है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो यह शौचालय भी नदी में समा सकता है।
    1
    जोकीहाट प्रखंड के गैरकी मसूरिया पंचायत स्थित खिखरमानी चौधरी टोला का प्राथमिक विद्यालय चार साल पहले बकरा नदी में विलीन हो गया था। 2021 की बाढ़ में यह स्कूल नदी में समा गया था। इसके बाद से पोषक क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए एक किलोमीटर दूर टैग विद्यालय जाना पड़ रहा है।
चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक न तो स्कूल के लिए नई जमीन तलाशी जा सकी है और न ही इसके निर्माण का कार्य शुरू हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, छोटे बच्चों को इतनी दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तत्कालीन प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद इस विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय रहड़िया में टैग कर दिया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने भी इसकी पुष्टि की है।
बीईओ ने कहा कि उन्होंने पोषक क्षेत्र के लोगों से जमीन चिन्हित कर विभाग को जानकारी देने को कहा था। उन्होंने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर स्कूल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
फिलहाल, प्राथमिक विद्यालय खिखरमानी चौधरी टोला का केवल शौचालय ही बचा है, जो बकरा नदी के काफी करीब है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो यह शौचालय भी नदी में समा सकता है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Jairam kumar Singh
    1
    Post by Jairam kumar Singh
    user_Jairam kumar Singh
    Jairam kumar Singh
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार विधानसभा में सीमांचल में बढ़ा से किसान तबाह रहता है हर साल बाढ़ आती है लेकिन उसका कोई समाधान नहीं होता है। फारबिसगंज विधायक मनोज बिश्वास
    1
    बिहार विधानसभा में सीमांचल में बढ़ा से किसान तबाह रहता है हर साल बाढ़ आती है लेकिन उसका कोई समाधान नहीं होता है। फारबिसगंज विधायक मनोज बिश्वास
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    1 hr ago
  • ❤️❤️🌹❤️❤️🥰hnfb❤️
    1
    ❤️❤️🌹❤️❤️🥰hnfb❤️
    user_Hdmfbsm
    Hdmfbsm
    अररिया, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • 👍👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏👍👍
    1
    👍👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏👍👍
    user_Ramesh Sahni
    Ramesh Sahni
    अररिया, अररिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • पैचेली पंचायत के वार्ड संख्या 07 में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली पैचेली पंचायत के वार्ड संख्या 07 में देर रात भीषण अगलगी की घटना में तीन गैर-आवासीय घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल और कीमती लकड़ी भी नष्ट हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अग्निशमन विभाग को सूचना देर से मिली, तब तक आग पर नियंत्रण हो चुका था।इस संबंध में पंचायत के सरपंच ने बताया कि इस अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।आग से प्रभावित लोगों में वार्ड संख्या 07 निवासी इलियास (पिता रसूल), तजम्मुल (पिता खलील) और हजरत (पिता तसलीम) शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है।
    1
    पैचेली पंचायत के वार्ड संख्या 07 में भीषण अगलगी, तीन घर जलकर राख
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
पैचेली पंचायत के वार्ड संख्या 07 में देर रात भीषण अगलगी की घटना में तीन गैर-आवासीय घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल और कीमती लकड़ी भी नष्ट हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अग्निशमन विभाग को सूचना देर से मिली, तब तक आग पर नियंत्रण हो चुका था।इस संबंध में पंचायत के सरपंच ने बताया कि इस अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।आग से प्रभावित लोगों में वार्ड संख्या 07 निवासी इलियास (पिता रसूल), तजम्मुल (पिता खलील) और हजरत (पिता तसलीम) शामिल हैं।
पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.