Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का संदेश दिया। बीके अनमोल दीदी के नेतृत्व में पहुंचीं बहनों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। बहनों ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्त और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। थाना प्रभारी ने बहनों का आभार जताते हुए क्षेत्र की बहन-बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Mubarak Ali
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का संदेश दिया। बीके अनमोल दीदी के नेतृत्व में पहुंचीं बहनों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। बहनों ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्त और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। थाना प्रभारी ने बहनों का आभार जताते हुए क्षेत्र की बहन-बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाने में रक्षाबंधन के पर्व पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा और भाईचारे का संदेश दिया। बीके अनमोल दीदी के नेतृत्व में पहुंचीं बहनों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। बहनों ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्त और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। थाना प्रभारी ने बहनों का आभार जताते हुए क्षेत्र की बहन-बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।1
- किसान पंचायत में पदाधिकारियों की नियुक्ति, दर्जनों किसानों ने ली सदस्यता कहरोला गर्वी में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र के ग्राम कहरोला गर्वी में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में संगठन को मजबूत करने के साथ ही किसानों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं और दर्जनों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत के दौरान कप्तान सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष रजपुरा, राम सिंह को तहसील उपाध्यक्ष गुन्नौर, हिमाचल सिंह को ग्राम अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को तहसील महामंत्री गुन्नौर तथा दूसरे कप्तान सिंह को ब्लॉक महासचिव रजपुरा नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। पंचायत का आयोजन राम सिंह ने किया, जबकि संचालन रिंकू सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष संभल एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश मिथलेश शास्त्री रहे। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए आवाज उठाने की अपील की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष संभल भारत सिंह, तहसील अध्यक्ष चंदौसी नीरेश यादव, किसान नेता जबर सिंह यादव, जगदीश यादव, सूरजपाल सिंह, रामनिवास यादव, संतोष यादव, भूरे सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पंचायत का समापन “जय जवान, जय किसान” के उद्घोष के साथ हुआ।2
- जनपद संभल की चंदौसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट खोरी के खिलाफ चलाया अभियान, घी की फैक्ट्री पर मारा छापा। जनपद संभल की चंदौसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट खोरी के खिलाफ चलाया अभियान, घी की फैक्ट्री पर मारा छापा। जनपद संभल की चंदौसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट खोरी के खिलाफ चलाया अभियान, घी की फैक्ट्री पर मारा छापा। इस विषय में जानकारी देते हुए टीम में मौजूद एक सदस्य ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं ज़िलाधिकारी महोदय संभल द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उसी के क्रम में विभागीय टीम द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर चंदौसी स्थित एक 'श्री वृंदावन धाम' नामक फ़र्म है, जिसको घी का लाइसेंस दिया हुआ है। लेकिन मौक़े पर जो छापेमारी की कार्यवाही की गई है, उसमें विभिन्न प्रकार के रिफ़ाइंड, डाल्डा, अपमिश्रक, रसायन, एसेंस, कलर—यह पाए गए हैं, जो कि नियम विरुद्ध हैं। और इस तरीक़े का परिसर में अपमिश्रक रखना अपराध है। तो मौक़े पर अभी जाँच जारी है, इनके नमूने लिए जा रहे हैं और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।2
- यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल यूपी में गर्दन पकड़ रहा तेंदुआ: अब झुंड पर भी हमला कर रहे तेंदुए, शरीर का ये हिस्सा बचाना हुआ मुश्किल मुरादाबाद में तेंदुओं के हमले लगातार जारी हैं। एक माह के भीतर तेंदुए तीन महिलाओं की जान ले चुके हैं। ठाकुरद्वारा के 36 गांव तेंदुआ प्रभावित घोषित हैं, जहां वन विभाग लोगों को समूह में जाने और शोर करने की सलाह दे रहा है। आदमखोर तेंदुआ हुआ बेकाबू - मुरादाबाद में तीन महिलाओं की ले चुका है जान - ठाकुरद्वारा के गांवों में दहशत का माहौल - मंडल भर लगातार दिख रहे हैं तेंदुए मुरादाबाद में तेंदुओं के बढ़ते हमलों को देख ग्रामीण खेतों पर समूह में जाने लगे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आदमखोर के हमले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को बहापुर बलिया गांव में जब तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं मिथिलेश पर हमला किया तो उस समय उनके पति समेत आसपास नौ लोग थे। 18 अगस्त को इसी गांव में जब ब्रह्मो देवी पर हमला किया था तब भी बीस लोग आसपास थे। लेकिन आदमखोर तेंदुआ फिर भी नहीं घबराया। तेंदुआ गर्दन पकड़ता है और श्वांस नली काट देता है। तीन अगस्त से 25 अगस्त तक तेंदुए ने तीन महिलाओं की जान ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की ही गर्दन पकड़ी और श्वांस नली तोड़ डाली। ठाकुरद्वारा को तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस इलाके के 36 गांव ऐसे हैं जहां तेंदुआ अक्सर आबादी या जंगल में नजर आता है। वन विभाग भी इन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि समूह बनाकर खेतों पर जाएं। शोर करते रहें। तेंदुओं की बढ़ती दहशत के बीच ग्रामीणों ने समूह बनाकर जाना भी शुरू कर दिया है। लोग अब अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं। लेकिन तेंदुए फिर भी नहीं डर रहे। बाहपुर बलिया गांव निवासी बृजपाल सिंह ने बताया कि खेत पर नौ लोग थे। लेकिन तेंदुए ने फिर भी मिथिलेश पर हमला कर दिया। दीवान सिंह और नन्हें सिंह ने बताया कि सभी पास-पास खड़े थे। ऐसा भी नहीं है कि कोई दूरी रही हो। तेंदुए ने मिथिलेश की गर्दन पकड़ ली थी और खेत के भीतर ले जाने लगा था। जब लोग दौड़े तो वह छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक मौत हो गई थी।1
- रहरा से आ रहा है भोपुरा को जा रहा है बाईपास भावली गांव की हालत देख लो भाई यह जिला पंचायत के उसमें आता है यह बाईपास यह बाईपास की हालत यह पीडी से मिल रहा है यह बाईपास भोपुरा को जो जा रही है प रोड उससे मिल रहा है बाईपास को यूपी जिला अमरोहा तहसील हसनपुर पोस्ट गंगेश्वरी ग्राम पंचायत भावली विधानसभा 421
- अमरोहा में मकान के अंदर चल रही अवैध बर्फी फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल से ज्यादा संदिग्ध मिठाई को जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर नष्ट कराया यूपी के अमरोहा जिले मे गजरौला में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में अवैध रूप से संचालित बर्फी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक जावेद निवासी मेरठ मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम को मौके से 7 कुंतल से अधिक सूजी से बनी बर्फी बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक, मिठाई की गुणवत्ता संदिग्ध थी और यह कुछ ही घंटों में खराब होने की आशंका थी। ऐसी मिठाई का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मौके से बरामद मिठाई खाने योग्य नहीं पाई गई। इसके बाद टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर भारी मात्रा में बरामद मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम अब फैक्ट्री के संचालन, लाइसेंस और मिठाई की गुणवत्ता से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, फरार फैक्ट्री संचालक की तलाश भी की जा रही है।4
- बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं में सरकारी जमीन कब्जे को लेकर बवाल, DIG ने की समीक्षा बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर हुआ विवाद अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी बदायूं पहुंचे और पुलिस लाइन में अधीनस्थ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर घटना की समीक्षा की। मामले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और गांव में पुलिस बल तैनात है। वीओ- डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों से घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि विवाद कितनी देर चला, मौके पर लोगों को समझाने का क्या प्रयास किया गया और भीड़ की ओर से क्या तर्क दिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीणों का उद्देश्य केवल मूर्ति स्थापित करना नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जा करना था। अधिकारियों के मुताबिक, यदि मूर्ति स्थापित करना ही उद्देश्य होता तो ग्रामीणों को निजी जमीन उपलब्ध कराने के लिए कुछ लोग तैयार थे और वहां मूर्ति स्थापित की जा सकती थी। बताया गया कि शाम के समय कुछ लोग शराब के नशे में मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीआईजी अजय साहनी पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस की तैनाती अभी भी जारी है। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बाइट- डीआईजी अजय साहनी हेडलाइन: - सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजा की सीकरी में बवाल - बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने की घटना की समीक्षा - पुलिस टीम पर हमले के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार - गांव में पुलिस बल तैनात, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट1
- अमरोहा। जनपद अमरोहा की मंडी धनौरा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से लूट एवं चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल फोन, दूध की खाली कैन, 1,500 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अमरोहा में लूट-चोरी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; स्कूटी, बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद1