logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी की पाठशाला की सफलता: मध्य प्रदेश पुलिस में 10 अभ्यर्थियों का चयन, एसपी ने किया सम्मानित जबलपुर। पुलिस परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराने वाली “एसपी की पाठशाला” ने एक बार फिर सफलता की मिसाल पेश की है। पुलिस लाइन में संचालित इस निःशुल्क कोचिंग से अध्ययनरत 10 अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) के पद पर चयन हुआ है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा सहित प्रशिक्षक, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन एसपी की पाठशाला से अध्ययनरत काजल गुप्ता, अंजनी भूमिया, सुप्रिया यादव, स्मिता ठाकुर, प्रयास नामदेव, अनुराग तंतुवाय, योगेश सिंह राजपूत, शुभम सिंह, आशीष आर्य एवं प्रीति पटेल का मध्य प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इनमें आशीष आर्य वर्तमान में जीआरपी जबलपुर में आरक्षक तथा प्रीति पटेल दिल्ली पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 2020 से जारी है सफलता का सिलसिला “एसपी की पाठशाला” वर्ष 2020 से संचालित की जा रही है। यहां पुलिस परिवार एवं गरीब तबके के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी निःशुल्क दिया जाता है। विभाग के अनुसार वर्ष 2021 में 8, 2022 में 41, 2023 में 32, 2024 में 43, 2025 में 102 और वर्ष 2026 में अब तक 133 अभ्यर्थियों का शासकीय सेवाओं में चयन हो चुका है। इस तरह वर्ष 2021 से अब तक कुल 359 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हुए हैं। वर्तमान में पाठशाला में 120 विद्यार्थी थ्योरी क्लास और 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास का लाभ ले रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ फिजिकल ट्रेनिंग पर भी जोर एसपी की पाठशाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। नागरिक शास्त्र, इतिहास, मैथ्स, रीजनिंग, अर्थशास्त्र, हिंदी, भूगोल, संविधान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं योगा के साथ विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मेहनत और लगन का परिणाम है। जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों और लगातार मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह आग में तपकर सोना कुंदन बनता है, उसी तरह कठिन मेहनत से व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार एवं गरीब वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #जबलपुर #SPकीपाठशाला #JabalpurPolice #MPPolice #PoliceSI #SuccessStory #शिक्षा #प्रतियोगीपरीक्षा #सरकारीनौकरी #AawazNews

4 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

एसपी की पाठशाला की सफलता: मध्य प्रदेश पुलिस में 10 अभ्यर्थियों का चयन, एसपी ने किया सम्मानित जबलपुर। पुलिस परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मंच उपलब्ध कराने वाली “एसपी की पाठशाला” ने एक बार फिर सफलता की मिसाल पेश की है। पुलिस लाइन में संचालित इस निःशुल्क कोचिंग से अध्ययनरत 10 अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) के पद पर चयन हुआ है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा सहित प्रशिक्षक, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन एसपी की पाठशाला से अध्ययनरत काजल गुप्ता, अंजनी भूमिया, सुप्रिया यादव, स्मिता ठाकुर, प्रयास नामदेव, अनुराग तंतुवाय, योगेश सिंह राजपूत, शुभम सिंह, आशीष आर्य एवं प्रीति पटेल का मध्य प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। इनमें आशीष आर्य वर्तमान में जीआरपी जबलपुर में आरक्षक तथा प्रीति पटेल दिल्ली पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 2020 से जारी है सफलता का सिलसिला “एसपी की पाठशाला” वर्ष 2020 से संचालित की जा रही है। यहां पुलिस परिवार एवं गरीब तबके के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण

07eb140e-e548-4aa5-9735-d4fdc52395e5

भी निःशुल्क दिया जाता है। विभाग के अनुसार वर्ष 2021 में 8, 2022 में 41, 2023 में 32, 2024 में 43, 2025 में 102 और वर्ष 2026 में अब तक 133 अभ्यर्थियों का शासकीय सेवाओं में चयन हो चुका है। इस तरह वर्ष 2021 से अब तक कुल 359 अभ्यर्थी शासकीय सेवा में चयनित हुए हैं। वर्तमान में पाठशाला में 120 विद्यार्थी थ्योरी क्लास और 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास का लाभ ले रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ फिजिकल ट्रेनिंग पर भी जोर एसपी की पाठशाला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। नागरिक शास्त्र, इतिहास, मैथ्स, रीजनिंग, अर्थशास्त्र, हिंदी, भूगोल, संविधान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं योगा के साथ विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मेहनत और लगन का परिणाम है। जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों और लगातार मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह आग में तपकर सोना कुंदन बनता है, उसी तरह कठिन मेहनत से व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार एवं गरीब वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। #जबलपुर #SPकीपाठशाला #JabalpurPolice #MPPolice #PoliceSI #SuccessStory #शिक्षा #प्रतियोगीपरीक्षा #सरकारीनौकरी #AawazNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 😢 वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप 3 KM दलदल… चारपाई पर मरीज… और अस्पताल का सफर! कछरिया मोहल्ले के 50+ परिवार आज भी सड़क के इंतजार में हैं। बारिश में एंबुलेंस नहीं पहुंचती, इसलिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल से चारपाई पर ले जाना पड़ता है। ये सिर्फ रास्ता नहीं, जिंदगी की जंग है! #दमोह #कछरिया #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #SachHameshaNews
    1
    जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 😢 वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप 
3 KM दलदल… चारपाई पर मरीज… और अस्पताल का सफर!
कछरिया मोहल्ले के 50+ परिवार आज भी सड़क के इंतजार में हैं। बारिश में एंबुलेंस नहीं पहुंचती, इसलिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल से चारपाई पर ले जाना पड़ता है।
ये सिर्फ रास्ता नहीं, जिंदगी की जंग है!
#दमोह #कछरिया #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #SachHameshaNews
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह में गूंजी शिक्षकों की मांग: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की न्याय यात्रा
    1
    दमोह में गूंजी शिक्षकों की मांग: TET और ई-अटेंडेंस के विरोध में PMUM शिक्षक संघ की न्याय यात्रा
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺 🌺 परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺 🙏 102वें प्राकट्योत्सव महामहोत्सव के पावन शुभ अवसर पर श्रीचरणों में कोटिशः नमन। 🙏 परम पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन प्राकट्योत्सव के इस शुभ अवसर पर समस्त गुरु भक्तों को हार्दिक मंगलकामनाएं एवं श्रीचरणों में शत-शत नमन। 🌺 हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर 📅 14 सितंबर 📍 परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर, श्रीधाम, मध्यप्रदेश
    1
    परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺
🌺 परम पूज्य अनंत श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर, धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री 🌺
🙏 102वें प्राकट्योत्सव महामहोत्सव के पावन शुभ अवसर पर श्रीचरणों में कोटिशः नमन। 🙏
परम पूज्य गुरुदेव भगवान के पावन प्राकट्योत्सव के इस शुभ अवसर पर समस्त गुरु भक्तों को हार्दिक मंगलकामनाएं एवं श्रीचरणों में शत-शत नमन।
🌺 हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर
📅 14 सितंबर
📍 परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर, श्रीधाम, मध्यप्रदेश
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा आदतन चोरों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है। *शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में:* थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष एवं टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज को अभिरक्षा में लिया गया। *नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद :* पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए 2 संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में उनके द्वारा जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 5 चोरी एवं थाना करेली तथा गाडरवारा अंतर्गत 1-1 मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख कीमत की चोरी की गई कुल 11 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
    4
    थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही घटित चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।
गठित पुलिस टीमों द्वारा आदतन चोरों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है।
*शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में:* थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ प्रभावी रात्रि गश्त की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष एवं टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज को अभिरक्षा में लिया गया।
*नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद :* पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए 2 संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में उनके द्वारा जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 5 चोरी एवं थाना करेली तथा गाडरवारा अंतर्गत 1-1 मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख कीमत की चोरी की गई कुल 11 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • गोटेगांव-लाठगांव धूमा मार्ग हुआ जर्जर, जगह-जगह गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा राहगीर और ग्रामीण परेशान, बड़े हादसे की आशंका; जनप्रतिनिधियों से सड़क सुधार की आस गोटेगांव। गोटेगांव से लाठगांव धूमा की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह खराब होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। हालांकि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तब तक जर्जर मार्ग की स्थिति को देखते हुए आवश्यक अस्थायी सुधार कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।
    1
    गोटेगांव-लाठगांव धूमा मार्ग हुआ जर्जर, जगह-जगह गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

राहगीर और ग्रामीण परेशान, बड़े हादसे की आशंका; जनप्रतिनिधियों से सड़क सुधार की आस
गोटेगांव। गोटेगांव से लाठगांव धूमा की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह खराब होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है।
हालांकि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बारिश के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तब तक जर्जर मार्ग की स्थिति को देखते हुए आवश्यक अस्थायी सुधार कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नलो से गंदा मटमैला पानी आने से रहवासी परेशान सुधार कि मांग गोटेगांव में मां नर्मदा मंदिर पटेल बार्ड में दो दिन से नलों में बहुत मट मैला पानी आने से स्थानीय लोग हो रहे परेशान सुधार की ओर ध्यान देने कि मांग
    2
    नलो से गंदा मटमैला पानी आने से रहवासी परेशान सुधार कि मांग
गोटेगांव में मां नर्मदा मंदिर पटेल बार्ड में दो दिन से नलों में बहुत मट मैला पानी आने से स्थानीय लोग हो रहे परेशान सुधार की ओर ध्यान देने कि मांग
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा, SUV ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल JABAlPUR की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 13 SEP 2026 जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा! SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल। हादसे का पूरा घटनाक्रम और मौके की तस्वीरें जानने के लिए देखें हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट। 🎥 👇 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 📲 अपने दोस्तों के साथ Share करें 🔔 और Aawaz News 24×7 चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Jabalpur #RoadAccident #JabalpurCantt #BreakingNews #AawazNews #AawazNews247 #जबलपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा, SUV ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन घायल
JABAlPUR की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 13 SEP 2026
जबलपुर कैंट में भीषण सड़क हादसा! 
SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल। हादसे का पूरा घटनाक्रम और मौके की तस्वीरें जानने के लिए देखें हमारी पूरी वीडियो रिपोर्ट। 🎥
👇 पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
📲 अपने दोस्तों के साथ Share करें
🔔 और Aawaz News 24×7 चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#Jabalpur #RoadAccident #JabalpurCantt #BreakingNews #AawazNews #AawazNews247 #जबलपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 102वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा के साथ मनाया वाराणसी, 14 सितंबर। ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव काशी 102वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा के साथ मनाया वाराणसी, 14 सितंबर। ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव काशी स्थित श्रीविद्यामठ में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में चरण पादुका पूजन, रुद्राभिषेक एवं मोदक अर्चन किया गया। इसके बाद 108 वैदिक विद्यार्थियों ने वेद पाठ किया। दिनभर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ। शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि प्राकट्योत्सव छत्तीसगढ़ के सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा, ज्योर्तिमठ सहित देश-विदेश में भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वभूतात्मानंद ब्रह्मचारी, रमेश उपाध्याय, डॉ. लता पाण्डेय, सावित्री पाण्डेय, अभय शंकर तिवारी, विजया तिवारी, ममता मिश्रा, उर्मिला शुक्ल, पूनम मिश्रा, रिंकी, लीला तिवारी, शिवानी, दुर्गेश नंदिनी, सीता साव, शोभा पाण्डेय, दीपा पटेल, अंकिता पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    102वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा के साथ मनाया
वाराणसी, 14 सितंबर। ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव काशी
102वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा के साथ मनाया
वाराणसी, 14 सितंबर। ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 102वां प्राकट्योत्सव काशी स्थित श्रीविद्यामठ में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में चरण पादुका पूजन, रुद्राभिषेक एवं मोदक अर्चन किया गया। इसके बाद 108 वैदिक विद्यार्थियों ने वेद पाठ किया। दिनभर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।
शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि प्राकट्योत्सव छत्तीसगढ़ के सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा, ज्योर्तिमठ सहित देश-विदेश में भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वभूतात्मानंद ब्रह्मचारी, रमेश उपाध्याय, डॉ. लता पाण्डेय, सावित्री पाण्डेय, अभय शंकर तिवारी, विजया तिवारी, ममता मिश्रा, उर्मिला शुक्ल, पूनम मिश्रा, रिंकी, लीला तिवारी, शिवानी, दुर्गेश नंदिनी, सीता साव, शोभा पाण्डेय, दीपा पटेल, अंकिता पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोटेगांव नगर के हरदौल वार्ड की मुख्य सड़क कीचड़ से सरोवर, वार्डवासी परेशान बारिश के बाद जर्जर सड़क पर जलभराव, आवागमन हुआ। राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान ।
    1
    गोटेगांव नगर के हरदौल वार्ड की मुख्य सड़क कीचड़ से सरोवर, वार्डवासी परेशान

बारिश के बाद जर्जर सड़क पर जलभराव, आवागमन हुआ।

राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान ।
    user_Sanju chouhan
    Sanju chouhan
    पत्रकार गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.